शहरी गरीबों को गुमराह कर रहे मोदी : माकन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 8 दिसंबर 2012

शहरी गरीबों को गुमराह कर रहे मोदी : माकन


केंद्रीय आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्री अजय माकन ने शनिवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि वह राज्य में गरीबों को मकान देने का सरासर झूठा वादा कर रहे हैं। माकन ने यहां कहा, "2002 में मोदी ने 15 लाख मकान बनवाने का वादा किया था जो पूरा नहीं किया, उन्होंने फिर मौजूदा चुनाव में 50 लाख मकान बनावाने का वादा किया है।"


केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मकानों के निर्माण की बात तो छोड़िए, गुजरात सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा मुहैया कराए गए धन से चलने वाली योजनाएं तक लागू नहीं की हैं।" माकन ने कहा, "जेएनएनयूआरएम के तहत शहरी गरीबों के लिए 2,492.81 करोड़ रुपये लागत वाले 139,490 मकानों के निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद केवल 55,399 मकान आवंटित की गई और कब्जा दिलाई गई है।"



उन्होंने देश के आठ शहरों को झुग्गी मुक्त बनाने की केंद्र सरकार की राजीव आवास योजना लागू करने में देरी के लिए मोदी के नेतृत्व वाली गुजरात सरकार को जिम्मेदार ठहाराया। माकन ने कहा कि इस योजना के लिए धन मार्च, 2010 में जारी किए जाने के बावजूद अभी तक योजना पूरी नहीं हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: