रतन टाटा ने मिडिया रपट को खारिज किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 8 दिसंबर 2012

रतन टाटा ने मिडिया रपट को खारिज किया


भारतीय कारोबारी समूह टाटा संस ने शनिवार को मीडिया की उन रपटों को गलत बताया, जिसमें इसके अध्यक्ष रतन टाटा को सरकारी निष्क्रियता के लिए चेतावनी देते हुए और देश में बुरे कारोबारी माहौल की मौजूदगी के बारे में कहते हुए पेश किया गया था। कम्पनी द्वारा जारी बयान में कहा गया, "टाटा संस यह स्पष्ट करती है कि फाइनेंशियल टाइम्स के साथ रतन एन. टाटा के साक्षात्कार में उन्होंने सरकारी नीति के अनुपालन में सामंजस्य को एक जरूरत के तौर पर बताया न कि सरकारी निष्क्रियता के लिए चेतावनी के रूप में या बुरे कारोबारी माहौल के रूप में।"

बयान के मुताबिक टाटा ने प्रधानमंत्री की कटु आलोचना, भारत की आलोचना, सरकारी निष्क्रियता के लिए चेतावनी या बुरे कारोबारी माहौल जैसे किसी भी शब्द समूह का इस्तेमाल नहीं किया। बयान में कहा गया, "ये शब्द प्रकाशन ने उपयोग किए न कि टाटा ने।" कम्पनी ने आगे कहा कि टाटा ने हमेशा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का समर्थन किया है, तब भी जब लोग व्यापक रूप से सरकार की आलोचना कर रहे थे।

कम्पनी ने साक्षात्कार की लिखित प्रतिलिपि भी पेश की। टाटा से पूछा गया था कि क्या भारत में कारोबार करना कठिन हो गया है? टाटा का जवाब था, "आप जानते हैं कि मैं भारत की सम्भावना के बारे में हमेशा सकारात्मक सोच रखता हूं। मैं सोचता हूं कि भारत में असीम सम्भावना है और इसके पास सफल होने के लिए मानव संसाधन है।" कम्पनी ने कहा कि मीडिया संगठन ने टाटा के बयान को सनसनीखेज बनाने का प्रयास किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: