मतदाता सूची में एक से अधिक स्थानों पर नाम जुड़वाना कानूनन अपराध
टीकमगढ़, 24 मई 2013 । मतदाता सूची में एक से अधिक स्थानों पर नाम जुड़वाना कानूनन अपराध है । अतएव ऐसे मतदाता जिनके नाम मतदाता सूची में एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज है, उन्हें समझाइश दी गई है कि वे अपने वास्तविक निवास के स्थान पर ही नाम जुड़वाये एवं अन्य स्थान पर भी यदि नाम दर्ज है तो उन्हें हटवाने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत करें। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रघुराज राजेन्द्रन ने लेख किया है कि मतदाता शासकीय योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के उद्देश्य से एक से अधिक स्थानों में अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत कर भ्रामक जानकारी के आधार पर एक से अधिक स्थान पर नाम जुड़वा रहे है । मतदाता द्वारा एक से अधिक स्थान पर नाम जुड़वाना कानूनन अपराध है । अतः मतदाताओं को अवगत कराया जाता है कि वे एक से अधिक स्थानों पर नाम न जुड़वाये यदि ऐसा है तो अपने वास्तविक निवास के स्थान पर ही नाम जुडवाये एवं अन्य स्थान पर नाम न जुड़वाये । ऐसे जो नाम जुड़वाये गये है उन्हें हटवाने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत करें । उन्होंने सचेत किया है कि यदि जांच में दो स्थानो पर नाम पाये जाते है तो संबंधित मतदाता के विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जा सकती है ।
निर्वाचन की वीडियो कान्फ्रेंसिंग में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य
टीकमगढ़, 24 मई 2013 । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मई माह में आयोजित की जाने वाली वीडियो कान्फ्रेंसिंग में संबंधित विभाग के जिला अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इस आशय के निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रघुराज राजेन्द्रन ने जिले के विभागीय अधिकारियों को दिये है । इसी कड़ी में 29 मई व 30 मई को आयोजित वीडियो कान्फ्रेंसिंग में संबंधित अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहने ताकीद किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवपाल सिंह ने बताया कि निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रायोजित वीडियो कान्फ्रेसिंग में 29 मई को अपरान्ह 2 बजे से 3 बजे तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा अपरान्ह 4.45 बजे से 5.30 बजे तक जिला सैनानी होमगार्ड को वीडियो कान्फ्रेंसिंग में उपस्थित होना है । इसी तरह 30 मई को अपरान्ह 2 बजे से 3 बजे तक उपसंचालक नगरीय प्रशासन को, अपरान्ह 3 बजे से 4 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को तथा अपरान्ह 4 बजे से 5.30 बजे तक केन्द्र निदेशक आकाशवाणी/दूरदर्शन की मतदाता जागरूकता संबंधी वीडियो कान्फ्रेसिंग में सूचना केन्द्र में उपस्थिति अनिवार्य होगी ।
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना, आज जिले से 438 तीर्थ यात्री जायेंगे जगन्नाथपुरी
टीकमगढ़, 24 मई 2013 । मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत टीकमगढ़ जिले से 438 तीर्थयात्री 25 मई 2013 को जगन्नाथपुरी जायेंगे। ये यात्री 30 मई को वापिस टीकमगढ़ लौटेंगे। चयनित यात्रियों की सूची सभी तहसील कार्यालयों एवं कलेक्टर कार्यालय में चस्पा की गई है । साथ ही यह सूची जिले की वेब साईट पर भी उपलब्ध है । सभी चयनित यात्री 25 मई को ओरछा रेल्वे स्टेशन पर पहुँचेंगे जहाँ से टेªन शाम 5.45 बजे रवाना होगी । तीर्थ यात्रियों के साथ श्री नीतिन गौड़ नायब तहसीलदार बल्देवगढ़ जायेंगे एवं व्यवस्थायें देखेंगे, इनका मो.नं. 8103218610 है । चयनित यात्रियों को निर्देशित किया गया है कि वे श्री गौड़ से संपर्क कर अपना यात्रा कार्ड प्राप्त करें । साथ ही चयनित यात्रियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने साथ अपना फोटो, राशनकार्ड तथा परिचय पत्र जरूर लायें ।
जिला योजना समिति की बैठक 29 मई को
टीकमगढ़, 24 मई 2013 । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला योजना अधिकारी श्री पी.एल.सोलंकी ने बताया कि है कि जिला योजना समिति की बैठक 29 मई को आयोजित की गई है । यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 2ः30 बजे से प्रारंभ होगी । बैठक की अध्यक्षता म0प्र0 शासन के जल संसाधन एवं पर्यावरण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयंत मलैया करेंगे । बैठक में मुख्य रूप से जिले में पेयजल की स्थित, स्कूल चलें हम (शिक्षा विभाग), सबके लिए स्वास्थ्य (स्वास्थ्य विभाग) की समीक्षा तथा बी.आर.जी.एफ. कार्य योजना वर्ष 2013-14 का अनुमोदन किया जायेगा ।
छात्रवृत्ति के वितरण हेतु शिविर 28 से
टीकमगढ़, 24 मई 2013 । जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ. आर.एन.नीखरा ने बताया कि पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के द्वारा प्री.मैट्रिक तथा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के चैक वितरण हेतु प्रत्येक विकासख्ंाड में 28 से 30 मई तक शिविर लगाये जायेंगे । ये शिविर प्रातः 11 बजे से संबंधित शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि.में प्रारंभ होंगे । इसके प्रभारी संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी होंगे । डाॅ. नीखरा ने निर्देशित किया कि शिविर के प्रभारी अधिकारी शिविर का अपने क्षेत्र में पर्याप्त प्रचार-प्रसार करायें जिससे कोई भी चेक वितरित होने से शेष न रहे । साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि जो चेक किसी कारण से वितरित नहीं हो पा रहे हैं उसकी जानकारी तत्काल जिला कार्यालय में उपलब्ध करायें ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें