येदुरप्पा समर्थक मंत्री बर्खास्त, सांसद निलंबित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 8 दिसंबर 2012

येदुरप्पा समर्थक मंत्री बर्खास्त, सांसद निलंबित


कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा का समर्थन करने वाले मंत्री बी. जे. पुट्टास्वामी को शनिवार को बर्खास्त कर दिया और लोकसभा सांसद बासवराज को पार्टी से निलम्बित कर दिया। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार तथा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के. एस. ईश्वरप्पा ने की। ईश्वरप्पा ने कहा कि बासवराज को लोकसभा की सदस्यता से भी निलम्बित करवाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

मंत्री की बर्खास्ती और सांसद का निलम्बन ऐसे समय में हुआ है, जब एक दिन बाद रविवार को येदियुरप्पा अपनी अलग पार्टी की घोषणा करने वाले हैं। येदियुरप्पा, रविवार को कर्नाटक जनता पार्टी के गठन की घोषणा करने वाले हैं। उन्होंने 30 नवम्बर को भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं: