![]() |
| सुभाष चंद्रा |
दिल्ली पुलिस ने जी समूह के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा से शनिवार को पूछताछ शुरू की। यह पूछताछ चंद्रा के टीवी चैनल से सम्बंधित दो पत्रकारों के खिलाफ जिंदल समूह की एक कम्पनी से कथितरूप से 100 करोड़ रुपये की उगाही करने की कोशिश के लिए दायर एक मामले के सम्बंध में की जा रही है। चंद्रा अपने दो सहयोगियों के साथ दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के कार्यालय में अपराह्न् दो बजे उपस्थित हुए। इसके दो दिन पहले दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें मामले की जांच में शामिल होने का आदेश दिया था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "पूछताछ जारी है।" अदालत ने गुरुवार को चंद्रा को 14 दिसम्बर तक के लिए गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी थी। पुलिस ने नवम्बर में चंद्रा को दो नोटिस दिए थे और जी के सम्पादकों सुधीर चौधरी और समीर अहलूवालिया की गिरफ्तारी के बाद उन्हें भी जांच से जुड़ने के लिए कहा था। चौधरी और अहलूवालिया को कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल की कम्पनी से कथितरूप से 100 करोड़ रुपये की उगाही करने की कोशिश के लिए गिरफ्तार किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें