नरकटियागंज (बिहार) की खबर (12 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 12 मई 2013

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (12 मई)


औचित्यहीन हो रहा जनता दरबार
  • उच्च पदाधिकारियों के यहां मोटी हो रही आवेदनों की फाइल, 
  • दर-दर भटक रही आम जनता,उम्मीदों पर फिरा पानी


सरकार की ओर से विभिन्न स्तरों पर जनता दरबार लगाकर आम लोगों के समस्याओं के निराकरण के लिए एक बेहतर प्रयास का शुभारंभ किया गया था। पूर्ववर्ती पांच वर्षों की सरकार में इसका उद्देश्य यहीं था कि आम लोगों को प्रखंड और थाना स्तर पर शीघ्र न्याय मिल सके। लेकिन यह दरबार जिला स्तर के केवल उच्च पदाधिकारियों तक ही सिमटकर रह गया बावजूद इसके आम लोग आज भी न्याय के लिए दर-दर भटकने को विवश रहे है। लोगों मंे उम्मीद जगी थी कि हालात में सुधार होंगे किन्तु सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर, इसमें तनिक भी सुधार नहीं हो सका। स्थिति यह है कि आम लोग उच्च पदाधिकारियों के यहां आवेदन जमाकर अपने कार्याें के निष्पादन की राह देख रहे हैं। लेकिन उच्चाधिकारियों के यहां आवेदनों की फाइल मोटी होती जा रही है, परंतु आम जनता के हितों संबंधी उच्च अधिकारियों के फरमान का निचले स्तर पर कोई असर नहीं हो रहा है। बताया जाता है कि सर्वाधिक लोगों को थाना और प्रखंड समेत अंचल स्तर पर ही कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। जहां के पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के यहां आम लोग अपनी समस्याओं को लेकर रोज दौड़ लगाकर थकते रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के रवीन्द्र सिंह का कहना है कि जब तक थाना स्तर और प्रखंड समेत अंचल स्तर के जनता दरबारों को कारगर नहीं बनाया जायेगा, तब तक आम लोगों के समस्याओं का निराकरण संभव नहीं हो पायेगा। ऐसे में सुशासन की सरकार का कोई मतलब नहीं है। विपक्षी दल के नेताओं का कहना है कि जब पटना स्थित जनता दरबार से आम लोगों की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं हो रही, लोग परेशान हाल है तो लोगों को थाना, अंचल और प्रखंड के कर्मी से न्याय की कितनी उम्मीद की जा सकती हैं। लोग अपनी फरियाद आला पदाधिकारियों को देकर आशान्वित हो रहे हैं कि वहां से भी उनके समस्याओं के निराकरण की पहल होगी। आला अधिकारी जनता के आवेदनों को थाना, प्रखंड और अंचल कार्यालयों को भेजते जरूर हैं, लेकिन आला अधिकारियों के आदेश ठंडे बस्ते में गुम हो जाते हैं। आश्चर्य तो यह कि प्रतिमाह एसपी की ओर से पुलिस पदाधिकारियों की बैठकें भी आयोजित की जाती है, जहां थाना स्तर के कार्याें की समीक्षा की जाती है। इसी तरह जिला पदाधिकारी की ओर से प्रखंड एवं अंचलाधिकारियों की बैठकें भी महीने में तीन-चार बार आयोजित की जाती है। लेकिन जनता दरबार में लंबित जांच के आवेदनों और कार्रवाई की समीक्षा पर जोर नहीं दिया जाता, जिससे जनता दरबार का औचित्यहीन होने लगा है। 

राजद कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न 

राजद द्वारा आहुत 15 मई को पटना के गांधी मैदान में आयोजित परिवर्तन रैली में शामिल होने को लेकर बेतिया नगर राजद अध्यक्ष म. साहेब की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजद नेताओं ने कहा कि परिवर्तन रैली की तैयारी पुरी कर ली गयी है। परिर्वतन रैली के निए  विशेष ट्रेन बगहा से 15 मई को खुलेगी जो मोकामा होते हुए पटना स्अेशन तक जाएगी। प.चम्पारण जिले के राजद कार्यकर्ताओं को ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था पटना सब्जी मार्केट के पास की गयी है। प. चम्पारण युवा जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव एवं प्रभु यादव ने दावा किया है जिले से एक लाख कार्यकर्ता पटना के गाँधी मैदान में शामिल होगें। बैठक में हरेन्द्र यादव, सुरेश पटेल, म. हारून, म. आलमगीर अनीस अहमद, मुस्तकीम, म. कलाम, सुभष दास सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थें

आप कार्यालय उद्घाटन

आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन गांधीवादी समाजसेवी विद्यानन्द शुक्ल द्वारा फीता काट कर किया गया। श्री शुक्ल ने आपे संबोधन में कहा कि व्यव्स्था परिवर्तन और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण के लिए ईमानदार लोग एकजुट होंकर काम करें। संयोजक अरूण कुमार शर्मा एवं जिला कमिटी के सदस्यों ने आम जनता से इस क्राँति में शामिल होने का अह्वान किया। मौके पर सचिव रंजीत कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष सचिन विश्वास, मीडिया प्रभारी विश्वासचन्द्र मिश्र, ओमप्रकाश जायसवाल, मोहन पडि़त, शम्भु प्रसाद राय, संजीव कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार राव मौजूद रहें।

दर्जन भर पुलिस अधिकारी इधर से उधर 

एसपी सुनिल कुमार नायक मेघावत ने दर्जनों पुलिस के अधिकारियों को इधर से उधर किया है। एसपी ने सभी अधिकारियों को शिकारपुर मुफस्सिल एवं शनिचरी थानों में तैनात किया है। पुलिस व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए एसपी ने स्थानांतरित अधिकारियों को 24 घन्टे के अंदर अपने नये पदस्थापन वाली जगह पर योगदान करने का आदेश दिया है। एसपी ने बताया कि इस स्थानांतरण आदेश का पालन निर्धारित समय पर नहीं करने वाले के विरुद्ध कडी कार्यवाई की जायेगी । स्थानांतरित हाने वाले दारोगा नंदजीराम जगदीशपुर से मुफस्सिल थाना, भृगुनाथ राम को सिकटा से शिकारपुर, धर्मराज उपाध्याय को सहोदरा से चनपटिया, सत्येन्द्र कुमार सिंह को मानपुर से मुफस्सिल, इन्द्रदेव महतो को चनपटिया से शनिचरी, जमादार रेयाजुद्दिन खाँ व बद्री यादव को श्रीनगर से मुफसिस्ल, महेन्द्र प्रसाद व अशोक कुमार सिंह को गौनाहा से शिकारपुर, मो0 तैयब खाँ को सिकटा से शिकारपुर, रातजगत सिंह को सहोदरा से मुफस्सिल तथा जयनारायण यादव को भंगहां से मुफस्सिल स्थानांतरित किया गया है।   

अतिक्रमण कर सरकारी भूमि का रजिस्ट्री कर बेच रहे है अतिक्रमणकारी

सरकरी भूमि पर बर्षो से कब्जा जमाये लोग बगहां के निबंधन कार्यालय के कर्मियों से सांठ गांठ कर उक्त भूमि को अवैध तरिके से खरीद बिक्री कर रजिस्ट्री करा रहें है। इसका खुलासा रामनगर अंचल कार्यालय में तब हुआ जब एक क्रेता ने उक्त भूमि को अपने नाम खारीज दाखिल करने के लिए आवेदन के साथ निबंधन कराये जमिन का दस्ताबेज के फांेटां काॅपी के साथ दाखिल किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुडिला नरैनापुर में सर्वे पइन की इस सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर खरीद बिक्री के मामले में अंचलाधिकारी अजय कुमार ने गंभीरता से लिया है। इन्हों ने कार्यवाई शुरु कर दी है। श्री कुमार ने बताया कि सरकारी पइन खाता79 व खेसरा न0190 में अबैध रुप से निबंधन कराने के मामले में अवर निबंधक बगहां को इसको रद्द कर गिक्रेता पर न्याय संगत धारा के तहत कार्यवाई करने की अनुशंसा पत्र स्थानीय थाने में देने को कहा है। इस बाबत अंचला धिकारी श्री कुमार ने बताया कि मुडिला नरैनापुर में सर्वे पइन काफी दिनों से है। जिसको कई लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया है। वहीं लोग अब इस जमिन को खरीद बिक्री भी कर रहें है।यह मामला जांच के दौरान सामने आया है। जिसको लेकर संबंधित लोगों के बिरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिएप्राथमिकी दर्ज करने के लिए स्थानीय थाना को लिखा जा रहा है। श्री कुमार ने बताया कि इसके अलाबे अन्य अतिक्रमणकारियों को भी चिन्हित कर शीघ्र हीं उनके बिरूद्ध कार्रवाई शुरू की जायेगीफ। इस कार्यवाई से पइन पर कब्जा करने वाले लोगों में हडकंप मचा हुआ है। 


----------------------------------------------------------------------
बेतिया (प.च.)। नगर के सरिसवा रोड़ में बसंत बिहार के एक महिला किरण श्रीवास्तव ने भेटवार्ता के दौरान बताया कि भारत वर्ष के नागरिको का परिवार संयुक्त रूप से रहने के कारण पिता-माता, दादा-दादी, पुत्र पुत्रियों के साथ पतोहु साथ जीवन बसर करते हैं।  श्रीमती श्रीवास्तव ने बताया कि युरोप एवं अन्य विदेशों में संयुक्त परिवार नही रहते माता-पिता एवं बच्चे एक साथ नहीं रहते है, जिसके कारण एक दिन सुनिश्चित किया गया है कि उक्त तिथि को मिलकर परिवार के लोगों द्वारा मदर दिवस मनाया जायेगा तथा माता को उपहार में कुछ दिया जायेगा। किरण का कहना है कि अपने देश में रोज ही माता का सेवा किया जाता है, रोज ही मदर दिवस है। जिस देश में गाय को माता कहा जाता रोज सेवा किया जाता ह,ै मंदिरों में गो माता की रक्षा हो रोज स्लोगन के रूप में गाया जाता है तथा सेवा भी की जाती है।

पानी विवाद को लेकर इंडो नेपाल के लोगों में तनाव 

नरकटियागंज प.च. इंडो नेपाल बोर्डर पर पानी बिवाद को लेकर दोनो देश के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं दानो देशों के अधिकारी जहां सीमा पर बिवाद नहीं होना बता रहें है। वही दोनों देशेंा के अधिकारियों के बीच इस मसले पर बैठक की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पानी की चैनल को कोइ छेड छाड नहीं करेगा । तथा वहां यथवत स्थिति बनी रहेगी। परंतु नेपाली नागरिक इस बैठक को बहिष्कार कर चले गये। तथा खैरटिया व भवानीपुर की ओर जानेवाली चैनल को ठप कर रामनगर वस्ती की जाने के लिय पानी को मोड दिया है। जिससे दानों देशें के नागरिकों को पानी के लिए हहाकार मचा हुआ है। यहां तक की जंगल के रास्ते जानेवाली दों चैनलों के पानी सुख जाने के कारण जंगली जानवरों को भी पानी के लिए भटकना पर रहा है। बदले की भावना से रविवार को आक्रोशित एकवा खैरटिया भवानीपुर परसौनी गांव के ग्रामीणें ने नेपाली नागरिकों द्वारा रामनगर वस्ती की ओर जानेवाली पानी में कटौती कर खेल दीया है। जिससे पूर्व की तरह इन गांवो में पानी जा रहा है। नेपाल के इंस्पेक्टर बीरेन्द्र पनेरू व गौनाहा सीओ पूनेन्दूकुमार वर्मा ने बताया कि प्रत्येक बर्ष पानी का बिवाद गर्मी के मौसम में हो जाता है। और बरसात आते हीं यह समस्या खत्म हो जाता है। 

थमने का नाम नहीं ले रहा केरोसीन की कालाबाजारी 

नरकटियागंज प.च. नगर के चाॅक चैराहा हाट बाजार में खुलेयाम नीले रंग का केरोसीन जेल की बिक्री हो रही है। जबकि जानकार बताते है ंकि नीले रंग के केरोसीन का बिक्री सिर्फ डीलरों के माध्यम से उपभेाक्ताओं को करनी है। नगर के शिवगंज चाॅक हाईस्कूल वाॅक मस्जीद रोड हादिया चाॅक पुरानी बाजार कृषि बाजार रोड सब्जी मंडी मुख्य बाजार आदि दर्जनों जगहों पर खुलेआम नीले रंग के केरोसीन की बिक्री हो रही है। ब्लैक बिक्री प्रती लीटर 35 संे 40 रु0 है। बताते चले की नरकटियागंज के दर्जनों डीलरों ने एक सिण्डीकेट बना लिया है। इनके द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कई डीलरों को शामिल कर लिया है। कई डीलरों के पास पूजीं नहीं है जो इस सिण्डीकेट से पैसे लेकर दूकानदारी करते है। जिसका पूरालाभ कालाबाजारी में शामिल लोगों को मिलता है। यह गिरोह उपभोक्ताओं के तेल में कटौती कर कालाबाजारी एवं तस्करी के माध्यम से माल उगाही करतें है। जानकार लोगों का कहना है कि कालाबाजारी प्रतिमाह जितने केरोसीन का भंडार होता है।उसमे से दो तीहाई से अधिक को तस्करी के माध्यम से सीमा पार नेपाल भेज देते है। उपभोक्ताओं को केरोसीन नही मिलने का एक कारण यह भी है। इसकी शिकायत लागातार अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक पहंुचती है। इस वावत पुछे जाने पर एमओ ने बताया कि केरासीन की कलाबाजारी पूर्व से हीं चल रही है। इसको रोकने के लिए कार्यवाई की जा रही है। एमओ ने बताया कि कालाबाजारियों के विरुद्ध कार्यवाई की जायेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: