लोको काॅलोनी में व्यभिचार पर हंगामा, वृद्ध ने माफी मांगी
- जी आर पी के थानेदार ने कहा आश्चर्यजनक हादसा
नरकटियागंज, यह खबर पढ़ने में अविश्वसनीय परन्तु सत्य है, 63 वर्षीय लोको चालक ने सारी हदे तोड़ अबोध के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। समाजिक प्रतिष्ठा को लेकर अन्य लोगों ने विरोध नहीं किया। लेकिन एक ने मामला उठाया तो उसे स्थानीय पंचों ने मामले को रफा-दफा करा दिया। स्थानीय रेलवे परिसर स्थित लोको काॅलोनी में नाजायज तरीके से रहने वाले गफ्फार (सेवानिवृत रेलवे ड्राईवर) की हरकत से काॅलोनी में रहने वाले करीब सभी लोग तबाह है। हमारे सूत्र बताते है कि रेलवे लोको काॅलोनी के लोगों ने एक बैठक कर गफ्फार को लताड़ा और करीब 6 वर्षीया बच्ची का पैर पकड़वाकर माफी मंगवाया। सूत्रों की माने तो सेवानिवृत रेलवे चालक के परिजन भी उनकी हरकतों से परेशान है। विगत कई दिनों से वृद्ध रेलवे चालक काॅलोनी की अबोध बच्चियों के साथ असमाजिक हरकत किया करता था। पड़ोसियों से मारपीट की घटनाएँ आम हो गयी, लेकिन उसकी आदत सुधरने का नाम नहीं ले रही थी। क्वार्टर नम्बर एल/50 जो मोहम्मद रेयाजुद्दीन के नाम से आवंटित है, उसी में गफ्फार साहब रहते है। रेलवे के आवास आवंटन विभाग के अधिकारी ने पत्रांक 258 दिनांक 24 मई 2013 के माध्यम से उक्त आवास में असमाजिक तत्व के रहने की सूचना देते हुए, जीआरपी से शीघ्र उक्त आवास को खाली कराने को कहा है। 22 मई 2013 की शाम गफ्फार ने अपने कवार्टर के पश्चिम रहने वाले सहायक लोको पायलट की 6 वर्षीया पुत्री के साथ बदसलूकी किया। उसके चिखने पर अन्य लोगो ने उसे बचा लिया। इस बाबत क्वार्टर और आस-पास के रेलकर्मियों ने लोको में गुरूवार को एक बैठक किया। जिसमें उक्त रिटायर्ड रेलवे चालक ने अपनी गलती स्वीकार किया और पीडि़ता का पैर पकड़कर माफी मांगी। उसके पूर्व उसने क्वार्टर के पूरब वाले पड़ोसी के परिजनों के साथ अनैतिक कार्य करना चाहा तों मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया गया। मामला ठंढे बस्ते में जा रहा था कि मीडिया की नजर उक्त खबर पर पड़ी उसके बाद जी आर पी के थानाध्यक्ष बासुदेव राय ने घटना स्थल का जाएजा लिया, और विधि सम्मत कार्रवाई करने को कहा। पीडि़त अन्य पड़ोसियो ने कहा कि जो व्यक्ति अपने पोता-पोती का नहीं हुआ वह दूसरे का क्या होगां? उसके दो बेटे अपने परिवार के साथ पिता से अलग रहते है और दो कुँवारे पिता के साथ रहते है, नाम नहीं छापने की शर्त पर लोगों ने बताया कि वैसे लोगो का समाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। हालाकि अब जीआरपी नरकटियागंज मामले को गंभीरता से ले रही है। पीडि़ता की माँ ने कहा कि कृपया मेरी बच्ची का फोटो व नाम नहीं छापें।
समस्तीपुर रेल मंडल सीएमएस ने किया नरकटियागंज स्टेशन का निरीक्षण
नरकटियागंज, नरकटियागंज रेलवे प्लेटफार्म पर मानक के अनुरूप खाद्य पदार्थ की विक्री नहीं होने और विक्रेताओ के पास स्वस्थ रहने का प्रमाण पत्र नहीं पाया। समस्तीपुर रेलवे मंडल के मुख्य चिकित्सा अघीक्षक आर.के.वर्मा ने नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों को बताया कि स्टेशन पर भेण्डरों द्वारा यात्रीयों के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया जाता है। खाद्य पदार्थो को ढक कर नहीं रखा जाना यात्रीयों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ करना है। श्री वर्मा ने बताया कि नरकटियागंज में सभी वेंण्डर रेलवे नियमों की अनदेखी करते पाये गये, जिन्हे अवैध वेण्डर माना जा सकता हैं। जिन वेण्डरों के पास लाइसेन्स तो है लेकिन स्वास्थ्य परीक्षण का प्रमाण पत्र नहीं है। जिनके पास स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण पत्र मिला, उसकी वेधता मार्च 2013 तक ही पायी गयी। मंडल चीफ मेडिकल सुप्रिन्टेन्डेन्ट आरके वर्मा ने स्टेशन प्रबंधक एके पाण्डेय सेे मुलाकात की और स्टेशन 2ूुकी हालत देख कर नाराजगी का इजहार किया। उनके साथ स्थानीय चीफ हेल्थ इन्सपेक्टर रामायण साह और अन्य कर्मी निरिक्षण के दौरान मौजूद रहंे।
8 जूून 13 को मनरेगा मजदूरो की हड़ताल की सफलता के लिए खेमस का धरना
नरकटियागंज, स्थानीय प्रखण्ड कार्यालय पर भाकपा माले की अनुषंगी खेत मजदूर सभा के अंचल कमिटी के सचिव केदार राम की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना सम्पन्न हुई। उक्त धरना में मनतुरा देवी, लालमती, शाहजहाँ खातून, गुलनेशा खातून,सरल देवी, कृृृृृृृृृृृृष्णावती देवी, नगई राम और नजरे आलम के अलावे अन्य शामिल रहे। जिसमें मनरेगा की मजदूरी में 30 प्रतिशत की कटौती, मनरेगा मजदूरी 200 रूपये करने, 200 दिन काम देना सुनिश्चित करने, सभी गरीबो का नाम बीपीएल सूची में दर्ज करने,बासगीत जमीन व बटाइदारों को पहचान पत्र देने,इण्डो नेपाल बाॅर्डर सडक निर्माण के नक्शे मे बदलाव लाकर गाँव के लोगों को विस्थापन से बचाने की मांग की गयी है। माले नेता नजरे आलम ने कहा कि भूमि सर्वे और लैण्ड बैंक के माध्यम से गरीबों की जमीन से बेदखली पर रोक लगाने की मांग की। धरनार्थियों ने मनरेगा मजदूरों से आहवान् किया कि वे सेमस की ललकार पर आगामी 8 जून 2013 को राज्य स्तर पर मनरेगा कार्याे का बहिष्कार करे। इसके साथ ही मनरेगा मजदूर अपनी चट्टानी एकता का परिचय देकर अपनी गाढी पसीने की सही कीमत वसूलने का जोरदार संघर्ष करें।
तीन वारन्टी गिरफ्तार
नरकटियागंज, स्थानीय शिकारपुर पुलिस ने बिजली चोरी के मामले के एक और अन्य मामलो के दो वारण्टी को समकालिन अभियान के तहत गिरफ्तार कर बेतिया न्यायालय के हवाले करने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। गिरफ्तार लोगो में प्रकाश नगर निवासी रामनारायण प्रसाद केस नम्बर 87/13 फरार वारंटियों में महुअवा के प्रभू राम व साधू पंडित है।
15 जून से सभी पंचायत के निजी भूमि पर लगाये जाएंगे फलदार वृक्ष
नरकटियागंज, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार रमण की अध्यक्षता में पंचायत रोजगार सेवको की बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई। जिसमें प्रत्येक पंचायत में 15 से 20 मेट का चयन कर कार्यालय को सूचित करना है। सभी पीआरएस प्रत्येक मंगलवार को कार्यालय में अपनी कार्यो की समीक्षात्मक प्रतिवेदन सौंपेंगे। पीआरएस द्वारा जिला को भेजे प्रतिवेदन पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त किया है। उक्त बाते पीओ श्री रमण ने बताते हुए कहा कि अब निजी भूमि पर भू स्वामी फलदार वृक्ष लगाये जाएंगे। इसके लिए सभी भू स्वामी पीआरएस को व्योरा सौंप दे ताकि 15 जून से वृक्षारोपण कार्य प्रारम्भ किया जा सके। नरकटियागंज के सभी 27 पंचायत के लिए 54000 वृक्ष आवंटित है। प्रत्येक पंचायत में न्युनतम 2000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य है, अलबत्ता ज्यादा वृक्ष की मांग करने वालों को उनके प्रस्ताव के अनुरूप पौधे उपलब्ध करा दिये जाएंगे। सभी कार्यक्रम के फोटो खिंचकर सभी पीआरएस कम्प्युटर पर निश्चित रूप से अपलोड कर दे।
पीसीसी सड़क का शिलान्यास
नरकटियागंज , मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना अन्तर्गत वार्ड संख्या 01 के महादलित बस्ती में पीसीसी सड़क निर्माण का भूमि पूजन सह शिलान्यास शुक्रवार को नप मुख्य पार्षद सुनिल कुमार ने किया। उन्होने मौके पर कहा कि नगर के विकास के लिए विधायक सतीश चन्दं्र दूबे की अनुशंशा पर उक्त सड़क का निर्माण हो रहा है। उक्त सड़क 900 फीट लम्बी होगी, जिसका निमार्ण 15 लाख 33 हजार की लागत से हो रहा है। जिससे क्षेत्र के महादलित समेत अन्य लोगो को काफी फायदा होगा। इसके पूर्व सड़क की बदहाली से आवाम काफी परेशान हाल थी। सडक के निर्माण कार्य प्रारम्भ होने पर मनोज दूबे, कृष्णा शुक्ल, राजु शुक्ल, अवध किशोर पाण्डेय, असीर शाहनवाज, हरिशंकर प्रसाद, प्रेम कुमार, महेश कुमार समेत अन्य ने हर्ष व्यक्त किया है।
नगर जद यु की बैठक में कमिटी का गठन
नरकटियागंज, नगर जनता दल युनाईटेड की एक बैठक स्थानीय कावेरी काॅम्प्लेक्स मे सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष जयकिशन ठाकुर ने की। शुक्रवार को हुई बैठक में जयकिशन ठाकुर ने अपनी कमिटी का गठन किया। जिसके अनुसार उपाध्यक्ष राॅकी सिंह, राणा विश्वास, कुणाल यादव, महासचिव म.आजाद, अरूण कुमार, प्रवक्ता म.परवेज , सचिव म.मासूम तथा महम्मद शब्बू शेख को बनाया गया है। जय किशन ठाकुर ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव को ध्यान में रखकर संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। जिससे लोस प्रयाशी को फायदा हो सके। छात्र समागम के प्रदेश उपाध्यक्ष मनौवर आलम ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य का चैतरफा विकास हो रहा है। हम सब बिहार के विकास मंे अपनी भूमिका निभाते रहेेगे। नगर जद यु की बैठक में शाहनवाज रिजवान, अरविन्द सर्राफ, संदीप कुमार, जावेद अख्तर, अफान हसन, चन्दन कुमार, सन्नी जायसवाल, अनीश अहमद, महम्मद नदीम, अमीत पटेल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ग्रामसेवक बता 74000 हजार रूपये उड़ाया,प्राथमिकी दर्ज
नरकटियागंज, स्थानीय शहर के भारतीय स्टेट बैंक से 74000 राशि निकाल कर नन्दलाल कुशवाहा ग्राम लौकर थाना मानपुर जब थैला में रखकर अपने घर जा रहा था, इसी दौरान शिवगंज चैक पर एक उचक्के ने स्वयं को उसके पंचायत का ग्रामसेवक बताया और उससे सादा कागज पर हस्ताक्षर कराया। उसके बाद उसने इन्दिरा आवास का लालच दिया । दोनो बातचीत करते हुए कषि बाजार रोड गये, जहाँ थैला में रखे रूपये व अन्य सामान डिक्की में डालवा लिया। उचकके ने नन्दलाल से कहा कि वह मुखिया जी से बात कर रहा है तब तक आप रोड के किनारे रहे। उसके बाद उसने मोटर साईकिल स्टार्ट किया और पूरब दिशा में फरार हो गयां । इस बाबत नन्दलाल के आवेदन पर शिकारपुर थाना काण्ड संक्ष्या 152/13 दर्ज कर लिया है।
(अवधेश कुमार शर्मा)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें