जदयू महिला सम्मेलन समारोह सम्पन्न
बिहार प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव सह राज्य सभा सदस्य एवं जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उषा सिन्हा सह विधायक तथा अन्य गणमान्य प्रदेश अध्यक्षों की उपस्थिति में नगर भवन में जदयू महिला प्रकोष्ठ प.चम्पारण की जिलाध्यक्ष सुरैया शहाब की अध्यक्षता में जदूय महिला प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें सभी सांसद विधायक जिलाध्यक्ष एनएन शाही एवं सभी प्रकोष्टों के जिलाध्यक्ष सभी पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण उपस्थित थे। सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष उषा सिंह तथा जिलाध्यक्ष सुरैया शहाब के संयुक्तता से दीप प्रज्नलित कर किया ।
नवनिर्वाचित प्राथमिक शिक्षक संघ का शपथ ग्रहण समारोहं सम्पन्न
नौतन प्रखण्ड के मध्य विद्यालय नौतन में गुणवक्तापूर्ण शिक्षा एक चुनौती सह नवनिर्वाचित प्राथमिक शिक्षक संघ का शपथ ग्राहण समारोंह का भव्य आयोजन किया गया। वही प्राथमिक शिक्षक संघ प.चम्पारण के प्रधान सचिव नौगेन्द्रनाथ शर्मा विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम में गौतम राव, मुजीबुल हक आदि शामिल थे। विशिष्ठ अतिथि नागंेन्द्रनाथ शर्मा ने गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा की महन्ता पर प्रकाश डाला। उन्होने शिक्षकों से अपने कर्तब्य निर्वहन को पूरा करने को कहा। शपथग्रहण समारोह में अध्यक्ष के रूप में राजकिशोर प्रसाद, सचिव कृष्ण मुरारी, उप सचिव रूस्तम अली, राज्य प्रतिनिधि के किशोरी प्रसाद, अनिरूद्ध प्रसाद आदि। जिला प्रतिनिधि के रूप में राजेश्वर सिंह, तैयब अंसारी, अमित दुबे, कोषाध्यक्ष साहिल कुमार एवं अन्य सभी अनुमण्डल पदाधिकारियों को सामूहिक रूप से प्रधान सचिव ने शपथ दिलाई। उन्होने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं से सदस्य बनने की अपील की। उन्होने नियोजित शिक्षकों के वेतमान दिलवाने की भी बात कही। कार्यक्रम का संचालन रिपूसूदन पाण्डेय एवं नसीम हैदर ने किया।
तीन बाईक चोर गिरफ्तार
योगापट्टी थाना के सुर्यपुर गावं निवासी लालदेव महतों अपने रिस्तेदार नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा पतहरी गांव स्थित रिश्तेदार के यहां शुक्रवार की शाम जा रहें थे कि रास्ते में ही पूर्व से घात लगाये तीन अपराधियों ने उनकी बाईक छीन ली और भागने का प्रयास किया। तभी खड्डा के सरपंच मुस्तकिम मियां एवं मुखिया पति नरूद्दीन ने ग्रामीणों के मदद से तीन बाईक चोरों असलम अंसारी खड्डा मुसही, अशोक चैधरी खड्डा कुजलही, अमीर लाल साह बलुआ रमपुरवा महाली टोली को धर दबोचा एवं नौतन थाना को सुचित कर तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लालदेव महतों के आवदेन पर तीनों पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हे जेल भेज दिया है।
गंडक नदी के कटाव से सहमे बगहां के लोग
बगहां नगर के पावर हाउस व दीनदयाल नगर में गंडक नदी का कटाव लागातार जारी है। अभी कटाव की गति धीमी है, परंतु कटाव करते नदी लोगों के घर के समीप पहुॅंच गई है। नदी के कटाव से यहां के लोग पूरी तरह सहमें हुए है। लोगों का कहना है कि अभी यह हाल है, तो बरसात के दिनों में क्या होगा? कटाव रोकने का इंतजाम नहीं किया गया तो इस साल बगहां गंडक नदी के गर्भ में विलींन हो जायेगा। इतना हीं नहीं दीनदयाल नगर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के समीप गंडक का कटाव हो रहा है। दीनदयाल नगर निवसी कमलेश यादव ने बताया कि उसका दो एकड जमीन गंडक में कटाव के करण विलींन हो गया है। इस वावत वार्ड न0 27 की वार्ड पार्षद कुसुम कुमारी ने बतया कि गंडक नदी का कटाव अभी धीमी गति से हो रहा है जिसकी जानकारी प्रशासन को दे दी गई है।
मनरेगा की राशि की गडबडी में नहीं हो सका प्राथमिकी दर्ज
नरकटियागंज अनुमण्डल के गौनाहा प्रखण्ड स्थिम अहरार पीपरा गांव में मनरेगा की जांच करने पर पकडी गई गडबडी के बाद एसडीएम विजय कुमार पाण्डेय ने बीडीओ को एफआईआर दर्ज करने का आदेश किया है। वावजूद इसके गौनाहा के बीडीओ ने समाचार लिखे जाने तक वहाँ के थाने में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कराने का मामला सामने आया है। जांँच के क्रम में एसडीएम ने पाया कि कई मजदूरों के नाम पर मजदूरी की रकम का फर्जी उठाव कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि कमोबेश ऐसे हालात करीब सभी स्थानो पर है, जिन मजदूरों को पता तक नहीं है, उनके नाम पर फर्जी उठाव हुआ है, अथवा जो मजदूर वर्षाे से दिल्ली पंजाब कमा रहे है, उनके नाम पर भुगतान किया गया है।
प्रेमी ने प्रमिका की अपहरण के मामला मानवधिकार तक पहुचाया
- पुलिस अधीक्षक के समक्ष शीतेश करेगा आत्मदाह
रामनगर थाना क्षेत्र के महुई डिह निवासी श्रीकान्त पाठक के पुत्र शीतेष पाठक ने नवलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरहिया ग्राम निवासी कमलेष प्रसाद की पुत्री व्युटी कुमारी से 27 दिसम्बर 12 को प्रेम विवाह किया दिनाक 5 फरवरी 13 को शीतेष अपनी पत्नी के साथ घर जा रहा था, उस दौरान लौरिया बंगाली चैक पर ब्युटी के पिता कमलेश प्रसाद द्वारा व्युटी को गाड़ी से उतार लिया गया। जहाँ दोनो पक्ष के बीच झड़प हुई, तो लौरिया थाना पहुँच कर मामला को शान्त करा लिया गया। दोनो पक्षो से पुलिस ने कहा कि 7 फरवरी 13 को दोपहर मे लौरिया थाना पहुँचे जो फैसला होगी दोनो पक्ष को मान्य होगा। फैसला होने तक लडकी की सारी जिमेदारी उसके पिता की होगी। अपने घर रखे कमलेश प्रसाद को दो माह बीत गया। आज तक प्रसासन द्वारा कोई निर्णय नही किया गयां तो शीतेश पाठक ने 28 फरवरी 13 को आरक्षी अधीक्षक बेतिया के जनता दरवार मे न्याय के गुहार लगाया मगर वहाँ से आज तक न्याय नही मिला। अंन्ततः 8 मई 13 को एक आवेदन मानवाधिकार आयोग दिल्ली को देकर न्याय की गुहार शीतेश ने लगाया है। उक्त आवेदन मे पत्नी के साथ उसके पिता कमलेश प्रंसाद द्वारा काफी मारपीट करने के आरोप भी लगाया है तथा आवेदन मे इस बात का खुलासा किया गया हंै कि न्याय नही मिला तो आरक्षी अधीक्षक बेतिया के समक्ष आत्मदाह करने को बाध्य होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें