खेल मंत्रालय ने भारतीय एमेच्योर मुक्केबाजी महासंघ (आईएबीएफ) और भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) की मान्यता शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का हवाला देते हुए रद्द कर दी। खेल मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि एएआई ने खेल कोड का उल्लंघन किया जबकि मुक्केबाजी संघ चुनाव प्रक्रिया में दोषी था।
एएआई के चुनाव नवम्बर में सम्पन्न हुए थे जिसमें विजय कुमार मल्होत्रा को लगातार दसवीं बार अध्यक्ष चुना गया था। आईबीएफ चुनाव सितम्बर में हुए थे जिसमें अभिषेक मटोरिया को अध्यक्ष चुना गया था। मटोरिया ने अभय सिंह चौटाला की जगह ली थी।
यह पूछने पर कि सरकार ने कार्रवाई करने में इतना लम्बा समय क्यों लिया, इस पर खेल सचिव पी.के.डेब ने कहा, "हम भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए)के चुनाव के परिणाम का इंतजार कर रहे थे। यह बस संयोग है कि हम इस वक्त ऐसे निर्णय पर पहुंचे।" इससे पहले, अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने आईएबीएफ को चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का हवाला देते हुए अस्थायी रूप से निलम्बित कर दिया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें