आगामी सत्र से शरू होगी किशनगंज AMU में पढाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 दिसंबर 2012

आगामी सत्र से शरू होगी किशनगंज AMU में पढाई


ए एम यु उपकुलपति का बिहार दौरा शीघ्र  :   रहमानी  



महामहिम राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी द्वारा  ए एम यु केंद्र किशनगंज को  अंतिम अनुमति मिलने के बाद अब आगे की कार्यवाई शरू हो चुकी है ! वर्तमान कुलपति श्री ज़मिरुद्दीन शाह ने किशनगंज में खास रूचि दिखाते हुए अन्य कोर्सो के साथ साथ संस्था ह्यूमन चेन दुआरा स्कूल की मांग को जायज ठहराते हुए कहा की हम भी किशनगंज में स्कुल की वकालत करते है और वहा इसकी जरुरत हे और इसके लिए हम हर संभव पर्यास करेंगे !

ज्ञात हो की समाजी संस्था ह्यूमन चेन का एक शिष्टमंडल कल अलीगढ स्थित उपकुलपति के कार्यालय में वर्तमान उपकुलपति श्री ज़मिरुद्दीन शाह से मिलकर कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया !  शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे संस्था के अध्यक्ष श्री मोहम्मद असलम अलीग ने तत्काल कुछ कोर्स खासकर पोल्टेक्निक तथा बी एड शरू करने के लिए  श्री शाह को वैकल्पिक व्यवस्था की ओर ध्यान आकर्षण करवाते हुए कहा की किशनगंज स्थित अल्पसंख्यक छात्रावास में तत्काल आगामी सत्र शरू कर दिया जाए. इस पर फ़ौरन निर्णय  लेते हुए उपकुलपति ने ए एम यु कार्यालय में पदस्थापित ए एम यु केंद्र प्रभारी प्रोफेसर जावेद को अतिशीघ्र विभागीय चिठ्ठी बिहार सरकार को भेजने को कहा ! 

श्री असलम द्वारा  उपकुलपति को किशनगंज आकर वहा की वर्तमान स्थिति का आकलन करने पर उन्होंने इसे सहर्ष पूर्वक स्वीकार करते हुए जनवरी माह में किशनगंज दौरे की बात कही इसके लिए भी बिहार सरकार को चिठ्ठी शीघ्र ही  प्रेषित कर दिया जाएगा ! 

शिष्टमंडल में शामिल संस्था के सचिव और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के पर्वक्ता मिन्नत रहमानी द्वारा किशनगंज केंद्र के लिए राशी ( फण्ड ) की स्थिति के सवाल का जवाब देते हुए श्री शाह ने शिष्टमंडल को आस्वस्त किया के इसके लिए सभी प्रकिर्याए पूरी की जा रही है ! इसपर  शिष्टमंडल में शामिल संस्था के  मुदस्सिर  आलम  , मोहम्मद अमीन और एन एस यु आइ लीडर तौकीर आलम ने उन सभी बिन्दुओ पे श्री शाह का ध्यान आकर्षण करवाया जिससे अगले बजट सत्र में इस राशी को शामिल किया जा सके !
ए एम यु उपकुलपति द्वारा इन सभी निर्णयों को लेने के लिए संस्था के कई सदस्यों ने ख़ुशी ज़ाहिर किया जिसमे मुख्य रूप से खालिद मुबस्सिर , मुजाहिद अख्तर ,अमरेन्द्र झा , रोहित जैन , सुमन कुमार , सलाम अनवर , मंसूर आलम, तौकीर    बरबट्टा, नवेद शमशी, ज़हूर आलम, मो. वसीम, सलमान अख्तर, मुनाजिर अहमद , मास्टर नसीम, गजनफर इलाही , मो. जहागीर आदि शामिल है.  

कोई टिप्पणी नहीं: