छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (12 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 12 मई 2013

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (12 मई)


सट्टा के आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी थाना नौगांव को प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर कि दिनांक 11.05.2013 को गल्ला मंडी के पीछे गफूर बस्ती मे आई.पी.एल. सट्टा हो रहा है। जिस पर थाना प्रभारी थाना प्रभारी थाना नौगाव एवं थाने के बल ने मौके पर जाकर सट्टा खेल रहे आरोपी संदीप पिता कालूराम साहू निवासी गल्ला मंडी नौगाव व आरोपी राकेष पिता धनीराम साहू निवासी गफूर बस्ती नौगांव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियो से 5 मोबाईल, 6 आई.पी.एल. सट्टा हिसाब पर्ची, 1 कलर टी.व्ही., 1 कैलकुलेटर, 2 एक्सटेंषन बोर्ड, 1 डिस टी.व्ही., व 1800 रूपये जप्त कर आरोपियो के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गयी।

कट्टा अडाकर मोटरसाईकिल लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

थाना नौगाव के सुकवा रोड षिकारपुरा की पुलिया के पास फरियादी करन साहू निवासी नौगाव अपनी मोटर साईकिल पर रोजाना गाव देहात मे बंजी करने जाता था। दिनांक 7.05.2013 को अज्ञात आरोपियो के द्वारा फरियादी करन साहू के मोबाइल नंबर पर आरोपियो के द्वारा फोन करके फरियादी से सामान खरीदने हेतु बोला तथा उसे निष्चित स्थान पर बुलाकर आरोपियो ने उसकी मोटर साईकिल व उसके सामान लूट लिया गया। फरियादी ने जब थाना आकर रिपोर्ट की गयी जिसपर थाने मे अपराध की कायमी कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस ने विवेचना के दौरान लूट के आरोपी मुकेष पिता जीवन लाल साहू, गौरव पिता दीनदयाल तिवारी निवासी बजरंग कालोनी नौगाव को दिनांक 10.05.2013 को गिरफ्तार किया तथा आरोपी अमित उर्फ आषुतोष चैबे पिता रामप्रकाष चैबे निवासी ग्राम रहक थाना चिकासी जिला हमीरपुर उ0प्र0 को दिनांक 11.05.2013 को गिरफ्तार किया गया।उक्त आरोपियो से लूटा गया माल बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।


प्रमुख सचिव ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया 

छतरपुर/12 मई/स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री प्रवीर कृष्ण ने शनिवार को छतरपुर जिला चिकित्सालय का अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान डब्ल्यूएचओ से डा. गुरहा, कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डा. पी सी ताम्रकार, सीएमएचओ डा. चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख सचिव ने चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधायें बेहतर बनाने के संबंध में सिविल सर्जन डा0 व्ही पी शेषा को आवष्यक दिषा-निर्देष दिये। श्री कृष्ण ने ओपीडी पंजीयन कक्ष, पैथालाॅजी लैब, पोषण पुनर्वास केंद्र, एक्स-रे सेन्टर और अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी लेने के साथ ही प्रसूति वार्ड में एसी दुरूस्त कराने व एनआरसी केंद्र में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखकर उचित तरीके से टीनशेड के माध्यम से छाया करने एवं बेड संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। इसके पूर्व उन्होंने गुलगंज, बिजावर एवं मातगुवां में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया। गुलगंज में विगत कई महीनों से अनुपस्थित संविदा चिकित्सक डा. सुनील पिपरसानिया की सेवायें उन्होंने समाप्त कर दीं। बिजावर अस्पताल में मरीज संख्या कम पाये जाने पर उन्होंने बीएमओ को कड़ी फटकार लगाई। टीकाकरण की स्थिति पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। प्रमुख सचिव ने बीएमओ कार्यालय को सटई से बिजावर शिफ्ट करने के भी निर्देश दिये।

चिकित्सकों एवं मैदानी कार्यकर्ताओं की बैठक में दिये आवश्यक निर्देश 

प्रमुख सचिव द्वारा शहर के जैन धर्मशाला में ममता/आस्था कायाकल्प अभियान के तहत आशा, एएनएम एवं एमपीडब्ल्यू की बैठक ली गई। जिसमें उन्होंने कहा कि टीकाकरण की जानकारी हेतु रजिस्टर की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। अब एमसीटीएस साफ्टवेयर के माध्यम से टीकाकरण की जानकारी अद्यतन करें। बैठक में उपस्थित रहे विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की माॅनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में तिथिवार कराई गई डिलीवरी की जानकारी एवं गर्भवती माताओं को जच्चा-बच्चा कार्ड उपलब्ध कराना सुनिश्चित् करने के भी निर्देश दिये। बैठक को कलेक्टर एवं सीएमएचओ ने भी संबोधित किया। सायं 4 बजे से जिला पंचायत में आयोजित चिकित्सकों की समीक्षा बैठक में उन्होंने निचले स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने जननी एक्सप्रेस व काॅल सेंटर एवं अंधत्व निवारण तथा क्षय नियंत्रण कार्यक्रम की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। जिला मलेरिया अधिकारी को सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा करके मलेरिया स्लाइड की स्थिति जानने के लिये कहा।  

आज परशुराम जयंती पर रहेगा सामान्य अवकाश 

छतरपुर/12 मई/जिले में परशुराम जयंती 13 मई को सामान्य अवकाश रहेगा। पूर्व में परशुराम जयंती पर ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मई को जिले के सभी शासकीय तथा अशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में अवकाश रहेगा।

निःशक्तजनों की पेंशन राशि बढ़ी

छतरपुर/12 मई/इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजनांतर्गत प्रदेश के 18 से 79 वर्ष तक के 80 प्रतिशत निःशक्तता वाले सीवियर डिसेबिलिटी निःशक्तजनों को अब प्रतिमाह 3 सौ रूपये की दर से पेंशन हितग्राही के खाते में भेजी जायेगी तथा 80 वर्ष  पूर्ण होने पर इन्हंे राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजंनातर्गत 5 सौ रूपये प्रतिमाह प्रदाय किये जायेगें। इस लाभ हेतु नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के निःशक्तजनों को अपने आवेदन के साथ 3 पासपोर्ट साईज के फोटो एवं निःशक्तता प्रमाण पत्र, आयु सबंधी प्रमाण पत्र एवं बीपीएल सूची में नाम दर्ज होने का प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक वीरेश सिंह बघेल ने पात्र निःशक्तजनों से योजना का लाभ लेने की अपील की है। नगरीय क्षेत्र के हितग्राही नगरपालिका अथवा नगरपंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राही अपना निर्धारित आवेदन पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कार्यालय में जमा करा सकते हैं। साथ ही सभी हितग्राहियों को अपने बैंक का नाम तथा खाता क्रमांक का उल्लेख भी अपने आवेदन में करना होगा।


कर्नाटक के बाद मप्र में होगी फतह: विनोद

  • जनता के बीच कांग्रेस की है लहर


छतरपुर।केंद्र की कांग्रेस नीत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर अब जनता भाजपा व अन्य दलों की कथनी और कथनी को पहचान चुकी है।यही कारण है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एकतरफा विजय मिली है।इसी तरह मप्र में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को लाभ अवश्य मिलनेे वाला है। यह विचार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हरपालपुर कृषि मंडी के पूर्व अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने प्रेस को जारी बयान में व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से राज कर रही भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों और कार्यकलापो को आमजनता अब जान चुकी है।केंद्र की कांग्रेस सरकार ने पूरे देश की आमजनता के कल्याण के लिए लगातार प्रयत्नशील है।पूर्व से ही केंद्र सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज भेजकर कांग्रेस की केंद्र सरकार द्वारा विकास के कई कार्य किए गए है।सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होने से अंचल के अनगिनत खेतों में पानी पहुंचने लगा है।केंद्र सरकार अपनी योजनाआंे के कारण आमजनों के बीच जगह बना चुकी है।यही कारण है कि कर्नाटक में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है।इसी तरह मध्यप्रदेश में भी आमजनता कांग्रेस के प्रति विश्वास प्रदर्शित कर भाजपा को सबक सिखाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: