मनोज तिवारी शेरशाह सूरी पर फिल्म बनाएंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 दिसंबर 2012

मनोज तिवारी शेरशाह सूरी पर फिल्म बनाएंगे

मनोज तिवारी 
भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार मनोज तिवारी अपनी महात्वाकांक्षी फिल्म परियोजना सम्राट शेर शाह सूरी के जीवन पर एक हिंदी फिल्म का निर्माण अगले साल शुरू करने वाले हैं। मनोज ने कहा, "फिल्म की पटकथा तैयार है। अब हम 2013 में इसकी शूटिंग शुरू करने वाले हैं।" उन्होंने कहा, "वह शेर शाह सूरी की मुख्य भूमिका निभाएंगे।"


मनोज ने कहा, "मैं शेर शाह सूरी की भूमिका करने को लेकर खुश हूं। वह वास्तविक हीरो थे। मैं इस शासक के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करुं गा। उन्होंने देश के विकास में योगदान किया है।" अभिनेता सह गायक ने आईएएनएस से कहा कि शेर शाह सूरी पर यह पहली हिंदी फिल्म होगी। शेर शाह सूरी ने दूसरे मुगल बादशाह हुमायूं से हिंदुस्तान का तख्त छीन लिया था और देश पर पांच साल (1540 से 1545 में अपनी मृत्यु) तक शासन किया था।