चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 दिसंबर 2012

चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत


भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में बेल्जियम को हराकर 34वें एफआईएच चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है जहां उसका सामना आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के विजेता से शनिवार को होगा। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने बेल्जियम को 1-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। आठ बार की ओलम्पिक चैम्पियन भारत लम्बे समय बाद पदक की दौड़ में पहुंचा है। 

भारत ने 1982 में कांस्य पदक जीता था जो उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत को वाइल्डकार्ड के जरिए प्रवेश मिला है। टूर्नामेंट में भारत की रैंकिंग अन्य टीमों से सबसे नीचे है। भारत की ओर से नितिन थिमैया ने गोल कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। कप्तान सरदार सिंह का यह 150वां अंतर्राष्ट्रीय मैच था।

बेल्जियम को कुल छह पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह इसे गोल में तब्दील करने में असफल रहा। भारत ने एक पेनल्टी कॉर्नर गंवाए। उधर, पाकिस्तान ने विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त और मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन जर्मनी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना लिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने जर्मनी को 2-1 से पराजित किया। जर्मनी लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचने से वंचित रह गया।

पाकिस्तान की ओर से दोनों गोल शकील अब्बासी ने किए। जर्मनी की ओर से अनुभवी मोरिट्ज फ्यूरेस्ट्ज ने एकमात्र गोल किया। मैच के शुरु हुए अभी नौ मिनट हुए थे कि जर्मनी ने पाकिस्तान पर 1-0 की बढ़त बना ली थी। पाकिस्तान की ओर से मध्यांतर के बाद दोनों गोल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: