गया के BJP विधायक को जान से मारने की धमकी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 8 दिसंबर 2012

गया के BJP विधायक को जान से मारने की धमकी


बिहार में गया जिले के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक को अज्ञात अपराधियों ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी तथा उनसे अपशब्द भी कहे। पुलिस के अनुसार, गुरुआ क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा को शुक्रवार रात मोबाइल फोन नंबर 9939018334 से जान से मारने की धमकी दी गई। उनके साथ फोन पर गाली-गलौच भी की गई।

विधायक सिन्हा ने शनिवार को बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी गया जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनय कुमार को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि चूंकि वह विकास कार्यो में रुचि और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं, इसलिए कई लोगों की पूछ नहीं हो रही है, जिससे वे नाराज हैं। यह हरकत उन्हीं की हो सकती है।उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। विधायक ने कहा कि वह ऐसे फोन कॉल से डरने वालों में नहीं हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: