छपरा में 7 पुलिसकर्मी निलम्बित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 दिसंबर 2012

छपरा में 7 पुलिसकर्मी निलम्बित


बिहार की छपरा जेल से बाहुबली और विधायक के भाई सतीष पांडेय को गोपालगंज न्यायालय में पेशी के लिए ले जाने के दौरान उनके घर ले जाने के मामले में सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। सारण के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) आलोक कुमार ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को सतीष को छपरा जेल से पेशी के लिए गोपालगंज न्यायालय लाया जा रहा था और इस दौरान उन्हें गोपालगंज के मीरगंज स्थित उनके आवास ले जाया गया। इसकी सूचना मिलते ही हथुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आनंद कुमार पांडेय को वहां भेजा गया। 

उन्होंने बताया कि कर्तव्यहीनता के आरोप में उनकी सुरक्षा में लगे सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) लाल नारायण सिंह सहित सात पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है।  उल्लेखनीय है कि सतीष गोपालगंज के कुचायकोट के विधायक अमरेन्द्र पांडेय के भाई हैं। सतीष पर बिहार के कुछ जिले में हत्या, लूट और अपहरण के कई मामले सहित गोपालगंज में 18 मामले दर्ज हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: