ओडिशा में फेसबुक पर विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल की आपत्तिजनक तस्वीर डालने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। जानकारी के अनुसार पिंटू साहू (26 वर्ष) ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर कथित तौर पर एक तस्वीर जारी की थी और उसे अपने दोस्तों के पास भी भेजा था। पिंटू यहां से 515 किलोमीटर राउरकेला में कम्प्यूटर की दुकान चलाता है।
अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सुदर्शन सेठी ने बताया कि शहर में इस पोस्ट को लेकर चर्चाएं शुरू होने के बाद पुलिस ने स्वयं इस मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के कम्प्यूटर की जांच की और इस चित्र को उसके डेस्कटॉप पर पाया। सेठी ने बताया कि अपराध स्वीकार करने के बाद साहू को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें