खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर (14 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 मई 2013

खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर (14 मई)


कलेक्टर ने खस्ताहाल सड़क पर दिखाई नाराजगी

खंडवा (14 मई) - आज कलेक्टर नीरज दुबे ने मध्यप्रदेश एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक टेन्टवाल एवं खंडवा एग्रो पाथ इंडियन कंपनी के जी.एम. सुरेश चैधरी को उन्हीं की कंपनी द्वारा दिये गये रोड़ निमाड़ कार्य जसवाड़ी रोड़ से चीराखदान तक रोड़ की स्थिति को मौके पर जाकर दिखाया। महाप्रबंधक टेन्टवाल एवं खंडवा के जी.एम. को फटकार लगाते हुये कहा कि हाल में बनी रोड़ की यह स्थिति है, आगे क्या होगा? तत्काल रोड़ के गढ्ढें भरवाओं। कलेक्टर ने जल्द से जल्द रोड़ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। 

ई-एफ.एम.एस. प्रणाली बनी मजदूरी भुगतान के सरलीकरण का माध्यम

खंडवा (14 मई) - महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत अप्रैल माह से प्रारंभ हुए इलेक्ट्राॅनिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम का सबसे अधिक लाभ योजना अंतर्गत कार्य करने वाले मजदूरों को हो रहा है। उक्त प्रक्रिया अंतर्गत श्रमिकों को मजदूरी का भुगतान एफ.टी.ओ. (फंड ट्रांसफर आर्डर) के माध्यम से किया जा रहा है। पूर्व में श्रमिकों को किये जाने वाली प्रक्रिया जटिल थी। जिसमें ग्राम पंचायत को राशि टाॅपअप होने पर ग्राम पंचायतें बैक को चैक जारी करती थी तद्उपरांत श्रमिकों को भुगतान संभव हो पाता था। साथ ही जिले में पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं होने पर भुगतान में भी कई बार विलंब हो जाता था। परंतु अब एफ.टी.ओ. के माध्यम से मजदूरी भुगतान की समस्त जटिलताएँ समाप्त हो गयी हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तरूण कुमार पिथोड़े द्वारा बतलाया गया कि जिले में ई-एफ.एम.एस. अंतर्गत अब तक कुल 79 एफ.टी.ओ. एवं 699 ई-मस्टर  जारी किये गये हंै। साथ ही बतलाया गया कि नवीन प्रक्रिया अंतर्गत ई-मस्टर रोल जारी किये जा रहे हंै, जिन पर पूर्व से ही मजदूरों के नाम लिखे रहते हंै। उक्त मस्टर पर श्रमिकों द्वारा कार्य किये जाने एवं उसका मूल्यांकन होने के पश्चात् जनपद सी.ई.ओ. द्वारा संबंधित श्रमिकांे का आॅनलाईन एफ.टी.ओ. जारी किया जाता है व एफ.टी.ओ. जारी होने के अगले दिन बैंक द्वारा श्रमिक के खाते में भुगतान राशि प्रदाय कर दी जाति है। जिले मेे खण्डवा जनपद में 16, पुनासा जनपद में 4, पंधाना जनपद में 10, छैंगांवमाखन में 19, हरसूद में 12, बलड़ी में 6 एवं खालवा में 12 एफ.टी.ओ. जारी किये गये हैं। उक्त जानकारी के साथ ही सी.ई.ओ. द्वारा बतलाया गया कि सभी जनपद पंचायतों को मनरेगा अंतर्गत श्रमिकों के समूह बनाकर कार्य दिये जाने एवं अधिक से अधिक रोजगार प्रदाय करने वाले कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये हैं।

लोक सेवा केन्द्रों से मिलेगें मतदाता बनने के आवेदन

खंडवा (14 मई) - भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के विधानसभा क्षेत्र मांधाता, हरसूद, खंडवा एवं पंधाना के मतदाताओं की सुविधा के लिये नये मतदाता बनने, डुप्लीकेट परिचय पत्र एवं संशोधन वाले मतदाता परिचय पत्रों के बनाने एवं वितरण की प्रक्रिया को सरलीकरण करते हुये प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के तहसील कार्यालय में मतदाता सुविधा केन्द्र खोले गये है। अब जिले के समस्त विकासखंड एवं जनपद पंचायत स्तर पर कार्यरत् लोक सेवा केन्द्रों पर भी मतदाताओं की सुविधा के लिये नाम जोड़ने का आवेदन, निरसन, संशोधन के आवेदन पत्र निःशुल्क मतदाताओं को उपलब्ध कराये जायेगें। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्रसिंह कवचे द्वारा बताया गया कि प्रबंधक लोक सेवा ग्यारंटी को पर्याप्त संख्या में आवेदन पत्र उपलब्ध कराकर निर्देशित किया गया है कि वे जिला मुख्यालय सहित जनपद पंचायतों पर कार्यरत् लोक सेवा केन्द्रों पर छोटे-छोट फ्लैक्स बैनर लगाकर मतदाताओं को सुविधा प्रदान करें। 

कलेक्टर ने की जनसुनवाई 

खंडवा (14 मई) - आज जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर नीरज दुबे ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को सुना एवं समस्या से संबंधित आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में लगभग 65 आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सी.एल.सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर डाॅ.प्रियंका गोयल, खंडवा एस.डी.एम. हरीसिंह चैधरी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। ग्राम देवला से जनसुनवाई मंें आये राकेश पिता बाबुलाल ने कलेक्टर से कहा साहब मुझे पिछले 6 माह से पेंशन का भुगतान नहीं हुआ हैं। सचिव कहता है पैसे नहीं आये। कलेक्टर ने जिला पंचायत सी.ई.ओ. तरूण पिथौड़े को निर्देश देते हुये कहा कि पेंशन प्रकरण की जाँच करें। ग्राम मोरटक्का से आई शांताबाई पति बिशन ने कलेक्टर से कहा साहब मुझे हृदय रोग है और मेरा ईलाज इंदौर में चल रहा है। मुझे ईलाज करने के लिये शासन से सहायता राशि दिलवाले की कृपा करें। कलेक्टर ने डाॅ.पनिका को फाईल की जाँच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम गांधवा से आई अर्पणा पिता माखनलाल ने बताया कि साहब मैं दोनों पैरों से विकलांग हूँ और पिछले 18 वर्षों से ग्राम गांधवा में निवास कर रही हूँ। मैंने कई बार ट्रायसिकल एवं पेंशन के लिये अपना आवेदन प्रस्तुत किया लेकिन अभी तक ना तो ट्रायसिकल मिली ना ही पेंशन। कलेक्टर ने आवेदिका की बात को सुना और चिंता व्यक्त करते हुये संयुक्त कलेक्टर सुरेशचंद्र वर्मा को तत्काल ट्रायसिकल देने के निर्देश दिये। 

कोई टिप्पणी नहीं: