पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (24 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 मई 2013

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (24 मई)

मुख्यमंत्री जी के गुनौर भ्रमण कार्यक्रम के उत्तरदायित्व सौंपे गए
  • सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का ईमानदारी से निवर्हन करें-कलेक्टर


पन्ना 24 मई 13/प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का 27 मई 2013 के लिए प्रस्तावित गुनौर जनपद के भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंप दिए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सौंपे गए दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निवर्हन करें। अपर कलेक्टर चन्द्रशेखर बालिम्बे कार्यक्रम के समन्वय, व्यवस्थाओं हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सौंपे गए उत्तरदायित्वों मेें अपर कलेक्टर चन्द्रशेखर बालिम्बे को जिला, तहसील, ब्लाक की सामान्य जानकारी, विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों, हितलाभ की जानकारी, संभावित मांगों एवं घोषणाओं का फोल्डर तैयार कराने के साथ आमंत्रण पत्र आदि की समस्त जानकारी रखने का दायित्व दिया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन, होने वाले लोकार्पण एवं शिलान्यास की व्यवस्थाएं। हेलीपेड कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, मंच एवं डी के दृढता की सुरक्षा अनुसार सत्यापन, बेरीकेटिंग एवं सुरक्षा पुलिस अधीक्षक पन्ना एवं कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को दायित्व सौंपा गया हैै। बेरीकेटिंग के लिए बांस-बल्ली उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी वन मण्डलाधिकारी उत्तर वन मण्डल को सौंपी गई है। पार्किंग व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी गुनौर को सौंपी गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी गुनौर को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। हेलीपेड, मंच, पण्डाल निर्माण, अक्षांश देशांत्तर की जानकारी हेलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल पर बेरीकेटिंग, अस्थाई टायलेट की व्यवस्था कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। इन कार्यो की देखरेख अनुविभागीय अधिकारी पन्ना द्वारा की जाएगी। 

कार्यक्रम स्थल पर शामियाना, कुर्सी, दरी, फर्श, माईक, लाईट, जनरेटर, बैठक व्यवस्था, सेक्टर निर्माण आदि की जिम्मेदारी तहसीलदार द्वय अमानगंज, गुनौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुनौर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को सौंपी गई है। मंच की समस्त व्यवस्था, स्वागत, कुर्सी व्यवस्था आदि की जिम्मेदारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुनौर, सहायक संचालक उद्यानकी के सहयोग से करें। पेयजल व्यवस्था, समारोह स्थल पर पार्किंग व्यवस्था, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और मुख्य नगरपालिका अधिकारी पन्ना एवं अमानगंज को सौंपी गई है। कार्यक्रम स्थल पर निर्वाध विद्युत प्रदाय एवं जनरेटर की व्यवस्था कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल द्वारा की जाएगी। हेलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल पर फायर बिग्रेड की व्यवस्था परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण, मुख्य नगरपालिका अधिकारी पन्ना एवं अमानगंज को सौंपी गई है। वाहन व्यवस्था अनुविभागीय दण्डाधिकारी पन्ना एवं जिला परिवहन अधिकारी पन्ना को सौंपी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को स्वास्थ्य शिविर आयोजन, हेलीपेड पर एम्युलेन्स, चिकित्सकों, अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ, मुख्यमंत्री जी के ब्लेड ग्रूप वाले डोनर एवं दवाएं, समारोह स्थल पर आमजनता के लिए प्राथमिक उपचार की व्यवस्था का भी दायित्व सौंपा गया है। 

कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत हेतु पास वितरण अनुविभागीय दण्डाधिकारी गुनौर, अतिथियों एवं फोटोकाॅल, सत्कार, समन्वय का कार्य अनुविभागीय अधिकारी द्वय पन्ना एवं गुनौर, जिला आबकारी अधिकारी एवं नायब तहसीलदार पन्ना को दायित्व सौपा गया है। सेक्टर प्रबंधन व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुनौर, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद पन्ना तथा परियोजना प्रबंधक डीपीआईपी पन्ना को सौंपी गई है। स्टाल की व्यवस्था मानवेन्द्र सिंह राजपूत तहसीलदार पन्ना, विशन कुमार चैरसिया जिला सांख्यिकी अधिकारी पन्ना, जिला कार्यक्रम प्रबंधन तेजस्विनी पन्ना एवं महा प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र पन्ना को सौंपा गया है। लोकार्पण, शिलान्यास, भूमिपूजन की जानकारी एवं शिलालेख तैयारी कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, विद्युत मण्डल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जन संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं महा प्रबंधक प्रधानमंत्री सडक योजना पन्ना को सौंपा गया है। कन्या पैर पूजन, बेटी बचाओ अभियान, लाडली लक्ष्मी का दायित्व जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास पन्ना को सौंपा गया है। कार्यक्रम स्थल की वीडियोग्राफी एवं प्रेस, फोटोग्राफर की व्यवस्था का दायित्व सहायक संचालक जनसम्पर्क पन्ना को सौंपा गया है।

22 जून तक दावे-आपत्तियां प्रस्तुत करें- एडीएम

पन्ना 24 मई 13/अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर बालिम्बे ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के पुनरीक्षण 2013 के लिए निर्धारित कार्यक्रम एवं फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारूप का प्रकाशन 7 जून 2013 को किया जाना है तथा 7 जून से 22 जून 2013 की अवधि में दावे/आपत्तियाॅ प्राप्त की जाएंगी। इस कार्यवाही हेतु जिले के तीनों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहने हेतु अभिहित अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जो इन तिथियों में कार्यालयीन समय में निर्दिष्ट स्थानों में उपस्थित रहेंगे। जिनके पास सभी प्रकार के प्रपत्रादि भी रहेंगे। इसके साथ-साथ 11 एवं 14 जून  को ग्राम सभा, स्थानीय निकाय, नगर समितियों की बैठक आयोजित कर मतदाता सूची का वाचन एवं 9, 16 जून को राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेन्ट के साथ विशेष अभियान के तहत दावे-आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने सांसद एवं विधायकगणों से आग्रह किया है कि क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने तथा मृत-अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से निरसित करने की कार्यवाही में अभिहीन अधिकारी का सहयोग करने हेतु निर्देशित करें। 

समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी 25 मई तक

पन्ना 24 मई 13/जिलेभर में 41 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर बोनस के साथ गेंहू की खरीद की जा रही है। गेंहू की खरीद केवल 25 मई तक की जाएगी। इस संबंध में पंजीकृत किसानों से अपील करते हुए अपर कलेक्टर चन्द्रशेखर बालिम्बे ने कहा है कि जिन पंजीकृत किसानों ने अब तक उपार्जन के लिए गेंहू उपलब्ध नही कराया है वे तत्काल अपने नजदीकी खरीदी केन्द्र में गेंहू उपलब्ध कराएं। गेंहू की खरीद आॅनलाईन की जा रही है। अंतिम दिन बडी संख्या में किसानों के खरीदी केन्द्र पहुंचने पर उसे तय समय सीमा में आॅनलाईन दर्ज नही किया जा सकेगा। समय सीमा समाप्त होने पर शासन स्तर से वेबसाईट स्वयं बन्द हो जाएगी। इससे किसान गेंहू खरीदी से वंचित हो सकते हैं। इसलिए पंजीकृत शेष किसान तत्काल अपना गेंहू को उपार्जन के लिए उपलब्ध कराएं। अपर कलेक्टर ने खरीदे गए गेंहू के तत्काल भुगतान तथा लगातार परिवहन एवं भण्डरण के निर्देश दिए हैं। 

जिले में समर्थन मूल्य पर 389753.10 क्विंटल गेंहू की खरीद 

पन्ना 24 मई 13/किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिलेभर में 41 केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर बोनस के साथ गेंहू खरीद की जा रही है। गेंहू की आॅनलाईन खरीद सहकारी समितियों के माध्यम से की जा रही है। अब तक 9209 किसानों से 3 लाख 89 हजार 753.10 क्विंटल गेंहू की खरीद की गई है। खरीदे गए गेंहू के लिए किसानों को 58 करोड 52 लाख 22 हजार 150 रूपये का भुगतान किया जा चुका है। इस संबंध में प्रभारी खाद्य अधिकारी ए.के. जैन ने बताया कि खरीदी केन्द्र पहाडीखेडा में 11540.50 क्विं., बृजपुर में 13121.90 क्विं., लक्ष्मीपुर में 20130 क्विंटल, देवेन्द्रनगर में 10217.50 क्विं., राजापुर में 12936 क्विं., बिरवाही में 11438.50 क्विं, रैगढ में 12395.50 क्विं, अमानगंज में 18483.50 क्विंटल, गुनौर में 5631.50 क्विंटल तथा सलेहा में 8214 क्विं. गेंहू की खरीद हुई है। खरीदी केन्द्र पवई में 5664.50 क्विं, करही में 10856.50 क्विं, सिमरिया में 13833.50 क्विंटल, रैयासांटा 1783.50 क्विंटल, शाहनगर 8294 क्विंटल, बोरी में 9444.50 क्विं, रैपुरा में 16214 क्विंटल, बघवारकला में 4830.50 क्विं, बगरौड में 3942.20 क्विं, अजयगढ सहकारी समिति में 1615 क्विंटल, धरमपुर 3187.50 क्विंटल, विपणन समिति देवेन्द्रनगर में 32849.50 क्विंटल, विपणन समिति गुनौर में 22103 क्विंटल, विपणन अजयगढ़ में 4019 क्विंटल, बराछ में 9117.50 क्विंटल, ककरहटी 14867.50 क्विंटल खरीद हो चुकी है। कमताना में 15894 क्विंटल, द्वारी में 7729.50 क्विं, कृष्णगढ में 11761.50 क्विं, मोहन्द्रा में 5506 क्विंटल, पगरा में 8233.50 क्विंटल, फतेहपुर में 4849.50 क्विं, झरकुआ में 9206 क्विंटल, बन्हारी में 13268 क्विंटल, पिष्टा में 3623 क्विंटल तथा सहकारी समिति महेबा 7145.50 क्विंटल गेंहू की खरीद की जा चुकी है। बिसानी 1776.50 क्विं, सुनवानीकला में 3868 क्विं, मुडवारी में 1860 क्विं, पडरियाकला में 4079.50 क्विं तथा मलघन में 3942 क्विंटल गेंहू की खरीद हुई है। खरीदे गए गेंहू का लगातार परिवहन तथा भण्डारण किया जा रहा है।   

रोजगार मेले से शिक्षित बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

पन्ना 24 मई 13/मध्य प्रदेश शासन की रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण नीति के अन्तर्गत डीपीआईपी पन्ना द्वारा कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया के निर्देशन में 27 मई को गुनौर विकासखण्ड मुख्यालय पर मुख्यमंत्री जी के आगमन अवसर पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई एवं स्नातक योग्यताधारी शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से बेलस्पन इंडिया लिमि. अंजार (गुजरात), सिस्काॅम नोयडा, प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर धार, शिवशक्ति बायो टेक्नालाॅजीज लिमि. सागर, सुरक्षा गार्ड एजेन्सी कम्पनियों का चयन कर आमंत्रित किया गया है। जिला परियोजना प्रबंधक डीपीआईपी पन्ना ने बताया है कि रोजगार मेले में शिक्षित बेरोजगार आवेदकों के पंजीयन एवं काउन्सलिंग रोजगार मेला स्थल पर ही प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। रोजगार मेले में भाग लेने वाले आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम उम्र कम्पनी द्वारा निर्धारित होगी। आवेदकों की योग्यतानुसार कम्पनी में कम से कम 5 हजार से 10 हजार तक वेतनमान प्राप्त होगा। 

फरार अपराधी पर एक हजार का ईनाम घोषित

पन्ना 24 मई 13/कार्यालय पुलिस अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरार अपराधी राम प्रसाद पिता मुलईया नामदेव निवासी पडेरी थाना गुनौर जिला पन्ना द्वारा थाना गुनौर में अपराध क्रमांक 33/13 धारा 307, 294 ता.हि. 25/27 आम्र्स एक्ट अपराध कर फरार है जिसकी गिरफ्तारी हेतु हर संभव प्रयास किए गए किन्तु फरार अपराधी की गिरफ्तारी में कोई सफलता प्राप्त नही हुई है। पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना ने फरार अपराधी राम प्रसाद पिता मुलईया नामदेव निवासी पडेरी थाना गुनौर पर एक हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि अपराधी को जो कोई विधिसंगत शक्तियों का प्रयोग कर गिरफ्तार कराएगा व गिरफ्तारी में सहयोग करेगा या सूचना देगा, जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की जा सकेगी। ऐसे सूचनाकर्ता-गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को कार्यमूल्यांकन अनुसार नगद पुरस्कार से पुरास्कृत किया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: