पर्याप्त बिजली मिलने से ग्रामीण अर्थ व्यवस्था में काफी सुधार होगा-श्री चैहान
- एक जनवरी से ही मिलेगी 8 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्त-मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री श्री च©हान ने नीमच जिले में 24ग7 बिजली के लिये अटल ज्य¨ति अभियान का शुभारंभ
नीमच 25 मई 2013,मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह च©हान ने कहा है कि अटल ज्य¨ति अभियान के तहत सभी गाॅवों व घरों में चैबीस घण्टे और ख्ेाती के लिए पर्याप्त बिजली मिलेगी। इससे ग्रामीण अर्थ व्यवस्था में काफी सुधार होगा और गाॅवों में लघु एंव कुटीर उद्योगों को बढावा मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री चैहान शनिवार को 25 मई 2013 को नीमच जिले में चैबीस घण्टे बिजली आपूर्ति के लिए अटल ज्योति अभियान के शुभारम्भ समारोह को सम्बोधित कर रहे थें। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री सुन्दरलाल पटवा, खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता सरंक्षण तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन, उर्जा एंव खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरसिंह चैहान, जावद विधायक श्री ओम प्रकाश सकलेचा, पूर्वमंत्री श्री कैलाश चावला, पूर्व विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, उद्योगपति श्री चेतन कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मंगल पटवा भी मंचासीन थे। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि प्रदेश को रौशन करने का सरकार ने जो सपना देखा था वह आज साकार होता जा रहा है। पर्याप्त बिजली की उपलब्धता से ही अर्थ व्यवस्था बदली जा सकती है।उन्होने कहा कि नीमच जिले के जावद क्षैत्र में दुनिया के सबसे बडे सौलर प्लाॅंट का कार्य तेजी से चल रहा है। ट्र्ाॅमा सेन्टर का नाम स्व. श्री शिवाजी के नाम -मुख्यमंत्री श्री चैहान ने नीमच के पूर्व विधायक स्व.श्री खुमानसिंह शिवाजी के व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए कहा,कि नीमच में बनने वाले ट्र्ाॅमासेन्टर का नाम स्व. श्री शिवाजी के नाम से किया जाएगा।उन्होने कहा,कि मालवा में भू-जलस्तर निरन्तर गिर रहा है। परन्तु मालवा को मरूस्थल नही बनने दिया जाएगा। नर्मदा का पानी पहले चरण में शिप्रा में लाया जा रहा है।उसके बाद दूसरे चरण में चम्बल में लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा,कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम मिलना चाहिए। उन्होने अधिकारियेां को निर्देश दिए कि डोडा चूरा किसानों से निर्धारित 100 रूपये किलो से ही पूरा डोडा चूरा खरीदा जाए। खेती को फायदे का सौदा बनाने की दिशा में भी सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। म0प्र0 को नम्बर एक पर लायेगें-मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि वे सपनों के सौदागर हैं, पहले वे सपना देखते है, और फिर उसे पूरा करने में जुट जाते है। अब उनका सपना है,कि मध्यप्रदेश हिन्दुस्तान का नम्बर एक राज्य बने।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत 25 लाख तक के ़ऋण की गारंटी सरकार देगी। उन्होंने कहा कि लघु उद्योगों की स्थापना से रोजगार के अवसर बढ़ेगे।छोटे कारीगरों को प्रोत्साहित करने हेतु उनके काम धंधे के लिए 50 हजार रूपए की राशि के ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें 20 प्रतिशत सब्सिडी तथा 5 वर्ष तक 5 प्रतिशत ब्याज देय होगा। उन्होंने कहा सरकार द्वारा सभी वर्गों के उत्थान के लिए योजनाएं संचालित की हैं। गरीबों के आर्थिक उत्थान एवं विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
बंगला-बगीचा समस्या का समाधान शीघ्र-मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि नीमच बंगला -बगीचा समस्या के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।उन्होने नगरपालिका परिषद् से इस संबंध में सहयोग का आव्हान करते हुए कहा कि, प्रदंेश सरकार समस्या के समाधान में जो भी बाधा है,उसे दूर करेगी। मुख्यमंत्री ने बंगला बगीचा क्षैत्र के छोटे रहवासियों को परेशान नही होने देने का विश्वास दिलाया । एक दिन की मजदूरी पूरे माह का राशन-मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि सरकार हर गरीब के विकास के लिए संकल्पित है।जब तक विकास का प्रकाश हर गरीब के घर में नहीं पहुंचा तब तक विकास बेमानी है। गरीबों को जून महीने से एक रूपए प्रति किलो गेहॅूं एवं नमक तथा 2 रूपए प्रति किलो चावल उचित मूल्य दुकानों से उपलब्ध कराया जाएगा। शासकीय भूमि पर रहने वाले गरीब भूमिहीनों को सरकार द्वारा पट्टे दिए जाएगंे। उन्होंने ग्रामीण शिल्पियों के विकास, मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना की उपलब्धियों की जानकारी दी जनवरी से मिलेगा मंहगाई भत्ता-मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान ने कहा कि वे प्रदेश के कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखेगें। उन्होने प्रदेश के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को एक जनवरी 2013 से ही मंहगाई भत्ते की आठ प्रतिशत किश्त देने की घोषणा भी की । मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय को मध्यप्रदेश के निर्माण एंव समग्र विकास में सहयोग का संकल्प भी दिलाया । उन्होने नीमच में प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए दस लाख रूपये देने की बात भी कही। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री सुन्दरलाल पटवा ने प्रदेश के 25 वें जिले नीमच को 25 मई 2013 से चैबीस घण्टे रौशन करने की योजना के शुभारम्भ पर मुख्यमंत्री श्री चैहान एंव जिले वासियों को बधाई देते हुए कहा कि जो काम असम्भव लग रहा था उसे भी मुख्यमंत्री जी सम्भव कर दिखाया है। आगामी 16 जून 2013 तक पूरे प्रदेश को रौशन कर दिया जाएगा। उर्जा एंव खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चैहान ने प्रदेश को अधेंरे के कलंक से मुक्ति दिलाने का काम किया है। इस योजना के शुभारम्भ से जिले के 674 गाॅवों में बिजली कटोती की समस्या समाप्त होगी। मार्च 2014 तक प्रदेश में 14 हजार मेघावाट बिजली का उत्पादन होगा।
प्रारम्भ में माॅ सरस्वती के चित्र पर दीपप्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तदपश्चात् मुख्यमंत्री जी ने बटन दबाकर अटल ज्योति अभियान का शुभारम्भ किया ,तथा लाडली लक्ष्मी योजना तहत लाभांवित कन्याओ का पूजन किया । कार्यक्रम का संचालन डा0 राजेश पाटीदार ने किया,तथा अंत में प्रभारी मंत्री श्री पारसजैन ने आभार माना। इस मौके पर कलेक्टर श्री विकाससिंह नरवाल, पुलिस अधीक्षक श्री रूडोल्फ अल्वारिस, सहित जिला अधिकारी, पत्रकार,जनप्रतिनिधि, सर्वश्री हेमंत हरित, सुखलाल सेन, अनिल नागौरी, राकेश भारद्वाज, पवन पाटीदार,वन्दना खण्डेलवाल, शंकुतला नरवले,राकेशजैन हेमलता धाकड, रीतु नागदा,मनीष चैरसिया ,प्यारसिंह चुण्डावत, राधेश्याम पाटीदार, अशोक जैन, विजय बाफना, कन्हैया सोनी ब्रजेश चैरसिया, विश्वदेवशर्मा, सज्जनसिंह चैहान, करणसिंह परमाल, एंव महेन्द्र भटनागर एंव बडी संख्या में जनसमुदाय भी उपस्थित थे



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें