26 मई को अटल ज्योति अभियान का शुभारंभ करेंगे सीएम श्री चैहान
- समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
छतरपुर/14 मई/कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नवागत सीईओ जिला पंचायत डाॅ. सत्येन्द्र सिंह, एडीएम श्री जे के श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर बी के पाण्डेय, सीएमएचओ डा. के के चतुर्वेदी, कार्यपालन यंत्री पीएचई प्रवीण कुमार गुरू, कोषालय अधिकारी संतोष सोनकिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री बहुगुणा ने अवगत कराया कि आगामी 26 मई को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान शहर के शा0उ0मा0विद्यालय क्रमांक 01 के परिसर में आयोजित कार्यक्रम द्वारा अटल ज्योति अभियान के तहत जिले को 24 घंटे बिजली उलब्धता की सौगात प्रदान करेंगे। इसके लिये सभी विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों द्वारा आवश्यक तैयारी कर ली जाये। साथ ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हितग्राहियों एवं आम जनता की आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित् करने के लिये जनपद पंचायत के सीईओ, महिला बाल विकास व महिला सशक्तिकरण विभाग, तेजस्विनी, डीपीआईपी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अलावा बैठक में श्री बहुगुणा द्वारा राशनकार्ड वितरण का कार्य शीघ्र पूरा करने, खनिज विभाग के तहत एमओयू के प्रकरण शीघ्र निपटाने व अवैध रेत के उत्खनन एवं परिवहन में अंकुश लगाने, वर्ष 2013-14 के दौरान अंत्योदय मेलों की तिथियां शीघ्र घोषित करने, फसल बीमा योजना के तहत किसानों को लाभंावित करने के निर्देश भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिये। श्री बहुगुणा ने जिला पंचायत सीईओ को एलआईसी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी क्षेत्र की जनता को एसएमएस के माध्यम से प्रदान करने हेतु निर्देशित किया।
जोनल अधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
छतरपुर/14 मई/नगर परिषद्, गढ़ीमलहरा के अध्यक्ष को अपने पद से वापस बुलाये जाने के संबंध में 27 मई को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान सम्पन्न कराया जायेगा। इसके लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से जोनल अधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं। जल संसाधन विभाग, नौगांव के कार्यपालन यंत्री अभय कुमार जैन ;9425365936द्ध को चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जोनल अधिकारी बनाया गया है, जबकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना छतरपुर के महाप्रबंधक एफ के खान ;9425002570द्ध को रिजर्व जोनल अधिकारी के रूप में रखा गया है। इसी प्रकार अतिरिक्त तहसीलदार छतरपुर सुरेंद्र दोहरे ;9425457013द्ध को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि नौगांव तहसीलदार आर एल बागरी ;9752664299द्ध की रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती की गई है।
फरियादी राजू कोरी निवासी ललपुर ने दिनांक 13.05.2013 को थाना राजनगर मे रिपोर्ट किया कि आज दिनांक 13.05.2013 को दिन के करीब 3.00 बजे अपनी बकरिया चरा रहा था कि एक मारूति स्ट्रीम गाडी मे दो अज्ञात व्यक्ति आये और कट्टा निकालकर जान मारने की धमकी देते हुए दो नग बकरी व एक नग बकरा कीमती बारह हजार रूपये के लुट कर अपनी मारूति स्ट्रीम गाडी मे रखकर चले गये। जिसकी सूचना इनके द्वारा फोन से थाना राजनगर को दी गयी व मोटर साइकिलो से आरोपीगण का पीछा किया । लखेरी के पास आरोपीगण अपनी स्ट्रीम कार छोडकर भागने लगे जब इन लोगो ने व ग्राम वासियो ने उन्हे पकडने की कोषिस की जो एक आरोपी ने 12 बोर के कट्टे से फायर किया लेकिन इन लोगो ने उसे पकड लिया जबकि दूसरा आरोपी भागने मे सफल रहा तभी मौके पर थाना प्रभारी राजनगर पुलिस बल के साथ पहुच गये व पकडे गये आरोपी से पूछताछ की जिसने अपना नाम सुनील सोनी पिता सुन्दर लाल निवासी सटई रोड छतरपुर का होना बताया। थाना राजनगर मे अप0क्र0 77/13 धारा 392, 397 आई.पी.सी. पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को गिरफतार किया गया व उसके कब्जे लूटी हुयी बकरिया व घटना मे प्रयुक्त कट्टा व मारूति स्ट्रीम गाडी को जप्त किया गया। पुलिस द्वारा दूसरे आरोपी की तलाष जारी है। चैकी प्रभारी ए.एस.आई. आर.एस. यादव चैकी पठा अपने चैकी के पुलिस बल के साथ दिनांक 13.05.2013 बास पहाडी तिगैला पर वाहन चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल न्च् 95एब्.9557 को रोककर चैक किया तो चालक श्रीपाल पिता घसीटा अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी रीठा मऊ थाना कोतवाली महोबा के पास सर्ट के नीचे पेन्ट मे वाये ओर एक 315 बोर का देषी कट्टा छिपाये था व 04 जिन्दा कारतूस तलाषी पर मिले। आरोपी से एक देषी कट्टा व 04 जिन्दा कारतूस जप्त किये गये। आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें