जिंक- ओ. आर. एस. आधारित दस्त प्रबंधन परियोजना का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न
पन्ना 14 मई 13/ओ.आर.एस. एवं जिंक की गोली के प्रयोग से हम सभी समय रहते अपने घर परिवार के बच्चों को बडी सरलता से डायरिया के भीषण प्रकोप से बचा सकते है। साधारणतः ओ आर. एस. का धोल कोई भी गृहणी-महिला अपने घर में बडी़ ही सफलता से साफ पीने योग्य पानी से बना कर अपने शिशु को पिला सकती है। जिससे बच्चे को दस्त रोग को गम्भीर स्थिति से जानें से बचा सकते है, यही छोटे किन्तु महत्वपूर्ण प्रयासों से हम अपने जिले में डायरिया नियंत्रण में सफल हो सकेंगे। इस कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिले के सभी शिशु रोग विश्ेाषज्ञों ने संबोधित करते हुये कहा कि मैं आप सभी से आग्रह कर रहा हूॅ कि आप सभी अपने-अपने विभाग के जमीनी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जिले में विशेष कर ग्रामीण हिस्सों में ओ. आर. एस. के प्रयोग की पूरी जानकारी प्रेषित करेंगे। यह बात डायरिया प्रबंधन पर क्लिंटन फाउण्डेशन द्वारा समर्थन संस्था के सहयोग से आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पन्ना डा.जी.पी सिंह ने कही।
इस अवसर पर आगे उन्होने कहा कि ओ.आर.एस. एवं जिंक के प्रयोग से निश्चित ही हम अपने बच्चों को डायरिया जैसी बीमारी की गिरफ्त से समय पर छुडा सकें और पन्ना जिले में बाल मृत्यु दर को कम करने में अपनी महती भूमिका निभा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा हाल में सम्पूर्ण स्वास्थ्य सब के लिये के तहत् लोकार्पित ममता अभियान के लक्ष्यों में बाल मृत्यु दर सार्वोच्च प्राथमिकता वाला लक्ष्य है। शिशु रोग विश्ेाषज्ञ डाॅ एल. के. तिवारी ने दस्त के नियंत्रण एवं ओ. आर. एस., जिंक के उपचार पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर राज्य समन्वयक श्रीमती श्रद्वा वोस ने क्लिंटन फाउन्डेशन के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं भारत सरकार के दस्त प्रबंधन के प्रयासों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम जिले के सभी ब्लाक चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम ,बीसीएम, एवं महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी के साथ पन्ना जिले के स्वयंसेवी संगठन, पत्रकारगण शामिल रहे। इस कार्यशाला में समर्थन संस्था से ज्ञानेन्द्र तिवारी क्षेत्रीय समन्वयक ने स्वागत एवं आभार प्रदर्शन ज्ञापित किया।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 47 विवाह सम्पन्न
- बेटियों के माता-पिता विवाह के लिए नही बनेंगे किसी के बंधुआ-विधायक पन्ना
पन्ना 14 मई 13/गरीब परिवारों की बेटियों के धूमधाम के साथ विवाह सम्पन्न कराने की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत जिले में अक्षय तृतीया को 47 विवाह सम्पन्न कराए गए। इसमें पन्ना विकासखण्ड में 29 तथा शाहनगर में 18 विवाह सम्पन्न हुए। पन्ना में सांरगधर मंदिर परिसर आयोजित समारोह में विधायक पन्ना श्रीयुत श्रीकान्त दुबे ने नव युगलों को आर्शीवाद दिया। उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना से गरीब परिवार अपनी बेटियों के विवाह के लिए किसी से कर्ज नही लेंगे और न ही बंधुआ मजदूरी करनी पडेगी। विवाह समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पन्ना विधायक ने कहा कि शासन की यह बहुत अच्छी योजना है। इस योजना से गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह पूरे रस्मों रिवाज के साथ समारोहपूर्वक सम्पन्न कराए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों का आव्हान करते हुए कहा कि शासन की इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को लेना चाहिए। इस योजना के तहत विवाह का खर्च उठाने के साथ-साथ शासन के द्वारा घर गृहस्थी चलाने के लिए आवश्यक सामग्री उपहार के रूप में दी जाती है। यह खर्च एक गरीब परिवार उठाने में अपने आपको असमर्थ पाता था। इस योजना से ऐसे लोगों को शासन ने समर्थ वान बनाकर सम्मान पूर्वक समाज में जीने का अवसर प्रदान किया है। विधायक ने आर्शीवाद देने के साथ-साथ ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि इस अवसर पर दम्पत्त सूत्र में बंधने वाले प्रत्येक दम्पत्ति का जीवन सुखमय हो। उन्होंने नव दम्पत्तियों को समझाईश देते हुए कहा कि प्रेम से अपने जीवन की नईया को चलाएं किसी तरह का वाद-विवाद आपस में न करें। इस विवाह समारोह में दम्पत्त सूत्रों में बंधने वाले दम्पत्तियों को कृषि उपज मण्डी पन्ना की अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय द्वारा आर्शीवाद प्रदान करने के साथ प्रत्येक उपहार स्वरूप एक-एक दीवाल घडी प्रदान की गई। नव युगलों को वैदिक रीति से दम्पत्य सूत्रों में बांधा गया। पूरी रस्मों रिवाज के साथ सात संकल्पों और सात फेरों के साथ विवाह बंधन में बंधकर नव युगल और उनके परिवारजन काफी खुश थे। इस अवसर पर नव दम्पत्तियों को आर्शीवाद देने के लिए जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रमा बुन्देला, एसडीएम पन्ना ओ.पी. सोनी, कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोक चतुर्वेदी, के साथ अन्य जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में नवयुगलों के परिवारजन उपस्थित रहे।
ग्रामीण स्वरोजगार का प्रशिक्षण 16 से
पन्ना 14 मई 13/ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 16 मई से युवाओं के लिए स्व रोजगार का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कम्प्यूटर वेसिक डाटा एन्ट्री आपरेटर के लिए दिया जा रहा है। प्रशिक्षण 16 मई से 5 जून तक होटल हेमराज पैलेस पन्ना में आयोजित किया जा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से संचालित इस प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्र के कक्षा 8वीं उत्तीर्ण युवा भाग ले सकते हैं। इसके लिए आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता तथा निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है। प्रशिक्षण में रहने तथा भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।
जिले में समर्थन मूल्य पर 324364.70 क्विंटल गेंहू की खरीद
पन्ना 14 मई 13/किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिलेभर में 41 केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर बोनस के साथ गेंहू खरीद की जा रही है। गेंहू की आॅनलाईन खरीद सहकारी समितियों के माध्यम से की जा रही है। अब तक 7646 किसानों से 3 लाख 24 हजार 364.70 क्विंटल गेंहू की खरीद की गई है। खरीदे गए गेंहू के लिए किसानों को 46 करोड 80 लाख 37 हजार 335 रूपये का भुगतान किया जा चुका है। इस संबंध में प्रभारी खाद्य अधिकारी ए.के. जैन ने बताया कि खरीदी केन्द्र पहाडीखेडा में 8024 क्विं., बृजपुर में 11899 क्विं., लक्ष्मीपुर में 17338 क्विंटल, देवेन्द्रनगर में 9292 क्विं., राजापुर में 11127.50 क्विं., बिरवाही में 10349.50 क्विं, रैगढ में 10289.50 क्विं, अमानगंज में 17109.50 क्विंटल, गुनौर में 4725 क्विंटल तथा सलेहा में 7272.50 क्विं. गेंहू की खरीद हुई है। खरीदी केन्द्र पवई में 4600.50 क्विं, करही में 9428 क्विं, सिमरिया में 11199 क्विंटल, रैयासांटा 961 क्विंटल, शाहनगर 4517 क्विंटल, बोरी में 8109.50 क्विं, रैपुरा में 10741.50 क्विंटल, बघवारकला में 3774.50 क्विं, बघरौड में 3514.20 क्विं, अजयगढ सहकारी समिति में 884.50 क्विंटल, धरमपुर 2053.50 क्विंटल, विपणन समिति देवेन्द्रनगर में 28904 क्विंटल, विपणन समिति गुनौर में 19202.50 क्विंटल, विपणन अजयगढ़ में 2892.50 क्विंटल, बराछ में 7102 क्विंटल, ककरहटी 11242 क्विंटल खरीद हो चुकी है। कमताना में 14371 क्विंटल, द्वारी में 6833.50 क्विं, कृष्णगढ में 10322 क्विं, मोहन्द्रा में 5108.50 क्विंटल, पगरा में 7182 क्विंटल, फतेहपुर में 4257.50 क्विं, झरकुआ में 8035 क्विंटल, बनहरी में 10518 क्विंटल, पिष्टा में 2340 क्विंटल तथा सहकारी समिति महेबा 6487 क्विंटल गेंहू की खरीद की जा चुकी है। विसानी 940 क्विं, सुनवानीकला में 3231 क्विं, मुडवारी में 1482 क्विं, पडरियाकला में 3296.50 क्विं तथा मलघन में 3442 क्विंटल गेंहू की खरीद हुई है। खरीदे गए गेंहू का लगातार परिवहन तथा भण्डारण किया जा रहा है।
जनसुनवाई में 118 आवेदन पत्रों में हुई सुनवाई
पन्ना 14 मई 13/हर मंगलवार की तरह आज भी आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें अपर कलेक्टर चन्द्रशेखर बालिम्बे द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से अपनी रोजमर्रा की समस्याओं के निराकरण के लिए आए आवेदकों से प्राप्त 118 आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई। उन्होंने आमजनता से प्राप्त पेंशन, प्रसूति सहायता, हैण्डपम्प मरम्मत, उपचार सहायता, सहित विभिन्न आवेदन पत्रों पर सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। सभी कार्यालय प्रमुख कार्यालय में पृथक से पंजी बनाकर जनसुनवाई के आवेदन पत्र दर्ज कराएं। इनके निराकरण की हर सप्ताह समीक्षा करते हुए निराकरण का प्रतिवेदन कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रस्तुत करें।
परख की समीक्षा बैठक 16 को
पन्ना 14 मई 13/परख कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 16 मई को प्रातः 11 बजे से आयोजित की जा रही है। इसमें मुख्य सचिव श्री आर. परशुराम निर्धारित बिन्दुओं पर समीक्षा करेंगे। बैठक में पेयजल व्यवस्था, गेंहू उपार्जन, खाद तथा बीज के उठाव, पेयजल परिवहन, पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था, मनरेगा की मजदूरी भुगतान सहित विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की जाएगी। अपर कलेक्टर चन्द्रशेखर बालिम्बे ने सभी अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।
अन्त्योदय मेले का दें हर हितग्राही को लाभ-श्री बालिम्बे
पन्ना 14 मई 13/कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर चन्द्रशेखर बालिम्बे ने समय अवधि पत्रों तथा जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ से प्राप्त पत्रों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गुनौर में 27 मई को जिला स्तरीय अन्त्योदय मेला आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ-साथ जिला स्तरीय कृषि मेला तथा निःशुल्क स्वास्थ्य मेला भी आयोजित किया जा रहा है। मेले में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान लाभान्वित हितग्राहियों केा सामग्री तथा सहायता राशि का वितरण करेंगे। सभी अधिकारी विभागीय योजनाओं की जानकारी मेले में प्रदर्शित करें। अन्त्योदय मेले का लाभ हर पात्र हितग्राही को देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद 25 मई तक ही की जाएगी। सभी शेष बचे पंजीकृत किसानों को इसकी सूचना देते हुए तत्परता से खरीदी कराए। अंतिम तिथि में कोई परिवर्तन नही किया जाएगा। खरीदे गए गंेहू के तत्काल उठाव तथा भण्डारण की व्यवस्था करें। किसानों को हरहाल में एक सप्ताह में गेंहू उपार्जन की राशि उपलब्ध कराएं। जिलेभर में सभी उचित मूल्य की दुकानों में एक जून से बीपीएल तथा अन्त्योदय अन्न योजना के राशन कार्ड धारियों को एक रूपये प्रति किलो की दर से गेंहू तथा 2 रूपये प्रति किलो की दर से चावल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए सभी दुकानों में उचित भण्डारण कराएं। अपर कलेक्टर ने कहा कि कार्यपालन यंत्री पीएचई नलजल योजनाओं एवं हैण्डपम्पों की सतत निगरानी करें। आमजनता को पेयजल की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कठोर कार्यवाही करें। बैठक में सभी एसडीएम तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
पवई रोजगार मेले से 355 को मिला रोजगार, युवा अवसरों का लाभ उठाकर करें विकास- राज्यमंत्री श्री सिंह
पन्ना 14 मई 13/डीपीआईपी परियोजना द्वारा शिक्षित युवाओं को रोजगार का अवसर देने के लिए उत्कृष्ट विद्यालय पवई में गत दिवस रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 701 युवाओं ने पंजीयन कराया। इसमें से विभिन्न कम्पनियों द्वारा 355 युवाओं का चयन किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल राज्यमंत्री कृषि, लोक सेवा प्रबंधन, खेल एवं पर्यटन श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवा रोजगार मेले का पूरा लाभ उठाएं। सभी युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। इससे युवाओं को अपने परिवार तथा स्वयं के जीवन स्तर को सुधारने का मौका मिला है। उन्होंने प्रत्येक स्टाल में जाकर कम्पनियों के प्रतिनिधि तथा प्रतिभागी युवाओं से संवाद किया। मेले के संबंध में जिला समन्वयक डीपीआईपी आनन्द त्रिपाठी ने बताया कि परियोजना क्षेत्र के सभी गांव में रोजगार मेलों की तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। पंजीकृत युवाओं को ही रोजगार मेले में भाग लेने का अवसर मिला। जिले भर में परियोजना के माध्यम से लगातार रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। कृषि राज्यमंत्री श्री सिंह की विशेष पहल पर पवई तथा शाहनगर में दो रोजगार मेले आयोजित किए गए। इससे क्षेत्र के सैकडों युवाओं को जिले से बाहर निकलकर बडी कम्पनियों में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिला। मेले में राज्य समन्वयक सामुदायिक विकास डाॅ. मनोज सिंह, रोजगार समन्वयक सुदीप दास सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे। मेले में 13 कम्पनियों ने युवाओं का चयन किया।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें