सरकार को FDI पर राज्यसभा में जीत का भरोसा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 दिसंबर 2012

सरकार को FDI पर राज्यसभा में जीत का भरोसा


बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पर लोकसभा में जीत के बाद केंद्र सरकार को इस मुद्दे राज्यसभा में भी जीत का भरोसा है। केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने गुरुवार को यह भरोसा जताया। राज्यसभा के आंकड़े हालांकि विपक्ष के पाले में दिखते हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, "हम लोकसभा में जीते। हमें राज्यसभा में भी संख्याबल अपने पक्ष में होने का भरोसा है। हम जीतेंगे।"

केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, "राज्यसभा में बहस होगी और सरकार को मतदान में जीत का भरोसा है।" राज्यसभा के आंकड़े हालांकि कुछ और कहते हैं। 244 सदस्यीय सदन में सरकार को जीत के लिए 123 सदस्यों की आवश्यकता है। लेकिन कांग्रेस तथा इसकी समर्थक पार्टियों का संख्या बल 89 ही है। कुछ अन्य छोटी पार्टियों के सहयोग से यह आंकड़ा 96 तक पहुंचता है।

वहीं, विपक्षी दल भाजपा, शिवसेना, शिरोमणि अकाली दल के पास 65 सीटें हैं। वामपंथियों के 14 और तृणमूल कांग्रेस के नौ सदस्य हैं। कुछ अन्य दलों को मिलाकर विपक्ष का संख्या बल 107 पहुंच जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: