बसपा एफडीआई पर सरकार को समर्थन करेगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 दिसंबर 2012

बसपा एफडीआई पर सरकार को समर्थन करेगी


 बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने कहा कि बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मुद्दे पर वह राज्यसभा में सरकार के पक्ष में मतदान करेगी। बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को राज्यसभा में एफडीआई के मुद्दे पर बहस में भाग लेते हुए कहा कि पार्टी सरकार के पक्ष में मतदान करेगी। सदन में शुक्रवार को मतदान होगा। 

इससे पहले मायावती ने एफडीआई पर पार्टी के रुख पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बसपा को निशाना बनाने का आरोप लगाया। बसपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा की स्थिति लोमड़ी की तरह हो गई है जो अंगूर तक नहीं पहुंच पाती है और अंगूर को खट्टा कहती है।

इसके बाद सदन की कार्यवाही में 10 मिनट के लिए व्यवधान पहुंचा। जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो मायावती ने कहा, "बसपा ने सरकार के पक्ष में मत देने का निर्णय लिया है।" लोकसभा में एफडीआई के मुद्दे पर बसपा ने सदन से बहिर्गमन किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: