दस्तावेजों का सत्यापन कार्य बीईओ कार्यालय में
विदिशा जनपद क्षेत्र की शैक्षणिक संस्थाओं के लिए संविदा शाला शिक्षक वर्ग-तीन के चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कार्य 25 से 28 मई के दरम्यिान आयोजित किया गया है कि जानकारी देते हुए जनपद सीईओ श्री एस0एस0सिंह ने बताया है कि अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों का सत्यापन संबंधी कार्य विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय विदिशा में नियत दिनांक में प्रातः 11 बजे से किया जायेगा। अतः संविदा शिक्षक वर्ग-तीन के चयनित अभ्यर्थी दस्तावेंजो के सत्यापन हेतु सीधे बीईओ कार्यालय से सम्पर्क करें।
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
जिले के शिक्षिति बेरोजगार युवक युवतियों को स्व-रोजगार बनाने हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के माध्यम से उद्यमिता विकास प्रशिक्षण संबंधी कार्यक्रम विकासखण्डों के मुख्यालयों पर आयोजित किये जा रहे है प्रशिक्षण के लिए उद्योग संचालनालय के द्वारा आठ उद्यमिता विकास प्रशिक्षण संस्थाओं का चयन किया गया है। जो संबंधित विकासखण्ड में छह सप्ताह तक निःशुल्क उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को उद्योग, स्थल का चयन, बाजार सर्वेक्षण बैंक से वित्तीय सहायता दिलाना, परियोजना तैयार कराना, श्रम कानून, लेखा एवं बही खातों का संधारण कराना, इत्यादि विषयों पर विषय विशेषज्ञों के द्वारा गहन प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण प्राप्ति के लिए इच्छुक आवेदक 29 मई तक अपने आवेदन सम्पूर्ण बायोडाटा सहित जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कार्यालय विदिशा में जमा कर सकते है। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता कम से कम दसवीं पास हो और आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होना चाहिए। प्रशिक्षणार्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। इसके लिए साक्षात्कार 30 मई को दोपहर दो बजे जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में आयोजित किया गया है।
एक प्रकरण में अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश जारी
कलेक्टर श्री आनंद कुमार शर्मा ने अनुकम्पा नियुक्ति के एक प्रकरण में आदेश जारी कर दिए है। शासकीय सेवक की मृत्यु दिनांक को वरिष्ठता का आधार मानकर श्रीमती गिरजा अहिरवार को भृत्य पद पर कार्यालय पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विदिशा में नियुक्ति के आदेश जारी किए है। अन्य समस्त शर्ते सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी मार्गदर्शी निर्देश मान्य होंगे।
लू से बचाव के उपाय
ग्रीष्मकाल के दौरान अत्यधिक तापमान बढ़ने और गर्म हवाओं के चलने से लू (तपाघात) लगने की संभावना अधिक होती है इससे आमजन कैसे बचें की सलाह स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई है साथ ही साथ लू लग जायें तो प्राथमिक उपचार तत्काल करायें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहरी एवं ग्रामीण नागरिकों से आग्रह किया है कि वे गर्मी के दिनों में बाहर निकलते समय हमेशा सफेद या हल्के रंग के ढीले कपड़ों का प्रयोग करें, बिना भोजन के बाहर न जायें, पर्याप्त पानी पियें, गर्दन के पिछले भाग, कान व सिर को गमछे या तौलिए से ढककर ही धूप में निकले, रंगीन चश्में व छतरी का प्रयोग करें। फिर भी किसी व्यक्ति को लू लग जाती है तो उसें ठंडे पेय पदार्थ, जीवन रक्षक घोल, कच्चा आम का पना आदि दे वही ताप नियंत्रण के लिए प्याज का रस अथवा जौं के आटे को लू में मला जा सकता है। ठंडे पानी से स्नान करायें इसके बावजूद भी यदि शरीर का तापमान कम नही होता है तो तत्काल समीप के चिकित्सालय में डाक्टर को दिखायें।
25 कार्यो के लिए 64 लाख 46 हजार की राशि जारी
स्थानीय सांसद श्रीमती सुषमा स्वराज की अनुशंसा पर स्वीकृत किए गए 25 कार्यो के लिए सांसदनिधि एवं मनरेगा के अभिसरण से कुल 64 लाख 46 हजार रूपए की राशि जारी कर दी गई है। कुल कार्यो में विदिशा विकासखण्ड के 12 एवं ग्यारसपुर विकाखण्ड के 13 कार्य शामिल है।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आवेदन आमंत्रित
- जून माह में जगन्नाथपुरी एवं द्वारकापुरी के लिए तीर्थ यात्रिओं का चयन
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत विदिशा जिले के तीर्थ यात्रिओं के लिए जून माह में जगन्नाथपुरी और द्वारकापुरी तीर्थ दर्शन के लिए विशेष टेªन रवाना होगी। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जगन्नाथपुुरी के लिए विशेष टेªन सात जून को रवाना होगी और 12 जून को वापिस आयेेगी इसके लिए जिले से 353 तीर्थ यात्रिओं का चयन किया जाना है इच्छुक तीर्थ यात्री अपने आवेदन समीप के तहसील कार्यालय अथवा जिला मुख्यालय पर एक जून तक जमा कर सकते है। इसी प्रकार द्वारिकापुरी के लिए 24 जून को तीर्थ यात्री रवाना होंगे और 28 जून को वापिस आयेंगी इसके लिए विदिशा जिले के 439 तीर्थ यात्रिओं का चयन किया जाना है। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 12 जून तय की गई है। अनुरक्षक भी तीर्थ यात्रियों के साथ जायेंगे।
प्रबंधन सूचना का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
एकीकृत बाल विकास परियोजना विदिशा ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत विदिशा एवं देवखजूरी सेक्टर के प्रतिभागियों को प्रबंधन सूचना का प्रशिक्षण संबंधी कार्यक्रम विगत दिनों आयोजित किया गया था जिसमें 72 प्रतिभागियों ने शामिल होकर एमआईएस की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण में शामिल हुए प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ेसे अपने-अपने गांव (केन्द्र) का सर्वे नक्शा तैयार कराया गया इसी प्रकार डाटा ट्रांसफर शीट का कार्य कैसे सम्पादित करे के अलावा पंजियों में गर्भावस्था, प्रसव, बच्चों का वजन, रिकार्ड और पूरक पोषण आहार स्टाॅक, वितरण, टीकाकरण एवं वीएचएनडी, गृहभेंट, पिलाई गई विटामिनों का रिकार्ड और शाला पूर्ण शिक्षा इत्यादि की जानकारियां पंजी में कैसे संधारित करें की जानकारी प्रशिक्षण अवधि में दी गई। एमआईएस पंजियों में जानकारियां अंकित करायें जाने की प्रायोगिक जानकारी पर्यवेक्षक श्री किरण कविश्वर और श्रीमती विजया तिवारी द्वारा दी गई।
कार्यपालिक मजिस्ट्रेटो को दायित्व सौंपे गए
जिला मुख्यालय पर 27 मई को अटल ज्योति अभियान के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान सहित अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाएं रखने के उद्धेश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आनंद कुमार शर्मा द्वारा विभिन्न स्थलों के लिए कार्यपालिक मजिस्टेªट नियुक्त कर उन्हें कार्य क्षेत्रों पर तैनात रहकर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए है। सम्पूर्ण कार्यक्रम के लिए अपर जिला मजिस्टेªट श्री एन0के0त्रिवेदी को प्रभारी बनाया गया है। जिला दण्डाधिकारी द्वारा डिप्टी कलेक्टरों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को कार्यपालिक मजिस्टेªट नियुक्त करते हुए नियत स्थलो की जबावदेही सौंपी है। हेलीपेड स्थल के लिए कार्यपालिक मजिस्टेªट गंजबासौदा श्री ओ0पी0श्रीवास्तव और सिरोंज तहसीलदार श्री राकेश खजूरिया, कार्यक्रम स्थल मंच की बांयी तरफ के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री एस0सी0गंगवानी, तहसीलदार श्री एच0एस0विश्वकर्मा वही मंच की दांयी तरफ के लिए लटेरी एसडीएम श्री भूलनदास द्विवेदी, सिरोंज एसडीएम श्री राकेश शर्मा, महिला दीर्घा के लिए कुरवाई एसडीएम सुश्री टीना यादव, तहसीलदार सुश्री किरण बरबडे और श्रीमती अर्चना रावत, श्री रमेश मेहरा को इसी प्रकार पुरूष दीर्घा क्षेत्र के लिए तहसीलदार श्री रविशंकर राय, श्री रवीश श्रीवास्तव, श्री संतोष बिटोलिया और एम0एल0जैन जबकि प्रदर्शनी स्थल क्षेत्र के लिए तहसीलदार श्री शैलेन्द्र सिंह को इसके अलावा ‘‘डी’’ क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार श्री मोतीलाल अहिरवार, वीवीआईपी रूम क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार श्री के0एन0ओझा वही पार्किंग स्थल पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनायें रखने हेतु जिन नायब तहसीलदारों को कार्यपालिक मजिस्टेªट के दायित्व सौंपे गए है उनमें श्री मुकेश राज, श्री इसरार अहमद खाॅन, श्री संदीप श्रीवास्तव और श्री आनंद कुमार अग्रवाल शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें