बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ट्रक और ऑटो के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। बड़हिया के थाना प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद ने शनिवार को बताया कि बड़हिया में एक तिलक समारोह में भाग लेकर कुछ लोग ऑटो से लखीसराय लौट रहे थे। तभी इसकी टक्कर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-80 पर स्थित दरियापुर पुल के पास सामने से आ रहे ट्रक से हो गई। इस हादसे में घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि सभी मृतक ऑटो पर ही सवार थे। घायलों को स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जबकि शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
1 टिप्पणी:
Kafi dukhad hai...
My sympathy..
Rest in Peace All....
एक टिप्पणी भेजें