कोलकाता टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 9 दिसंबर 2012

कोलकाता टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार


ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत को सात विकेट से हरा दिया। इस प्रकार इंग्लैंड टीम चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे हो गई है। भारत की ओर से रखे गए 41 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम ने तीन विकेट गंवा कर जीत हासिल कर ली। इयान बेल 28 और निक कॉम्पटन 9 रनों पर नाबाद रहे। 

इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान एलिस्टर कुक और निक कॉम्पटन टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे सकें। कुल योग में अभी चार रन ही जुड़े थे कि कुक एक रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। कुक को रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर धोनी ने स्टम्प किया। उनके बाद बल्लेबाजी करने आए जोनाथन ट्रॉट भी महज तीन रन बनाकर आउट हो गए। प्रज्ञान ओझा की गेंद पर अम्पायर ने उन्हें पगबाधा करार दिया। तीसरे विकेट के लिए बल्लेबाजी करने आए केविन पीटरसन भी अश्विन की फिरकी को नहीं समझ पाए और धोनी को कैच थमा बैठे। पीटरसन अपना खाता भी नहीं खोल सके।

भारत की ओर से अश्विन ने दो और ओझा ने एक विकेट चटकाए। इससे पहले, भारत की दूसरी पारी 247 रनों पर सिमट गई। भारत ने चौथे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक नौ विकेट पर 239 रन बनाए थे। कल के नाबाद लौटे बल्लेबाज अश्विन (83) और ओझा (3) ने आज दिन के खेल की शुरुआत की। अश्विन ने अपने निजी स्कोर में 9 रन और जोड़े। वह 91 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं ओझा के रूप में भारत का अंतिम विकेट गिरते ही भारतीय पारी 247 रनों पर सिमट गई। ओझा अपने निजी स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ सके और एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। 

इंग्लैंड की ओर से एंडरसन और स्टीवन फिन ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं मोंटी पनेसर को एक और ग्रीम स्वान को दो सफलता मिली। उल्लेखनीय है कि भारत ने अपनी पहली पारी में 316 रन और इंग्लैंड ने 523 रन बनाए थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: