नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर (14 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 मई 2013

नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर (14 मई)


अपरकलेक्टर ने की जनसुनवाई-42 लोगों से हुए रूबरू

नीमच 14 मई 2013,कलेक्ट्र्ेट सभाकक्ष में मंगलवार को अपरकलेक्टर श्री रविडफरिया ने जनसुनवाई करते हुए 42 लोगों की समस्याएं सुनी,और संबंधित अधिकारियों को उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। लासूर की अध्यापक मनीषा अग्रवाल ने नगरीय क्षैत्र नीमच में संविलियन करने,जमुनियाकला की मैनाबाई कुम्हार ने मकान पर से अवैध कब्जा हटवाने, अठाना की प्रेमबाई चंदेल ने आवासीय भूमि पर जबरन कब्जा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, अन्जुमन कमेटी डीकेन के सचिव ने कब्रस्तान भूमि का सीमांकन करवाने, एंव ग्राम पंचायत रेवली देवली की सरपंच कोैशल्याबाई ने रहवासी मकानों के पास से निकाली जा रही 11 हजार केवीए विद्युत लाईन को मकानों से दूर निकलवाने ,कुचडोद के गोवर्धन लाल बलाई, भादवामाता के रमेशचन्द्र चैधरी, कलेपुर के केैलाशनाथ, शिवनाथ, गोपालनाथ, घसूण्डी बामनी के विनोद नागदा ,हसंराज, एंव अन्य किसानों,गोपालगंज के चम्पालाल जाटव, एंव कलेपुर के प्रभुनाथ ने भी अतिवृष्टि , ओलावृष्टि से ईसबगोल फसल को हुए नुकसान का पटवारी द्वारा सर्वे नही करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया । इस जनसुनवाई में जीरन के कन्हैयालाल, नाथूलाल,चंडोल के रोडा परथा जटिया, थडोद के बुढानाथ कालबेलिया, जावी के प्रहलात मोघीया, खजुरिया के लोकेन्द्र,नयागाॅव के सुन्दरलाल ब्राहम्ण, जीरन के गोरीशंकर ब्राहम्ण,ग्राम दारू की भवंरीबाई, शिरखेडा के पवनसिंह,विकास नगर नीमच की राखीबाई,श्ंाकरआईल मील नीमच के पास प्रवीण यादव,कंजार्डा के हीरालाल, पूर्व डेम प्रभारी नगरपालिका कर्मचारी दशरथसिंह  एंव जावद के ग्राम हनुमन्तिया के मांगीलाल ने भी अपनी समस्याएं अपरकलेक्टर को सुनाई । इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री एस के लहरी सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। 

प्रशिक्षण सह बैठक आज

नीमच 14 मई 2013,छठवीं आर्थिक गणना 2013 का क्षैत्रीय कार्य 15 मई से 15 जून 2013 के मध्य सम्पन्न किया जाना है। इस कार्य के सुचारू रूप से संचालन हेतु जिला स्तरीय संचालन समिति नीमच व मास्टर ट्र्ेनर की बैठक सह प्रशिक्षण कलेक्टर श्री विकाससिंह नरवाल की अध्यक्षता में आज 15 मई 2013 को दोपहर 12 बजे कलेक्टारेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित किया जा रहा है। बैठक में छठवीं आर्थिक गणना के दिशा निर्देशो पर चर्चा ,प्रगणक,सुपरवाईजर के नियुक्ति आदेश,तहसील लेवल आॅफिसर (टीएलओं) के कार्य पर चर्चा जिलास्तर ,ब्लाॅकस्तर,चार्ज स्तर पर प्रशिक्षण की रूप रेखा व चर्चा एंव सामग्री वितरण की जाएगी।  

कलेक्टर श्री नरवाल द्वारा 36 बहुविकलांगों को प्रतिमाह 500 रूपये अनुदान स्वीकृत

नीमच 14 मई 2013,मध्यप्रदेश शासन सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित बहुविकलांग निःशक्तजन सहायता अनुदान योजना के तहत कलेक्टर श्री विकास सिंह नरवाल द्वारा जिले के 36 बहुविकलांगों को माह अप्रैल 2013 से प्रतिमाह 500 रूपये अनुदान सहायता स्वीकृत की गई है। रामपुरा के देवीलाल,लाभचंद, विरेन्द्र,मनीषा,हुकमचंद नाई ,मनासा के स्नेहिल जोशी,पिपलियाबाग के शारीक,सेमली मेवाड के कारूलाल शर्मा,सिगोंली के सुनील तिवारी, धामनिया के जमना तेली, राधेश्याम मेघवाल, आलोरी के मोहित सोनी, बरखेडा कामलिया की स्मिता ओझा, कबरिया की मांगीबाई धाकड, किशनपुरा की मंजूबाई धाकड,अलोरी गरवाडा के शम्भूलाल, रूपपुरा के बबलु, मडावदा की हीराबाई, केशूराम बंजारा, श्रीपुरा के मुकेशनाथ, मोडी के प्रहलाददास, नीमच के अब्दुल अजीज, ग्वालटोली नीमच की मायाबाई, कोर्ट मोहल्ला नीमच सिटी की अलीनाशेख, सीआरपीएफ परिसर नीमच की मोनिका शर्मा, जाजूनगर नीमच के ईशान थोरेचा,सरदार मोहल्ला नीमच सिटी के संतोषसिंह, मान्याखेडी के भरतकुमार, देथल की सोना, चचैर की पूजा मेघवाल, बभेसर की कुमारी राजू रायका, रूपावास के चेतनभाट,पिपलदा पठार के बन्नाभील, रूपावास के महेश धनगर, एंव नई ननौर की कुमारी सीमा को प्रतिमाह 500 रूपये का अनुदान स्वीकृत किया गया है। यह राशि माह अप्रैल से प्रतिमाह भुगतान की जाएगी। 


कोई टिप्पणी नहीं: