नरकटियागंज (बिहार) की खबर (19 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 मई 2013

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (19 मई)


केसरिया में शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन

नरकटियागंज, स्थानीय प्रखण्ड कें केसरिया गाँव में शिव परिवार व गोबर्धन प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया शुभनारायण प्रसाद व वर्तमान मुखिया आशा देवी ने शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन भी किया है। महायज्ञ के संचालक स्वामी मुक्तिनाथ उर्फ अल्टर बाबा ने बताया कि भारत-नेपाल के भक्तों की भीड़ केसरिया में उमड़ पड़ी है। यज्ञमान शुभ नारायण प्रसाद ने बताया कि 2003 से मंदिर का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया। करीब 10 वर्षो के बाद मंदिर बनकर तैयार हो गया, उसके बाद समारोह पूर्वक प्राणप्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नरकटियागंज के विधायक सतीश चन्द्र दूबे और सिकटा विधायक दिलीप वर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। उक्त अवसर पर मानस प्रवाचिका अनुपम चतुर्वेदी ने कहा कि पुरूषोत्तम राम और भारतीय नारी की आदर्श सीता भारतीय संस्कृति की धरोहर है। उनके सत्कर्मो के मार्ग पर चलकर भारत की जनता अपना कल्याण कर सकती है। भगवान राम और माता सीता भारतीय संस्कृति के आदर्श है और उनके मार्ग जनकल्याणकारी है। प्रबंधक सुनिल कुमार, राम बालक यादव, उपेन्द्र यादव, बैद्यनाथ कुशवाहा, अशर्फी यादव, मनोज कुमार, अशोक कुमार और सचिव शम्भू प्रसाद की सक्रियता से कार्यक्रम की सफलता की ओर अग्रसर है।

------------------------------------------------------------------------
नरकटियागंज, शिकारपुर थाना परिसर में रविवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम मंे करीब एक दर्जन मामलों का निबटारा किया गया। जनता दरबार मंे माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये फैसले के विरूद्ध कार्य करने वाले दुर्गवलिया निवासी रामचन्द्र पटेल व छठू पटेल पर न्यायालय की अवमानना का मामला सामने आया। जिसपर अंचलाधिकारी अवध किशोर ठाकुर और थानाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने दोनो पक्षों को समझाया और न्यायालय के आदेश का पालन कर सम्मान देते हुए मामले का खत्म करें। पुरानी बाजार नरकटियागंज के अलीहसन मियाँ पिता हकिम मियाँ और असलम मियाँ के बीच सम्पत्ति विवाद का मामला सामने आया, जिसमें अधिकारी द्वय ने दोनो पक्ष की बातो को सुनकर शीघ्र निष्पादन करने को कहा। इस दौरान भूमि विवाद का मामला छाया रहा और अधिकारी परेशान रहे। जनता दरबार में थानाध्यक्ष रामनरेश पासवान, अवर निरिक्षक रामस्वरूप दास और अंचलाधिकारी अवध किशोर ठाकुर व अंचल निरिक्षक डाॅ.चन्द्रशेखर तिवारी मौजूद रहे।

---------------------------------------------------------------------
नरकटियागंज, नरकटियागंज नन्दपुर निवासी रिन्कू देवी पति हिरा पटेल ने शिकारपुर थाना में एक शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि सौतेली बेटी टिन्कू कुमारी अक्सर उसके साथ झगड़ा करती है और हालात हाथापाई तक पहुँच जाती है। शिकारपुर पुलिस थानाध्यक्ष रामनरेश पासवान के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है और उसके बाद सही पाये जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।



(अवधेश कुमार शर्मा)

कोई टिप्पणी नहीं: