छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (24 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 मई 2013

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (24 मई)

मुख्यमंत्री श्री चैहान करेंगे 26 मई को अटल ज्योति अभियान का शुभारम्भ  

छतरपुर/24 मई/जिले में अटल ज्योति अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान 26 मई से 24 घंटे बिजली देने की शुरूआत करेंगे। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 की खेल परिषर में अटल ज्योति अभियान का शुभारम्भ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के मुख्य आतिथ्य में किया जायेगा। कार्यक्रम में उर्जा एवं खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण राज्य मंत्री श्री हरिशंकर खटीक, सांसद डाॅ. वीरेन्द्र कुमार, श्री शिवराज सिंह लोधी एवं श्री जितेन्द्र सिंह बुंदेला विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान रहेंगे। इस अवसर पर विधायक श्री मानवेन्द्र सिंह, श्रीमती ललिता यादव, श्री रामदयाल अहिरवार, कु. विक्रम सिंह नातीराजा, श्रीमती आशारानी सिंह एवं श्रीमती रेखा यादव, बुन्देलखंड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री उमेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पार्वती आदिवासी एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। कार्यपालन यंत्री म.प. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी श्री व्ही डी पाण्डेय ने बताया कि छतरपुर जिले को गैर-कृषि क्षेत्र में 24 घण्टे थ्री-फेस विद्युतापूर्ति एवं कृषि क्षेत्र में न्यूनतम 10 घण्टे विद्युतापूर्ति आरम्भ होने का गौरव 26 मई 2013 से प्राप्त हो रहा है। इस उपलब्धि में छतरपुर  जिले के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी है। गांव के प्रत्येक उपभोक्ता, प्रत्येक किसान सहित शहर के प्रत्येक व्यक्ति ने अधोसंरचना के सम्पूर्ण कार्यों में सहयोग प्रदत्त किया है। जिसके फलस्वरूप ही छतरपुर जिले को यह सौगात प्राप्त हो रही है। 

जिले में विद्युत प्रदाय मंे हुई लगातार वृद्धि:

जिले में विद्युत प्रदाय में निरन्तर वृद्धि हो रही है.  वर्ष 2010-11 में विगत वर्ष की तुलना मंे 25.60 प्रतिषत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस वर्ष कुल 327.18 मिलियन यूनिट विद्युत प्रदान की गई। वर्ष 2011-12 मंे यह वृद्धि 28.49 प्रतिषत हुई एवं इस वर्ष 457.55 मिलियन यूनिट बिजली प्रदान की गई। वर्ष 2012-13 में यह वृद्धि 16.28 प्रतिषत आकलित है। इस वर्ष 546.56 मिलियन यूनिट प्रदान किए जाने का आकलन किया गया है। वर्ष 2013-14 में यह वृद्धि 33.20 प्रतिषत होने की सम्भावना है। इस वर्ष आंकलित विद्युत प्रदाय 818 मिलियन यूनिट होगा, जिसके लिए विद्युत क्रय एवं उत्पादन की समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं।  विगत वर्षों मंे विद्युतापूर्ति के घण्टे बढ़ाते हुए विद्युत प्रदाय में सतत् वृद्धि की गई है, ताकि 24 घण्टे विद्युतापूर्ति के लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके:-

क्रमांक वित्तीय वर्ष विद्युतापूर्ति वृद्धि का प्रतिषत
(1) 2010-11 327.18 मिलियन यूनिट 25.60
(2) 2011-12 457.55 मिलियन यूनिट 28.49
(3) 2012-13 546.56मिलियन यूनिट 16.28
(4) 2013-14 818मिलियन यूनिट 33.20 अनुमानित

छतरपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मंे भी विगत वर्षों से लगातार विद्युतापूर्ति के घण्टे बढ़ाकर इनपुट मंे वृद्धि की गई है तथा यह वर्ष 2013-14 में वर्ष 2010-11 की तुलना में लगभग 60 प्रतिषत की वृद्धि होगी। जिसके फलस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों मंे गैर-कृषि क्षेत्र मंे विद्युतापूर्ति सुनिष्चित की जा सकेगी। 

छतरपुर जिले में योजना का स्वरूप:

छतरपुर जिले मंे योजना के अन्तर्गत 11 के.व्ही. 1986 कि.मी. लाईनों का निर्माण, निम्नदाब की 984 कि.मी. लाईनों का केबलीकरण, 25 के.व्ही.ए. के 2195 वितरण ट्रांसफार्मरों की स्थापना के अधोसंरचना विकास के कार्य लगभग रु 101.90 करोड़ की लागत से किए गए हैं। योजना के अन्तर्गत 99 फीडरों को स्वतंत्र विद्युतापूर्ति की व्यवस्था की गई है। इससे 861 ग्राम, 21443 कृषि उपभोक्ताओं, 177169 निम्नदाब के उपभोक्ता एवं 39 उच्चदाब उपभोक्ता सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। विभिन्न योजनाओं में किए गए कार्यों के परिणामस्वरूप कई फीडरों पर विद्युत हानि कम होकर 34.08 से 31.72 तक नियंत्रित हुई है. यदि सम्पूर्ण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को समन्वित रूप से देखा जाए तो वर्ष 2011-12 में वितरण हानियां 34.08 प्रतिषत थी, वह घटकर वित्तीय वर्ष 2012-13 में 31.72 प्रतिषत तक आ गई है।  छतरपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की संख्या जहां योजना प्रारम्भ होने के पहले 0.88 लाख थी , जो अब 2013 में 1.15 लाख हो गई है। यह वृद्धि 30.58 प्रतिषत है। वितरण हानियों में हुई कमी के कारण एक ओर जहां कम्पनी की वितरण हानियां कम होने के कारण बिजली की बचत होने से बिजली की उपलब्धता बढ़ेगी, वहीं कृषि एवं गैर-कृषि क्षेत्र मंे सतत् विद्युत प्रदाय करने मंे सहायता मिलेगी। चूंकि 24 घण्टे विद्युत प्रदाय करने में 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र की अहम् भूमिका होगी। अतः कम्पनी ने वरिष्ठ परीक्षण सहायकों एवं परीक्षण सहायकों के लगभग 2000 पद अतिरिक्त रूप से स्वीकृत करवाए हैं। वितरण केन्द्र स्तर पर किसी भी आकस्मिक तकनीकी खराबी को न्यूनतम समयावधि मंे सुधार हेतु अतिरिक्त वाहनों के साथ लाईन कर्मचारियों की व्यवस्था सुनिष्चित की गई है।  ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक 1000 उपभोक्ताओं हेतु 1 मीटर रीडर का प्रावधान किया गया है। जिससे समय पर मीटर रीडिंग, बिल वितरण एवं विद्युत चोरी सम्बन्धी सूचना इत्यादि कार्य नियमित तौर पर निष्पादित किए जा सकें। 

आर्थिक विकास: 

ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना के अन्तर्गत जहां राष्ट्रीय आर्थिक वृद्धि दर 7.67 प्रतिषत थी, वहीं मध्यप्रदेष में यह वृद्धि 10.2 प्रतिषत दर्ज की गई।  वित्तीय वर्ष 2011-12 में राष्ट्रीय औसत 6.48 प्रतिषत की तुलना में प्रदेष में 11.98 प्रतिषत दर्ज की गई है। यह उपलब्धि विगत वर्षो में विद्युत प्रदाय मंे क्रमषः वृद्धि के चलते सम्भव हो पाई है. पिछले चार-पांच वर्षों में मध्यप्रदेष में उद्योग एवं कारखानों को विद्युतापूर्ति मंे वृद्धि के परिणामस्वरूप देष एवं विदेष के निवेषक प्रदेष मंे उद्योग लगाने हेतु पे्ररित हुए हैं।

कृषि उत्पादन वृद्धि दर में देष मंे मध्यप्रदेष प्रथम:

वर्ष 2011 मंे कृषि विकास दर देष में सर्वाधिक 18 .प्रतिषत मध्यप्रदेष में दर्ज की गई.  जबकि इसी अवधि में राष्ट्रीय स्तर पर यह वृद्धि दर मात्र 25 प्रतिषत थी.  इस उपलब्धि के लिए हाल ही में प्रदेष को कृषि कर्मठ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों मंे विभक्तिकृत 11 के.व्ही. फीडर के माध्यम से कृषि कार्यों हेतु कम-से-कम 08 घण्टे निरन्तर विद्युत प्रदाय करने से प्रदेष के सिंचित रकबे में वृद्धि होगी एवं जलस्त्रोतों का समुचित उपयोग हो सकेगा।

प्रतिष्ठानों में व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों का ही उपयोग करें

छतरपुर/24 मई/कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा ने जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों के संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों का ही उपयोग करने के निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने निर्देश दिये है कि विवाह घरों, होटल, ढावा एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेण्डरों का इ्र्रंधन के रूप में उपयोग किया जाना प्रतिबंधित है। घरेलू गैस सिलेण्डरों का गैर घरेलू उपयोग करते पाये जाने पर नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री नारायण शर्मा ने बताया कि व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों की विशेष व्यवस्था गैस कम्पनी द्वारा गैस एजेन्सियों पर की गई है। प्रतिष्ठानों के संचालक जांच के दौरान होने वाली परेशानियों से बचने के लिये व्यवसायिक गैस सिलेण्डर की रसीद सुरक्षित रखें ताकि वह जांचकर्ता अधिकारी को अवलोकन कराई जा सके।      

मीडिया प्रतिनिधि फोटो जमा कर बनवायें पास 

छतरपुर/24 मई/ नगर परिषद गढ़ीमलहरा के अध्यक्ष को अपने पद से वापस बुलाये जाने के संबंध में मतदान अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों पर 27 मई 2013 को प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक सम्पन्न होगा। मतगणना 29 मई को प्रातः 9 बजे से शासकीय बालक हाई स्कूल गढ़ीमलहरा में सम्पन्न होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बहुगुणा द्वारा उक्त निर्वाचन के दौरान मतदान केन्द्रों एवं मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु मीडिया प्रतिनिधियों के फोटोयुक्त पास जारी करने के निर्देश दिये गये हैं। अतः जो पत्रकार मतदान एवं मतगणना स्थल पर प्रवेश करना चाहते हों तो वह अपनी फोटो जमा कर जिला जन सम्पर्क कार्यालय, छतरपुर से पास बनवा सकते हैं।

जोनल अधिकारी के साथ चिकित्सक की नियुक्ति होगी

छतरपुर/24 मई/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बहुगुणा ने नगर परिषद गढ़ीमलहरा के अध्यक्ष को अपने पद से वापस बुलाये जाने के निर्वाचन को ध्यान में रखते हुये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मतदान के दिन संबंधित जोनल अधिकारी के साथ एक चिकित्सक की नियुक्ति करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही मतगणना स्थल पर चिकित्सक दल की नियुक्ति करने के निर्देश दिये गये हैं।

अपराधी की गिरफतारी हेतु ईनामी राशि बढ़ाई गई 

छतरपुर/24 मई/पुलिस अधीक्षक श्री शियास ए ने ग्राम सेंधपा थाना बड़ामलहरा निवासी फरार अपराधी माखन लोधी पिता मोती लोधी उम्र 30 साल की गिरफतारी हेतु ईनाम की राशि पाॅच सौ रूपये से बढ़ाकर 2 हजार रूपये कर दी है। यह राशि हरसंभव प्रयास करने के बाद भी गिरफतारी संभव न हो सकने के कारण बढ़ाई गई है। जो कोई व्यक्ति गिरफतारी में सहयोग करेगा उसे ईनामी राशि प्रदान की जायेगी।

सरोजनी नायडू पुरस्कार हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

छतरपुर/24 मई/पंचायतों में महिलाओं की राजनैतिक भागीदारी के मुद्दे पर मीडिया में सतत रिपोर्टिंग और उनके नेतृत्व को सहयोग करने हेतु एक सकारात्मक वातावरण निर्माण के उद्देश्य से द हंगर प्राजेक्ट द्वारा पत्रकारों से सरोजनी नायडू पुरस्कार 2013 हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। प्रविष्टियां 15 जून 2013 तक द हंगर प्रोजेक्ट, ए-450 शाहपुरा, भोपाल के पते पर भेजी जा सकती हैं। इसके साथ 16 जून 2012 से 15 जून 2013 के बीच प्रकाशित पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि से संबंधित सभी सकारात्मक लेख जो महिला नेतृत्व को बढ़ावा देते हों को संलग्न करना होगा। अधिक जानकारी कार्यक्रम अधिकारी शिवानी शर्मा के मोबाइल नम्बर 7389217862 पर प्राप्त की जा सकती है।

तीन नगरों को मिली पेयजल परिवहन की अनुमति

छतरपुर/24 मई/कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा ने गम्भीर पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुये जिले के तीन नगरों को कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खण्ड छतरपुर की अनुशंसा पर पेयजल परिवहन करने की अनुमति प्रदान कर दी है। यह अनुमति नगर परिषद गढ़ीमलहरा के वार्ड क्रमांक1,2,3,4,5,6,7,8,10,12,13एवं15, नगर परिषद बक्स्वाहा के वार्ड क्रमांक 2,3,5,6,7,8,10,11,12,13,14एवं15 तथा नगर पालिका परिषद छतरपुर के वार्ड क्रमांक1,2,17,18,19,20,26,27,28,29,30,31,32,33,34,35,38,39एवं40 के लिये प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री बहुगुणा ने बताया कि उक्त नगरों में पेयजल परिवहन की अनुमति 15 मई से 20 जून तक के लिये निर्धारित दर एवं शर्तो के अधीन प्रदान की गई है। जारी अनुमति के तहत नगरपरिषद गढ़ीमलहरा में प्रतिदिन 43 टैंकर, बक्स्वाहा में 48 टैंकर तथा नगर पालिका छतरपुर में 141 टैंकर पेयजल परिवहन करेंगे। प्रति टैंकर की दर 149 रूपये निर्धारित की गई है।

रफीक अहमद बने काॅग्रेस अल्प संख्यक विभाग के सचिव

मध्यप्रदेश काॅग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हाजी मुहम्मद हारून पार्टी जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी पूर्व विधायक, शंकर प्रताप सिंह बुन्देला, काॅग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक चतुर्वेदी पज्जन भैया, पूर्व काॅग्रेस जिला अध्यक्ष, जगदीश शुक्ला की अनुसंषा पर अल्प संख्यक विभाग के अध्यक्ष मो. हनीफ ने काॅग्रेस के ऊर्जावान नेता, रफीक अहमद (राजा) को अल्प संख्यक विभाग का छतरपुर जिले का सचिव नियुक्त किया है। श्री हनीफ ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए आशा व्यक्त की है कि श्री रफीक के जिला सचिव बनने से निश्चित ही काॅग्रेस संगठन को बल मिलेगा। रफीक अहमद ने जिला सचिव बनाये जाने पर सभी प्रदेश के एवं जिले के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। रफीक के काॅग्रेस अल्प संख्यक विभाग का सचिव बनाये जाने पर काॅग्रेस जनों एवं उनके मित्रों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों ने बसन्त पाण्डेय, महावीर पाण्डेय, दिलसान, पप्पू मुकले, रमजानी, लक्ष्मी, रहीश, हीरो, जाकिर सहित उनके इष्ट मित्रों ने बधाई दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: