रांची में हाथी से कुचल कर 2 की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 मई 2013

रांची में हाथी से कुचल कर 2 की मौत


झारखंड की राजधानी रांची के बाहरी इलाके में स्थित एक गांव में हाथियों के उपद्रव के दौरान कुचल कर दो लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।  रांची जिले के वन अधिकारी, राजीव बख्शी ने कहा, "रांची के बाहरी इलाके में स्थित बीसा गांव में हाथियों के झुंड से कुचल जाने से दो लोगों की मौत हो गई।" मृतकों की पहचान सुकरा और बुधराम के रूप में हुई है।

बख्शी ने कहा, "दोनों मृतकों के रिश्तेदारों को 25,000 रुपये मुआवजा के रूप में दिया गया है। बाकी की राशि बाद में दी जाएगी।" झारखंड सरकार हाथी से कुचल कर मरने वालों के परिवार वालों को 1.50 लाख रुपये मुआवजा देती है। तत्काल राहत के लिए 25 हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान है। हाथियों का झुंड यहां नियमित रूप से विचरण के लिए आता है। इस दौरान फसलों एवं मकानों के नष्ट होने के अलावा लोगों के मारे जाने की कई खबरें आती रहती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: