नरकटियागंज (बिहार) की खबर (17 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 मई 2013

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (17 मई)


बेलसण्डी उच्च विद्यालय के पुराने भवन का होगा जीर्णोद्धार

नरकटियागंज, अनुमण्डल के गौनाहा प्रखण्ड स्थित राजकीय संपोषित उच्च विद्यालय बेलसण्डी के तदर्थ समिति की बैठक गुरूवार कों सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्रधान अध्यापक अमर प्रकाश ने की। उक्त बैठक में राष्ट्रीय माध्यमीक शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय को प्राप्त 75000 रूपये को कहाँ खर्च किया जाए, इस पर विचार किया गया। तदर्थ समिति ने यह निर्णय लिया गया कि लघुमरम्मत, पेयजल, बिजली, प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय मद में खर्च किया जाएगा। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि लघुमरम्मत की राशि से पुराने भवन का जीर्णोद्धार कराया जाए। गुरूवार को हुई बैठक में जिला पार्षद जगन्नाथ ठाकुर, शिक्षक महम्मद अशरफ हुसैन, विजय कुमार व अन्य उपस्थित रहे।

पति ने दिया जान मारने की धमकी, पत्नी ने दर्ज की प्राथमिकी

नरकटियागंज, स्थानीय शहर के हरदिया चैक पर रहने वाली हेमा श्रीवास्तव ने अपने पति छोटन श्रीवास्तव पर जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकारपुर थाना में एक प्राथमिकी 114/13 दर्ज कराया है। उल्लेखनीय है कि गौनाहा थाना क्षेत्र के मंगूरहाँ निवासी घनश्याम श्रीवास्तव के पुत्र छोटन श्रीवास्तव ने 2005 में हेमा श्रीवास्तव के साथ जीने मरने की कसमें खाते हुए विवाह के पवित्र बंधन में बँधे। मगर दो वर्ष बीते ही थे कि हेमा की छोटी बहन निम्मी ने भी अपने जीजा छोटन को अपना जीवन साथी बनाने का फैसला  कर लिया जिसको हेमा ने मान्यता दे दी। निम्मी से विवाह के उपरान्त छोटन ने अपने रवैये में भारी बदलाव लाया और दोनो बहनों को प्रताडि़त करना प्रारम्भ किया। जिसको लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायती होती रही और पंचनामा बना कर छोटन ने अपना पल्ला झाड़ना मुनासिब समझा, उसके बाद भी छोटन के रवैये में कोई बदलाव होता नहीं देख, पहली पत्नी हेमा ने शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पति छोटन श्रीवास्तव पर मारपीट करने, गाली देने और जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

भूमि विवाद में तीन जख्मी 

शिकारपुर थाना के लौकरिया गाँव में जमीन कब्जा को लेकर ज्ञानचन्द साह, रामायण साह और लंगटू साह घायल हो गये। बताते है कि रामायाण के जमीन पर बनारसी जबरन कब्जा करने गया उसे मना करने पर बनारसी और उसके समर्थकों ने उपर्युक्त तीनो को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिनका इलाज सरकारी अस्पताल में किया गया।

ट्रैक्टर मजदूर घायल

नरकटियागंज , स्थानीय प्रखण्ड के बरवा बरौली पंचायत के निवासी औरंगजेब अंसारी और मुन्ना कुमार मनियारी नदी में काम करते समय ट्रैक्टर के धँसने का शिकार हो बंुरी तरह जख्मी हो गये। जिन्हंे सरकारी अस्पताल मंे भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि दोनों युवक ट्रैक्टर पर बतौर मजदूर कार्यरत थे।



 (अवधेश कुमार शर्मा) 

कोई टिप्पणी नहीं: