सिद्धारमैया मंत्रिमंडल में 28 मंत्री शामिल. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 मई 2013

सिद्धारमैया मंत्रिमंडल में 28 मंत्री शामिल.


कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल में 28 मंत्रियों को शामिल किया. इनमें से 20 को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है, जबकि शेष राज्य मंत्री होंगे.

कर्नाटक के राज्यपाल हंस राज भारद्वाज ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. सिद्धारमैया ने 13 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. कांग्रेस सात साल बाद सत्ता में आयी है.

सिद्धारमैया छह साल पहले जद एस छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे. वह धरम सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री थे. एच डी देवगौड़ा के प्रधानमंत्री बन जान के बाद वर्ष 1996 में वकील से नेता बने सिद्धारमैया मुख्यमंत्री की ‘गद्दी’ पाते-पाते रह गए थे.

सिद्धारमैया कुरूबा समुदाय के हैं, यह राज्य में तीसरी सबसे बड़ी जाति है. उन्हें मुख्यमंत्री पद की दौड़ में तब जे एच पटेल ने पीछे छोड़ दिया था. देवगौड़ा और पटेल दोनों के मुख्यमंत्री काल में सिद्धारमैया वित्त मंत्री रहे.

कोई टिप्पणी नहीं: