पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और अब राजनेता, इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा खान का कहना है कि दो राज्यों में 'तहरीक-ए-इंसाफ' (पीटीआई) की सरकार बन सकती है। गौरतलब है कि शनिवार को पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के बाद मतगणना जारी है और इमरान खान की पार्टी देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। 'जियो न्यूज' की रपट के मुताबिक जेमिमा ने कहा है कि पाकिस्तान के दो राज्यों में तहरीक-ए-इंसाफ की सरकार बन सकती है।
जेमिमा ने ट्विटर पर लिखा है कि जिस पार्टी के पास किसी समय संसद में मात्र एक सीट हुआ करती थी, उसके लिए यह बहुत बड़ी सफलता है। इसके अलावा जेमिमा ने आम चुनाव के दौरान हुए कई विस्फोटों के बावजूद मतदान में हिस्सा लेने वाले सभी पाकिस्तानी नागरिकों की सराहना की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें