अन्त्योदय मेला ग्यारसपुर में आज, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान होंगे शामिल
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान 15 मई को ग्यारसपुर विकासखण्ड में आयोजित अन्त्योदय मेला में शामिल होंगे। प्राप्त दौरा कार्यक्रम अनुसार श्री चैहान 15 मई बुधवार की प्रातः 10.30 बजे भोपाल से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11 बजे ग्यारसपुर के अन्त्योदय मेला कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री चैहान दोपहर 12.35 बजे हेलीकाप्टर द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।
साढे आठ हजार से अधिक हितग्राही मौके पर लाभान्वित होंगे
ग्यारसपुर विकासखण्ड में बुधवार को होने वाले अन्त्योदय मेला में हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत साढे आठ हजार से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा। इन हितग्राहियों को लगभग 29 करोड़ 23 लाख 60 हजार से अधिक की राशि के चेक अथवा सामग्री प्रदाय की जायेगी। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा दो करोड़ 78 लाख 76 हजार रूपए की लागत से पूर्ण करायें गए 48 कार्यो का लोकार्पण तथा 22 करोड़ 49 लाख 83 हजार रूपए की लागत के 226 निर्माण कार्यो का शिलान्यास करेंगे। अन्त्योदय मेला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शिवराज सिंह चैहान होंगे वही वित्त मंत्री श्री राघवजी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, जनसम्पर्क मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा और गंजबासौदा विधायक श्री हरिसिंह रघुवंशी, कुरवाई विधायक श्री हरिसिंह सप्रे, शमशाबाद विधायक श्री सूर्यप्रकाश मीणा, जिला पंचायत अध्यक्ष, विदिशा श्रीमती सुनीता सोनकर, को-आॅपरटिव बैंक के अध्यक्ष श्री बाबूलाल ताम्रकार, जनपद अध्यक्ष ग्यारसपुर श्री छत्रपाल शर्मा तथा कृषि उपज मंडी गुलाबगंज के अध्यक्ष श्री हरिसिंह दांगी विशिष्ट अतिथि होंगे।
स्व-रोजगार हेतु आवेदन आमंत्रित
जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक युवतियों के लिए अन्त्यावसायी के माध्यम से क्रियान्वित योजनाओं के अंतर्गत स्व-रोजगार मुहैया करायें जाने के उद्धेश्य से आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि अन्त्योदय स्वरोजगार योजना के तहत तीन सौ हितग्राहियों का चयन किया जाना है वही बहन निवेदिता स्व-सहायता समूह के अंतर्गत चार समूहों के लिए तीन-तीन लाख रूपए का ऋण बैंक के माध्यम से स्व-रोजगार के संचालन हेतु उपलब्ध कराया जायेगा। इसके अलावा पंडित दीनदयाल मार्केट विकास योजना अंतर्गत 10 दुकानों के लिए पचास हजार रूपए का ऋण मुहैया कराया जायेगा। पूर्व उल्लेखित गतिविधियों के तहत स्वरोजगार के माध्यम से स्वलम्बी के इच्छुक अनुसूचित जाति वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से लक्ष्य पूर्ति तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। आवेदक जिले का मूल निवासी हो साथ ही उसकी आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो और बीपीएलधारी होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक की वार्षिक आय 20 हजार तथा शहरी क्षेत्र के आवेदक की आय साढे सत्ताईस हजार से कम हो। ततसंबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला अन्त्यावसायी शहरी विकास समिति मर्यादित विदिशा के दूरभाष क्रमांक 07592-232360 पर अथवा कार्यालय में सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है। इसी प्रकार जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के माध्यम से क्रियान्वित रानी दुर्गावती अनुसूचित जाति, जनजाति स्व-रोजगार योजना के तहत भी उद्योग सेवा एवं व्यवसाय के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिले के ऐसे युवक-युवतियां जो पूर्व उल्लेखित वर्ग के है और कम से कम पांचवीं उत्तीर्ण है और जिनकी आयु 18 वर्ष हो गई है साथ ही उनके परिवार की वार्षिक आय तीन लाख से कम है उन्हें बैंक के माध्यम से ऋण मुहैया कराया जायेगा। विभाग की एक अन्य योजना दीनदयाल योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्ति हेतु सभी वर्गो के आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए है। उक्त योेजना के तहत स्व-रोजगार स्थापित करने के इच्छुक आवेदक को कम से कम दसवीं उत्तीर्ण होना चाहिए और वह जिले का मूल निवासी हो। उपरोक्त दोनो योजनाओं के संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, विदिशा से कार्यालयीन दिवसों, अवधि में अथवा कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07592-250829 पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है।
राष्ट्रीय परिवार सहायता की राशि दुगनी हुई
राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अंतर्गत पूर्व में दी जाने वाली राशि को अब दुगना किया गया है के आशय के आदेश सामाजिक न्याय विभाग के सचिव द्वारा जारी कर दिए गए है। सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री पंथारे ने बताया है कि राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनातंर्गत पहले एक मुश्त दस हजार रूपए की आर्थिक सहायता पीडि़त परिवार को उपलब्ध कराई जाती थी जिसमें अपै्रल 2013 से शासन द्वारा संशोधन किया गया है। नवीन जारी दिशा निर्देशानुसार अब पीडि़त परिवार को बीस हजार रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। अन्य शर्ते यथावत् मान्य है।
समन्वय समिति गठित
सेना भर्ती रैली की प्रक्रिया सुव्यवस्थित रूप से सम्पादित हो इसके लिए कलेक्टर श्री आनंद कुमार शर्मा द्वारा जिला स्तरीय समन्वयक समिति गठित की है। उक्त समिति संपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए उत्तरदायी रहेगी। कलेक्टर स्वंय समिति के अध्यक्ष होंगे वही सदस्य के रूप में पुलिस अधीक्षक, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को शामिल किया गया है।
राज्य ओपन की परीक्षाएं 27 मई तक आयोजित
मध्यप्रदेश राज्य ओपन हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की परीक्षाएं जिले में 27 मई तक आयोजित की जायेगी। इसके लिए जिले में कुल सात परीक्षा केन्द्र बनाएं गए है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षा सुचारू रूप से सम्पन्न हो इसकी निगरानी के लिए जिला एवं खण्ड स्तरीय निरीक्षण दलों की टीम गठित की है वही जिला अधिकारी के कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक 07592-250637 है। जिले के जिन सात केन्द्रो पर मध्यप्रदेश राज्य ओपन हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की परीक्षाएं आयोजित की है उनमें विदिशा के शा0क0उ0मा0विद्यालय और शासकीय उ0मा0वि0बरईपुरा, शा0उ0उ0मा0वि0ग्यारसपुर, शा0उ0उ0मा0विद्यालय गुलाबगंज, शा0उ0मा0 विद्यालय राजेन्द्रनगर बासौदा और सिरोंज के शा0उ0उ0मा0वि0 एवं शा0क0उ0मा0विद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
लीड़ कार्य करने के इच्छुक संस्थाओं से आवेदन 25 तक आमंत्रित
विदिशा नगर में संचालित शा0उचित मूल्य दुकानों के लिए खाद्यान्न सामग्री का उठाव लीड़ के माध्यम से किया जाता है। लीड़ कार्य करने की इच्छुक पंजीकृत संस्थाओं से आवश्यक दस्तावेंजों सहित आवेदन 25 मई तक आमंत्रित किए गए हैं ततसंबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कलेक्टर (खाद्य शाखा) कार्यालय एवं विभाग के जिला आपूर्ति अधिकारी से कार्यालयीन दिवसों में सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें