परिणय सूत्र में बंधे 1754 जोड़े
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आज रविवार को सिरोंज में सम्पन्न हुए सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम में 1754 जोडे अग्नि को साक्षी मानकर परिणय सूत्र में बंधे इस दौरान सैकड़ों दूल्हों की ऐतिहासिक सामूहिक बारात भी निकाली गई। करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में निकली इस ऐतिहासिक बारात के साक्षी हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमुदाय बना। वहीं विवाह समारोह में वर-वधुओं को आर्षीवाद देने के लिए क्षेत्र की जनता के साथ ही प्रदेष के संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा एवं कुरवाई विधायक हरि सप्रे भी उपस्थित रहे। नगर में यह अद्भुत नजारा एवं सुखद मौका मुख्यमंत्री कन्यादान योजनातंर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान दिखाई दिया। सिरोंज में मुख्यमंत्री कन्यादान योजनान्तर्गत स्थानीय शासकीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय परिसर में रविवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान एक साथ एक ही परिसर में करीब 1754 जोडे परिणय सूत्र में बंधेे। इस अवसर पर विवाह स्थल को आकर्षक रंगोली, बैनरों, ध्वज पताकाओं एवं तोरणद्वारों से सजाया गया था। विवाह स्थल पर मंच के सामने बनी वेदियांे पर वर वधुओं ने अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे को अपना जीवन साथी बनाया। सम्मेलन में वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच प्रधान आचार्य के साथ लगभग 150 सहयोगी ब्राह्मणों ने रीति रिवाजों के साथ विवाह सम्पन्न कराया। इस दौरान विवाह स्थल पर मेले जैसा वातावरण बना रहा। इससे पूर्व विवाह स्थल पर वर-वधुओं का पंजीयन किया गया साथ ही उन्हें विभिन्न उपहार सामग्री के रूप में बर्तन, वस्त्र, जेवर एवं श्रृंगार सामग्री आदि प्रदान किए गये इसके अलावा जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों द्वारा वर-वधुओं को विभिन्न उपहार प्रदान किए गये। समारोंह के दौरान लोक कलाकारों द्वारा लोक गीतों की भी प्रस्तुति दी जा रही थी।
बारात का भव्य स्वागत
सिरोंज नगर के प्रमुख मार्गों से निकली बारात का जनप्रतिनधियों, गणमान्य नागरिकों और स्वंयसेवी संगठनों, व्यापारियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई तो किसी ने लस्सी, आइस्क्रीम, शरबत पिलाकर बारातियों का स्वागत किया। जनसम्पर्क मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा स्वंय बारात में शामिल रहे और जगह- जगह नृत्य किया। दुल्हे बग्गी, टेªक्टर ट्रालियों एवं अन्य वाहनों में सवार थे। उनके सम्मान में जगह जगह आतिशबाजी हुई। वही बाराती आकर्षक बेण्ड बाजों और डीजे की धुन पर नाचते हुए चल रहे थे। बारात में पारंपरिक दुलदुल घोडी एवं शानदार आतिशबाजी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री श्री शर्मा ने वर वधुओं को बेटी-दामाद कहते हुए कहा कि यह एक अदभुत एवं ऐतिहासिक आयोजन है। यह अभिनव आयोजन प्रदेष की जनकल्याणकारी सरकार की देन है। प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गों के हितों में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेष सरकार द्वारा अभिनव योजनाऐं बनाई गई है नगर मंे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान ऐतिहासिक समागम हुआ हैं। इस दौरान नगर के मुख्य मार्गो को आकर्षक रूप से सजाया गया था। वही बारात का जगह जगह विभिन्न संस्थाओं एवं नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया। विवाह स्थल पर संस्कृति मंत्री श्री शर्मा के साथ अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा उपस्थित जनसमुदाय ने बारात की अगवानी की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें