त्रिपुरा में 4 उग्रवादियों का आत्मसमर्पण ! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 दिसंबर 2012

त्रिपुरा में 4 उग्रवादियों का आत्मसमर्पण !


त्रिपुरा में अलगाववादी संगठन ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (एटीटीएफ) के स्वयंभू सेना प्रमुख सहित चार उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। बांग्लादेश में प्रशिक्षित अलगाववादी संगठन के 37 वर्षीय स्वयंभू सेना प्रमुख चित्त देबबर्मा ने गुरुवार की रात खुद को असम राइफल्स के जवान के हवाले कर दिया।

देबबर्मा ने अर्धसैनिक बल के समक्ष अपने परिवार की तीन महिलाओं के साथ आत्मसमर्पण किया। पुलिस के प्रवक्ता ने संवाददाताओं को बताया, "एटीटीएफ का यह नेता पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में कांस्टेबल था। 1980 में अर्धसैनिक बल को छोड़कर वह विद्रोही संगठन में शामिल हो गया। वह हत्याओं सहित कई अपराधों में वांछित था।"

पुलिस ने उस पर दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। शुक्रवार को 25 से लेकर 35 वर्ष उम्र तक के तीन और एटीटीएफ के उग्रवादियों ने भी असम राइफल्स के समक्ष अलग-अलग आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उग्रवादियों ने हथियार और गोला-बारूद भी समर्पित किए। एटीटीएफ त्रिपुरा को भारत से अलग करने की मांग करता रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: