साफ्टवेय ने 50 हजार से अधिक लाइसेंसों को अवैध ठहराया
देहरादून, 19 मई, । व्यवस्था के लिए निजामी सुस्ती और सरकारी मशीनरी की लापरवाहियां कभी-कभी अभिशाप बन जाती हेै। ऐसी ही कुछ तस्वीर है परिवहन विभाग की कार्माश्यिल ड्राइविंग लाइसेंस व्यवस्था का जिसमें साफ्टवेय की कमी से कम्प्यूटर ने 50 हजार से अधिक कार्माश्यिल वाहन चालकों के लाइसेंसों को अवैध ठहरा दिया। आलम यह है कि अए ये चालक लाइसेंसों का बगैर नवीनीकरण कराये ही सड़कों पर वाहन दौड़ाने को मजबुर है। समस्या गम्भीर भी है और सुर्खियों में भी लेकिन साल भर से ज्यादा वक्त गुजरने के बावजुद राज्य परिवहन प्रध्किरण ने इस समस्या के हल की दिशा मे कोई सार्थक पहल नही की है। गौरतलब है कि सवा साल पूर्व व्यवस्था को आसान बनाने के लिए राज्य परिवहन प्राधिकरण ने कार्माश्यिल लाइसेंस कम्प्यूटर के लिए बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी। लेकिन निगरानी की कमी की वजह से तकनीशियनों ने कम्प्यूटर में जो साफ्टवेयर डाले वह बगैर चालक की जन्म तिथि अंकित किये प्रक्रिया को आगे ही नही बढ़ाते, खास तो ये है कि इस साफ्टवेयर मे कार्माश्यिल वाहन चालकों की उम्र गलती से बीस वर्ष दर्ज हो गई है। ऐसे में जब नवीनीकरण को आये कार्माश्यिल ड्राइविंग लाइसेंस में जैसे ही कम्प्यूटर में चालक की जन्म तिथि फिड की जाती है तो वों लाइसेंस को अवैध ठहरा देता है और महकमा लाचारी दर्शा कर खामोशी अख्तियार कर लेता है। ये स्थिति पिछले सवा साल से बनी हुई है लेकिन शासन-प्रशसन से लेकर राज्य परिवहन प्रध्किरण तक इस मामले मेे खामोशी की चादर ओढे है। जबकि हालात ये है कि साफ्टवेयर की इस कमी के कारण पिछले सवा साल के दौरान महकमें में नवीनीकरण को आए 50 हजार से अधिक कर्माश्यिल ड्राइविंग लाइसेंस रिजेक्ट किये जा चुके है। नतीजा है कि अब चालक बिना लाइसेंस ही सड़कों पर वाहन दौड़ाने को मजबूर है। हालंाकि महकमा लाइसेंस नवीनीकरण की शर्तो मे सशोधन की बात तो करता रहता है लेकिन हालात ये है कि संशोधन संबधी पत्रावली पिछले छह माह से शासन की हदों में धूल फांक रही है।
मुख्यमंत्री ने भुवन्या विजय के घर जाकर दी बधाई
देहरादून, 19 मई, । मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने रविवार को सुश्री भुवन्या विजय के घर जाकर उन्हें आईएससी के परीक्षा परिणाम में ऑल इण्डिया टॉप करने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भुवन्या को 50 हजार रूपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी। उन्होंने कहा कि भुवन्या ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर उŸाराखण्ड का नाम रोशन किया है। इससे प्रदेश के दूसरे छात्र-छात्राओं को भी मेहनत कर सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे उन लोगों को भी सीख मिलेगी जो लड़कियों की शिक्षा को लडकों की शिक्षा के समान अहमियत नहीं देते हैं। राज्य सरकार ने स्कूल से बालिकाओं की ड्रापआउट रेट को कम करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना प्रारम्भ की है जिसमें नौवीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को तीन हजार रूपए की एफडी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने भुवन्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अभी तो यह उसके जीवन की शुरूआत है। उन्होने भुवन्या के माता पिता को भी बधाई दी। कहा कि भुवन्या ना केवल बुद्धिमान व परिश्रमी है बल्कि वह संस्कारवान भी है। इसका श्रेय निश्चित रूप से उसके माता पिता को जाना चाहिए।
मंत्री ने किया सड़कों का शिलान्यास
देहरादून, 19 मई, । धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत देहरादून के ग्राम सभा सेवलाकला, यमुनोत्री इन्कलेव के लेन नम्बर 1 में लोक निमार्ण विभाग द्वारा स्वीकृत सडक जिसकी लागत 17. 28 लाख तथा सेवलाकला यमुनोत्री इन्कलेव लेन नम्बर 2 व 3 में सडक निर्माण जिसकी लागत 37.66 लाख तथा सेवलाकला पूजा विहार फेस 2 में सडक निमर्ण कार्य जिसकी लागत 16.74 लाख तथा सेवलाकला महेश्वरी विहार में सडक निर्माण का कार्य जिसकी लागत 8.40 लाख रूपये से स्वीतृक उक्त चारों योजनाओं के लिए स्वीकृत कुल धनराशि 80.08 लाख लागत की स्वीकृत योजनाओं का नियोजन, सूचना प्रौद्योगिकी युवा कल्याण एवं खेल मंत्री उत्तराखण्ड सरकार दिनेश अग्रवाल द्वारा शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करना तथा क्षेत्र का चौमुखी विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि उनका मकसद सिर्फ क्षेत्र का विकास करना है वह चाहते है कि क्षेत्र का कोई भी गली महौल्ला सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे तथा क्षेत्र में जो सडको की समस्या है वह उसे दूर करना चाहते है जिसके लिए क्षेत्र का कोई भी हिस्सा सडक मार्ग से वंचित न रहे। उन्होने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिले तथा कोई भी व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वचित न रहे । उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास तथा क्षेत्र की मूल-भूत समस्याओं का समाधान करना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है इसमे किसी प्रकार से कोई राजनीति नही होनी चाहिए विकास के कार्यो के लिए सभी को मिल जुलकर कार्य करना चाहिए। उन्होने कहा कि विकास के कार्यो को कोई अवरूद्व न करें तथा विकास के कार्यो में कही कोई गडबडी की जाती है या कार्य सही तरह से नही किये जा रहे तो इसके लिए लोगो कोे आगे आकर अपने सुझाव देना चाहिए। उन्होने कहा कि सेवलाकला क्षेत्र के लिए उन्होने एक वर्श के कार्यकाल में 7 करोड रूपये विभिन्न योजनाओं के लिए स्वीकृत किये है जिसमें सडक निर्माण नाली निर्माण क्षेत्र की पेयजल समस्या विघुत समस्या आदि योजनाओं के लिए स्वीकृत किये गये है। उन्होने इस अवसर पर कहा है कि अब तक सेवलाकला क्षेत्र में उनके द्वारा 7-8 सडके स्वीकृत की गई है। उन्होने क्षेत्रीय जनता से कहा कि यदि कोई क्षेत्र सडक निर्माण से वंचित रह गया हो तो उसके लिए वह प्रस्ताव तैयार कर उन्हे उपलब्ध कराये ताकि उनके प्रस्ताव पर विचार किया जा सके। उन्होने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिये है कि कार्य गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करें कार्य में किसी प्रकार का कोई बिलम्ब नही होना चाहिए तथा निमार्ण कार्य में यदि किसी प्रकार की कोई षिकायत प्राप्त होती है तो उसके लिए सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगें। उन्होने यह भी निर्देष दिये है कि जो ठेकेदार ठीक तरह से कार्य नही करता है तो उसको ब्लैक लिस्ट करते हुए उसका लाईसैन्स निरस्त किया जाना चाहिए। उन्होने अधिषासी अभियन्ता लो.नि.वि. को निर्देष दिये है कि सेवलाकला मे क्षेत्र में जो सडक निर्माण कार्य अधूरे है उसे इसी माह पूरा करें । उन्होने कहा कि जो सडके अब स्वीकृत हुई है उन सडको को आर.एम.सी तथा टायल द्वारा ही सडक का निर्माण किया जाय । उन्होने यह भी निर्देष दिये है कि चन्द्रबनी गौतम कुण्ड को जोडने वाली सडक का रिवाईज स्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करें। उन्होने यह भी अवगत कराया है कि सेवलाकला में नाले निर्माण कार्य का षिलान्यास 02 जून 2013 को किया जायेगा। अवसर पर ग्राम प्रधान सेवलाकला श्रीमती सुधा वालिया, गौरखा संघ के अध्यक्ष केसर थापा, अधिषासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग एन.एन. चौधरी,, सहायक अभियन्ता, आरके कलवार, पार्शद दीपनगर ललित भद्री, पार्शद मकमूल, राजेष परमार हरी प्रसाद भट्ट टी.पी. तिवारी, जसवीर षर्मा, आषीश भारद्वाज, राजेष कुमार, पियूश गौड, मौहम्मद एसान मकरानी, माजिद मकरानी सकील अहमद अन्य गणमान्य प्रतिनिधियों सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।
पत्रकार के हाथ में कलम व वाणि में शक्ति होती है: बहुगुणा
देहरादून, 19 मई, । मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि युवा वे होते हैं जो कि अपनी सोच व विचार से युवा होते हैं। ओएनजीसी सभागार में यूथ आईकन अवार्ड 2012 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार के हाथ में कलम व वाणि में शक्ति होती है। वे ना केवल व्यवस्था की खमियों से अवगत कराते हैं, समाज को जोड़ने का काम भी करते हैं। मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए पुरस्कृत विभूतियों को बधाई देते हुए कहा कि उŸाराखण्ड में प्रदूषण नहीं है। हमें अपने मन में भी प्रदूषण नहीं रखना चाहिए। बांटने वाली शक्तियों से सावधान रहते हुए प्रयास करना चाहिए कि अपनी क्षमताओं से समाज को अधिक से अधिक लाभ पहुंचा सकें। कार्यक्रम में अभिनेता अनूप सोनी, मॉडल मधुरिमा तूली, 6 वर्षीय ड्रमर अमोघ भट्ट, ऑन लाईन रॉक स्टार श्रद्धा शर्मा, समाजसेवी मधु मैखुरी, श्रीमती गीता चंदोला, आपदा में अदम्य साहस का परिचय देने वाले मनोज कुमार, शूटर दिलराज कौर, डा. महेश कुडियाल, डा. संजय सक्सेना, डा. राजीव शर्मा, डा. गोविंद पुजारी, डा. गौतम नैथानी, व्यवसायी राकेश ओबेराय, उपेंद्र दŸा अन्थ्वाल, नरेश सब्बरवाल, आईपीएस केवल खुराना, पीसीएस हरक सिंह रावत, धनोल्टी ईको विकास समिति मसूरी, लोक कला में मनीष मेहता, प्रेम हिन्दवाल, पत्रकार नन्द किशोर नोटियाल, वर्तिका नंदा, रितुल जोशी, सचिन अरोड़ा, हेंमंत माधव, आलोक श्रीवास्तव, आशीष तिवारी, देव नेगी, अनुपम त्रिवेदी, विकास धूलिया, नवीन थलेड़ी, शंकर भाटिया, फहीम तन्हा, मनोज कंडवाल, तानिया शैली, सुनिल नवप्रभात, पंकज पंवार, दिलीप बिष्ट, प्रेम प्रताप सिंह, मदन डुकलान, राजेश बडथ्वाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी, वरिष्ठ पत्रकार कमर अहमद नकवी, आरके जैन, संस्था के निदेशक शशि भूषण मैठानी मौजूद थे।
बच्चों की प्रतिभाओं को निखरने का पूरा अवसर मिले: बहुगुणा
देहरादून, 19 मई, । मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। समाज व सरकार का दायित्व है कि बच्चों की प्रतिभाओं को निखरने का पूरा अवसर मिले। मुख्यमंत्री उŸाराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ‘‘मिलकर रहना सीखो’’ शिविर में प्रतिभाग कर रहे बच्चों से सीएम आवास में मुलाकात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बच्चे आपस में मिलकर रहें व प्यार बांटते रहें। प्रतिभा को निखारने की यही उम्र होती है। संघर्ष से ही जीवन बनता है। सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। राज्य सरकार शिक्षा के प्रोत्साहन को प्रयासरत है, स्वयंसेवी संस्थाएं भी अपनी भूमिका निभाएं। इस अवसर पर बच्चों ने लोकगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संस्था की महासचिव पुष्पा मानस ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने!
देहरादून, 19 मई, । भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल द्वारा दिये गये बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष को जो कुछ कहना है वह सरकार से कहंे मीडिया के सामने किसी बात को कहने का क्या फायदा है। पहले ही सरकार को राज्य में विकास के मुद्दे पर कटघरे में खड़े कर चुके विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कंुजवाल ने एक बार फिर मीडिया के सामने यह बयान देकर कि राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया था कि कोई भी क्षेत्र चाहे वह राजनीति हो या सरकारी योजनाएं अथवा सामाजिक कल्याण व विकास के काम हर क्षेत्र में लूट मची है। विधानसभा अध्यक्ष के बयानों पर मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा खासे नाराज है उन्होंने भी विधानसभा अध्यक्ष पर पलटवार करते हुए कहा है कि राज्य में कहां लूट हो रही है अगर उनकी जानकारी में है तो वह मुझे बतांए! मुख्यमत्रंी का कहना है कि उन्होंने राज्य के भ्रष्ट नौकरशाहों के खिलाफ कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य के जिन 23 अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस द्वारा की गयी जांच की रिपोर्ट शासन के पास पंहुच गयी है उन सब पर कार्रवाई हो रही है उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का कोई भी मामला उनके संज्ञान में आता है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जायेंगी।
शराब तस्करी पर आक्रोश, क्षेत्रवासियों ने तस्करों की धुनाई कर फोड़ी शराब की बोतलें
देहरादून, 19 मई, । शराब तस्करी से परेशान क्षेत्रवासियों और महिलाओं का आक्रोश बद्रीपुर गांव में रविवार को उस वक्त फूट पड़ा जब पुलिस में कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनीं। क्षेत्रवासी और महिलाएं खुद ही रविवार को तस्करों पर कहर बनकर टूट पड़े। क्षेत्रवासियों ने दो तस्करों को पकड़कर न सरे सड़क जमकर पीटा बल्कि उनके द्वारा ले जायी जा रही शराब की बोतलों को भी सड़क पर फोड डाला। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पंहुची पुलिस ने जब क्षेत्रवासियों का आक्रोश देखा तो उसे भी शराब तस्करों और माफिया के खिलाफ छापेमारी और कार्यवाही पर विवश होना पड़ा। बद्रीपुर क्षेत्र में शराब तस्करों द्वारा घर-घर तक शराब पंहुचायी जा रही है जिससे अनेक परिवार परेशान है। क्षेत्रवासियों ने कई बार इसकी शिकायत पुलिस से भी की लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर आज उन्होंने दो शराब तस्कर प्रमोद व कुलदीप को खुद ही धरदबोचा। महिलाओं ने उन पर अपना जमकर गुस्सा निकाला और डंडे, चप्पलांे से उनकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। उनके पास से तस्करी के लिए ले जायी जा रही शराब की पेटियों से बोतलें निकालकर महिलाओं ने सड़क पर ही फोड़ डाली। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से ही क्षेत्र में लंबे समय से शराब की तस्करी की जा रही थी। जिससे कई बार बर्बादी की कगार पर पंहुच गये है। मौके पर पंहुची पुलिस ने जब जनता का आक्रोश देखा तो उसे भी आखिरकार कार्रवाई पर विवश होना पड़ा। इस घटना के बाद पकड़े गये तस्करों की निशानदेही पर ग्राम बद्रीपुर के ही शराब माफिया माहिपाल के घर पुलिस ने छापामारी की गयी। जहंा से पुलिस को चार पेटी देशी शराब की बरामद हुई है। माहिपाल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है और वह फरार हो गया है। क्षेत्रवासियों का कहना यह है कि शराब माफिया और तस्करों का बद्रीपुर क्षेत्र में इस कदर आतंक है कि कोई भी व्यक्ति उनके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष अबुल कलाम ने मौके पर पंहुचकर हंगामा कर रहे क्षेत्रवासियांे को जैसे तैसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया।
एक दिन का वेतन रोकने के आदेश
देहरादून, 19 मई, । पर्यटन सीजन के दृष्टिगत पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा की समुचित व्यवस्था प्रबन्धन हेतु गठित की गई “सहस्त्रधारा पर्यटन गन्तब्य प्रबन्धन संयुक्त समिति” की प्रबन्धनकारणी की प्रथम बैठक जिलाधिकारी बी.वी.आर.सी. पुरूषोतम की अध्यक्षता में सहस्त्रधारा में आहूत की गई। जिलाधिकारी निर्धारित समय सहस्त्रधारा पर्यटन गन्तब्य प्रबन्धन संयुक्त समिति बैठक में प्रतिभाग करने पहंुचे तो उन्होने पाया कि सहस्त्रधारा पर्यटन गन्तब्य प्रबन्धन संयुक्त समिति में नामित किये गये सदस्य/अधिकारी निर्धारित समय तक उपस्थित न होने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के आदेश दिये। बैठक में समय से भाग न लेने वाले अधिकारियों मेें जिला पंचायत राज अधिकारी देहरादून, उप मुख्य चिकित्साधिकारी प्रक्षेत्र देहरादून, अधिशासी अभियन्ता लो.नि.वि. ऋषिकेश, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान देहरादून, अधिशासी अभियंता एम.डीडी.ए. देहरादून, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत देहरादून, इस्प्ेक्टर इंचार्ज प्रक्षेत्र थाना राजपुर देहरादून शामिल है। उन्होने कहा कि जनपद में पर्यटन विकास के सम्बन्ध में आहुत इस महत्वपूर्ण बैठक में अधिकारियों का समय पर उपस्थित न होना स्पष्ट करता है कि उक्त अधिकारी जनपद के विकास एवं अपने दायित्वों के प्रति कतई गम्भीर नही है। इस हेतु उक्त सभी अधिकारियों काएकदिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक आहरित न करने के आदेश जारी कियेे गये है।
एससी-एसटी उपयोजना के बेहतर क्रियान्वय को बनेगी नीति, आगामी केबिनेट बैठक में इस पर होगा विचार
देहरादून, 19 मई, । मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जातियों एव अनुसूचित जनजातियों के शैक्षिक सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के साथ ही उनकी सुरक्षा सामाजिक समानता एवं गरिमा को सुनिश्चित करने के लिये प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति उपयोजना के अन्तर्गत नियोजन एवं धनावंटन के बेहतर क्रियान्वयन के लिये कारगर नीति बनाये जाने सम्बन्धी बैठक में उन्होने कहा कि कतिपय अन्य राज्यों की भांति इस योजना के और बेहतर क्रियान्वय से सम्बन्धित प्रस्ताव 21 मई को आयोजित होने वाली केबिनेट बैठक में रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति उपयोजना का उद्देश्य इनके विकास एवं पिछडेपन को दूर करना है। इसके लिये जनसंख्या के अनुपात में परिव्यय का निर्धारण किया जाता है। इस सम्बंध में सभी विभाग अपनी योजनाओं में इसका प्रभावी कार्यान्वयन समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ कर सकें इसके लिए प्रभावी नीति बनने से इसका बेहतर मूल्यांकन भी हो सकेगा। बैठक में संचाई एवं राजस्व मंत्री यशपाल आर्य, परिवहन एवं समाजकल्याण मंत्री सुरेन्द्र राकेश, मुख्य सचिव सुभाष कुमार, प्रमुख सचिव राकेश शर्मा, रणवीर सिंह, प्रमुख सचिव विधायी डीके गैरोला, उप सचिव मुख्यमंत्री सन्तोष बडोनी आदि उपस्थित थे।
विधायक ने की पेयजल योजनाओं की समीक्षा
देहरादून, 19 मई, । मसूरी विधायक गणेश जोशी ने अपने निवास पर जलनिगम व जलसंस्थान के अधिकारियों से बैठक करके अपने विधानसभा क्षेत्र की पेयजल योजनाओं की समीक्षा की। उन्होनें विशेषकर इन्द्रानगर-गल्जवाड़ी, जैंतनवाला, गजियावाला, विलासपुर-काड़ली, क्यारकुली-भट्ठा, चामासारी, छमरोली, कुठालगांव, डोमगांव, जवलखेत व मसूरी में कण्डीघाट, चालंग, टपकेश्वर आदि क्षेत्रों के बारे में अवगत कराया। इस पर जल निगम के अधिशासी अभियंता सीताराम ने बताया कि जबरखेत की 23.75लाख, डोमगांव की 10.61लाख, कुठालगांव की 2.14करोड़, चामासारी की 99.32लाख, छमरोली की 81.1 लाख की योजना राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित हैं व शीघ्र ही इन योजनाओं पर काम शुरु होगा। इस अवसर पर जलनिगम के मुख्य महाप्रबंधक एसके गुप्ता ने बताया कि भारतवाला व गजियावाला में शीघ्र ही 1150मी. पाइप लाइन डालकर वहा की पेयजल समस्या दुरस्थ की जायेगी एवं मसूरी के लिए प्रस्तावित कण्डीघाट पेयजल योजना पर जलनिगम, सिंचाई विभाग द्वारा काम चल रहा है शीघ्र ही उसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी जायेगी। श्री जोशी ने ग्रामपंचायत चालंग, गजियावाला, बिलासपुर-काड़ली व गढ़ी कैंट क्षेत्र के टपकेश्वर में ट्यूबवैल लगाने की बात कही और साथ ही ग्रामपंचायत चामासारी में पेयजल लाईन की व्यवस्था हेतु 98 लाख प्रस्तावित हुऐ है पर शीघ्र ही काम शुरु करने की बात भी की। इस पर जलनिगम के अधिशासी अभियंता सीताराम ने श्री जोशी को कहा कि एक सप्ताह के अन्दर मसूरी विधानसभा में पेयजल की एक विस्तृत रिपोर्ट आपको दे दी जायेगी। इस अवसर पर जलसंस्थान के मुख्य महाप्रबंधक एसके गुप्ता, जलनिगम के अधिशासी अभियंता सीताराम, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता जीपी गैरोला, जलनिगम के सहायक अभियंता सुधीर कुमार, जलनिगम के कनिष्ठ अभियंता विकास मिट, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता डीपी श्रीवास्तव, जलसंस्थान के कनिष्ठ अभियंता अनिल नेगी, उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, जिलापंचायत सदस्य अनुज कौशल, समीर पुण्डीर, सुरेश राणा, राकेश शर्मा, लक्ष्मण सिंह रावत व महानगर महामंत्री आदित्य चौहान आदि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रुद्रपुर/देहरादून, 19 मई, । वार्ड नं. 17 आदर्श कालोनी के वाशिंदों ने नजूल भूमि को जिला प्रशासन के कब्जे में अधिग्रहीत करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञाप न सौंपा। सौंपे गये ज्ञापन में मोहल्लेवासियों ने कहा कि 1984 में सरस्वती विद्या मंदिर के नजदीक एक भूखण्ड खाली छोड़ा गया था जो वार्डवासियों के काम आता था। चंदा एकत्र कर भूखण्ड की चारदीवारी करायी गयी लेकिन अब कुछ भूमाफियाओं की नजर उस भूखंड पर पड़ गयी है और वह उसे हथियाने का प्रयास कर रहे हैं। वार्डवासियों ने कहा कि भूखण्ड में कब्जा कराने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की मदद ली जा रही है। अतः जिला प्रशासन उक्त भूखण्ड को अपने कब्जे में ले। ज्ञापन देने वालों में सुशील कुमार सिंह, महेश सिंह, नितिन भटनागर, सौरभ गंगवार, सुरेश कुमार, राहुल, उमेश, महेंद्र, गौरव, विकास, सोनू सागर, विक्रांत, राजीव, नन्हें सागर, संजय मंडल, दिनेश, रोहित आदि दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।
महानाम संकीर्तन में झूम उठे श्रद्धालु
रुद्रपुर/देहरादून, 19 मई, । ग्राम कंटोपा खानपुर स्थित राधा गोविंद मंदिर में अखण्ड महानाम संकीर्तन में विधायक राजकुमार ठुकराल का मंदिर कमेटी व ग्रामवासियों ने स्वागत किया। महानाम संकीर्तन में ऊं शान्ति हरि सम्प्रदाय दिनेशपुर, पागोल सम्प्रदाय शक्तिफार्म, हरिचंद गुरूचंद सम्प्रदाय दिनेशपुर, राधारानी सम्प्रदाय नेताजीनगर, श्री गुरूचंद सम्प्रदाय शक्तिफार्म के भक्तों ने भाग लिया। पूरा क्षेत्र हरिनाम की धुन से भक्तिमय हो गया। इस मौके पर विधायक ठुकराल भी हरिभक्ति से सराबोर हो गये। उन्होंने कहा कि हरि भक्तों से मन की शान्ति मिलती है और प्रभु को पाया जा सकता है। उन्होंने महानाम संकीर्तन से क्षेत्र में सुख शान्ति व समृद्धि की कामना की। श्री ठुकराल ने मंदिर कमेटी व ग्रामवासियों को हर संभव मदद व विकास का भरोसा दिया। इस दौरान राजेश बजाज, मनीष छाबड़ा, राजेश ग्रोवर, अजय नारायण, आशीष छाबड़ा, जरनैल सिंह चावला, सुदामा पासवान, नरेश तपाली, अश्वनी विश्वास, कविता मंडल, भानु मण्डल, देवी मण्डल, अनीता, आशित ढाली, श्याम विश्वास, रतन मंडल, अमल राय, रतन बाला, सुजन बाला, विश्वनाथ मण्डल, डीके बाला, विनोद बैरागी, बाबू गोलदार, तपन सरकार, सुचित्रा, भवानी, दीपा राय, प्रतिभा राय, केबी मण्डल सहित अनेक लोग मौजूद थे।
सितारगंज में बहुद्देशीय शिविर 21 मई को
रूद्रपुर/देहरादून, 19 मई, । मुख्य विकास अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया है कि 21 मई को विकास खण्ड सितारगंज के अन्तर्गत महाराजा अग्रेसन धर्मशाला में प्रातः 10 बजे से वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्राप्त जन शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा शिविर में स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, कृषि,उद्यान, महिला शिशु कल्याण,समाज कल्याण उरेडा आदि विभागों द्वारा इस क्षेत्रा में चल रह कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार एवं सामानों की बिक्री हेतु स्टाल भी लगाये जायेगें। सीडीओ ने बताया कि शिविर के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा सितारगंज क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा भी की जायेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह पूरी जानकारियों के साथ शिविर व बैठक में अनिवार्य रूप से स्वंय प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
लापता युवक की बरामदगी के लिए एसएसपी को ज्ञापन सौंपा
रुद्रपुर/देहरादून, 19 मई, इन्दिरा कालोनी गली नं.3 से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने वरिष्ठ भाजपा नेत्री राजकुमारी गिरी की अगुवाई में एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले से मुलाकत की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। परिजनों का कहना था कि गत 13 मई को उनका पुत्र रवि रस्तोगी प्रातः 9 बजे घर से रवाना हुआ था लेकिन तब से वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब रवि का कोई पता नहीं चला तो उसकी गुमशुदगी की सूचना कोतवाली में दर्ज करायी गयी। लेकिन कोतवाली पुलिस रवि की बरामदगी के लिए कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रही जिससे परिजनों में हमेशा भय का माहौल बना है। कहीं कोई अनहोनी घटना न घटित हुई हो। एसएसपी ने परिजनों को आश्वस्त कियाकि वह व्यक्तिगत रूप से इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने तुरन्त कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम को लापता युवक की बरामदगी के लिए कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिये। मिलने वालों में शिव कुमार रस्तोगी, राजकुमार रस्तोगी, राजपाल रस्तोगी, शिव प्रसाद रस्तोगी, सीता रस्तोगी, सोहनलाल, काजल रस्तोगी, कृष्ण कुमार गिरी, जगदेई देवी व कलावती थे।
अन्ना को सुनने व देखने उमडा सैलाब
जोशीमठ/देहरादून, 19 मई, । अन्ना हजारे को देखने व सुनने के लिए पूरा सीमांत क्षेत्र जोशीमठ गांधी मैदान मे उमड़ पड़ा। अन्ना की एक झलक पाने को महिलाओं व बच्चों मे गजब का जोश देखा गया। यहां स्थानीय गांधी मैदान मे आयोजित जनतंत्र यात्रा की एक विशाल जन सभा को सबांेधित करते हुए प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा कि आजादी का सपना आज भी पूरा नहीं हुआ है। जिसे अब हम सबने मिलकर पूरा करना है। कहा कि भ्रष्टाचारियों ने देश को लूट कर कंगाल बना दिया है, यदि अभी भी नहीं चेते तो एक बार फिर गुलामी के जंजीरों मे जकड़ने से भारत को कोई नही रोक सकेगा। अन्ना ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच ’’ हम लाए है तूफान से कश्ती निकाल के, इस देश का रखना मेरे बच्चों संभाल के’’ गीत के साथ अपने भाषण की शुरूवात की। कहा कि जोशीमठ मे आने के बाद माताओं, स्कूली बच्चो व सीमांतवासियों ने जिस गर्भ जोशी के साथ जनतंत्र यात्रा का स्वागत किया इसके लिए पूरे क्षेत्रवासी बधाई के पात्र है। कहा कि इतनी बड़ी संख्या मे लोगों के आने से स्पष्ट हो गया है, कि सीमांत देवभूमि के निवासी भी भ्रष्टाचार से आहत है। उन्होने कहा कि देश से भ्रष्टाचार मिटाने को योग्य व ईमानदार प्रतिनिधि को संसद मे भेजना होगा तभी देश बचेगा। जनतंत्र यात्रा की इस सभा को संतोष भारतीय, मोहन सिंह रावत गांववासी, सहित अनेक लोगों ने संबांेधित किया। मंच पर जोशीमठ नगर पालिका की अध्यक्षा रोहणी रावत, ब्यापार सभा के सरंक्षक माधव प्रसाद सेमवाल, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष चंडी बहुगुणा, उद्योग ब्यापार मंडल के अध्यक्ष उमेश लाल शाह, तहसील अध्यक्ष श्री राम डिमरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष द्वय रामकृष्ण सिंह रावत, लक्ष्मी लाल शाह, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष विजया रावत, क्षेत्र प्रमुख सुचिता चौहान व बरिष्ठ पत्रकार प्रकाश कपरूवाण ने भी अन्ना हजारे व संतोष भारतीय का माल्यापर्ण कर स्वागत किया।
निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
रूद्रपुर/देहरादून, 19 मई, । जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भाजपा जिला महामंत्री भारत भूषण चुघ ने ग्राम बागवाला में नदी पर बाढ़ के नुकसान से बचाव के लिए जिला पंचायत सदस्य उर्मिला रानी चुघ द्वारा जिला योजना से कराये जा रहे कार्य निरीक्षण किया तथा मौके पर माजूद अभियंता व ठेकेदार को ठीक से कार्य करने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि आने वाले बरसात के मौसम में झील की आबादी गांव के खेतों को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए ठीक से व गुणवत्ता कार्य हो। उन्हांेने कहा कि 105 मीटर झील कालोनी में 6.92 लाख रूपये की लागत से ये कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगली जिला योजना में जो कार्य बचा है, उसे पूर्ण करा लिया जायेगा। निरीक्षण के दौरान भाजपा मंडल महामंत्री भरत मिश्रा, कोषाध्यक्ष नंद किशोर, अमर कुमार, बहादुर, राम निवास, चंद्रप्रकाश चुघ, प्रमोद तिवारी, हरगोविंद सिंह, राधेश्याम शुक्ला, रिंकू श्ुाक्ला, मनोज श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, लक्ष्मण सहनी आदि थे।
मेन बाजार बीटी गंज में फैला अंतिक्रमण, राहगीरों की मुश्किलें बढ़ी
रुड़की/देहरादून, 19 मई, । शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के साथ यातायात को लेकर पुलिस प्रशासन कितना गम्भीर है। यह तो रुड़की के मेन बाजारों में जाकर पता चलता है। हालांकि अधिकारियों द्वारा सैकड़ों बार अतिक्रमण को लेेकर चर्चा भी की गई और अभियान भी चलाया गया लेकिन महज चन्द दिनों के लिए व्यापारी अतिक्रमण पर पाबंदी लगाते हैं और फिर वहीं अतिक्रमण फैलाना शुरू कर देते है। बीटीगंज बाजार की बात की जाए तो पुलिस चौकी के सामने ही दुकानों के बाहर रखे सामान से जहां एक ओर राहगीरों की मुश्किलें आए दिन बढ़ती जा रही है तो सिविल लाइन बाजार में भी दुकानदारों ने दो-दो फुट सामान बाहर रखकर अतिक्रमण फैलाया हुआ है। एसपी देहात अजय सिंह द्वारा दो दिन पूर्व व्यापारियों की अतिक्रमण व यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक की थी। हैरत की बात यह है कि एसपी देहात ने उन लोगांे के साथ बैठक की जिनकी न ही मेन बाजार, बीटी गंज व सिविल लाईन में कोई दुकान है और कहने को हैं कि व्यापारियों के ठेकेदार बनते हैं। जब महकमे के ही लोग सीधे व्यापारियों से बात नहीं कर पाते तो अतिक्रमण पर पाबंदी कैसे लगेगी। महज दिखावे के लिए पुलिस प्रशासन व तहसील अधिकारी चन्द लोगों के साथ बैठक तो कर लेते हैं लेकिन उस पर अमल नहीं करते हैं। अब बहरहाल नुकसान तो दोनों ओर से बाजारों में पैदल चलने वाली उन महिलाओं का ही होता है जो कि दोपहिया व चौपहिया वाहन से बचबचाकर चलती हैं। आखिर पुलिस प्रशासन अतिक्रमण को लेकर कब गम्भीर होगा और सड़कों पर उतर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों पर लगाम कसेगा।
कलियर में अव्यवस्थाआंे का बोलबाला
कलियर/देहरादून, 19 मई, । विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर-ए-पाक की देख-रेख करना आजकल शासन-प्रशासन के हाथ में है। प्रशासन के लाख दावों के बाद भी कलियर शरीफ में अव्यवस्थाओं का बोल-बाला है। बिजली, पानी व साफ-सफाई के साथ लंगरखाना, वजू खाने की व्यवस्था को लेकर स्थानीय ग्रामीणों व जायरीनों में रोष है। वहीं प्रशासन द्वारा लंगरखाने पर डबल स्टोरी बनाने को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि कई हजार सालों से दरगाह क्षेत्र में कोई भी डबल स्टोरी आज तक नहीं बनवाई गई है। जिसको लेकर दरगाह के खादिम व सूफी संतों में काफी रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि यदि यहां पर प्रशासन द्वारा लंगरखाने का डबल स्टोरी का प्रस्ताव पास किया गया तो उसका विरोध किया जायेगा और सड़कों पर उतर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा। कलियर सज्जादे एजाज मंशूर मियां ने बताया कि यदि यहां पर डबल स्टोरी का निर्माण किया गया तो यह बुजुर्गो की शान में बहुत बड़ी गुस्ताखी होगी और धार्मिक स्थल साबिर साहब की दरगाह के प्रति आस्था रखने वाले जायरीनों व अकीदतमंदों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यदि ऐसा हुआ तो वह चुप नहीं बैठेंगे और प्रशासन के खिलाफ लंगर खाने के निर्माण के खिलाफ आवाज उठायेंगे।
यात्रा मजिस्ट्रेट नियुक्त
उत्तरकाशी/देहरादून, 19 मई, । जिला मजिस्ट्रेट डा० आर० राजेष कुमार ने कहा है कि जनपद में स्थित पवित्र धाम युमनोत्री एवं गंगोत्री के कपाट 13 मई को खुल चुके हैं। यात्रा व्यवस्था के सुचारू संचालन एवं दोनों धामों में यात्रा मार्गों सहित कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखे जाने हेतु जनपद के सभी तहसीलदारों/ नायब तहसीलदारों को यात्रा मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। ड्यूटी चार्ट के अनुसार एक सप्ताह तहसीलदार एवं एक सप्ताह नायब तहसीलदार यात्रा व्यवस्था के सुचारू संचालन एवं शांति व्यवस्था बनाये रखे जाने हेतु उत्तरदायी होगें। ड्यूटी चार्ट/रोस्टर के अनुसार नियुक्त यात्रा मजिस्ट्रेट आगामी ३० सितंबर तक सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
कृषक महोत्सव का आयोजन
बागेश्वर/देहरादून, 19 मई, । मुख्य कृषि अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में कृषक महोत्सव खरीफ 2013 का आयोजन 6 मई से 17 मई तक जनपद की 35 न्याय पंचायतों में 4 रथों के माध्यम से किया गया, जिसमें महिलाओं एवं पुरूषों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर अपनी समस्याओं का निराकरण स्थल पर ही किया गया और खेती की नई तकनीकी की जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र काफलीगैर से आये 4 वैज्ञानिकों/विषयवस्तु विशेषज्ञों द्वारा फसलों, फल, सब्जियों, पशुओं में लगने वाली कीट/ रोग/व्याधियों के निदान की जानकारी तथा तकनीकी जानकारी कृषकों को दी गयी तथा विभागों से आये अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने- अपने विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी भी कृषकों को दी तथा कृषकों की समस्याओं का निराकरण गोष्ठी स्थल पर किया गया और कृषकों को आश्वस्त किया गया कि कृषि क्षेत्र में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु कृषि से सम्बन्धित प्रत्येक विभाग सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने बताया कि गोष्ठी के दौरान कृषकों को 46कु०बीज, 313 कि०ग्रा०/लीटर कृषि रक्षा रसायन, 138 कि०ग्रा/लीटर सूक्ष्म पोषक तत्व, 1289 कृषि यन्त्र, 290 सब्जी मिनिकिट आदि का वितरण कर लगभग 252000 रू० का राजस्व प्राप्त किया गया तथा उद्यान विभाग द्वारा 74 कि०ग्रा०/लीटर रसायन, 115 औद्यौगिक यंत्र, 273 कि०ग्रा० सब्जी बीज, 318 पौध, 2168 सब्जी मिनिकिट 169 उद्यान कार्ड का वितरण कर लगभग 160000 राजस्व प्राप्त किया। इसी प्रकार पशुपालन विभाग द्वारा विभाग से सम्बन्धित कार्यक्रमों/सुविधाओं जैसे पशु चिकित्सा, टीकाकरण पशुओं का बध्याकरण, बांझपन चिकित्सा, कृतिम गर्भाधान, चूजा वितरण चारा आदि का वितरण कर लगभग 400000 राजस्व प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान सैकड़ो लोगों ने अपनी भागीदारी को सुनिश्चित किया।
बैठक 27 मई को
हरिद्वार/देहरादून, 19 मई, । क्षेत्र पंचायत, बहादराबाद की आगामी बैठक 27 मई को क्षेत्र पंचायत प्रमुख, बहादराबाद की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। इस आशय की जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी, बहादराबाद ने कहा कि बैठक प्रातः ११ बजे विकास खण्ड बहादराबाद के सभागार में होना सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि बैठक में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित योजनाओं/समस्याओं पर विचार किया जायेगा।
(राजेन्द्र जोशी)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें