बिहार में आंधी, ओलावृष्टि से 5 की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 मई 2013

बिहार में आंधी, ओलावृष्टि से 5 की मौत


बिहार के विभिन्न जिलों में रविवार देर शाम आई तेज आंधी और ओलावृष्टि से जहां चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं दर्जनों झोपड़ियां और पेड़ उखड़ गए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड के बरबीघा में रामाकांत सिंह की पत्नी गया देवी, मोहन यादव की पत्नी और रामचंद्र झा की पत्नी की मौत ओलावृष्टि की चपेट में आने से हो गई। बताया गया है कि गांव में सार्वजनिक रूप से एक पूजा हो रही थी, इसी दौरान ओलावृष्टि हो गई और भगदड़ मच गई। ओलावृष्टि से करीब 10 लोगों के सिर में चोट भी आई है। 

इधर, नालंदा जिले के सिलाव के धरहरा गांव में घर की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि नोहसा में तेज आंधी में गिरे एक पेड़ की चपेट में आने से बिन्दी यादव की पत्नी की मौत हो गई। इसके अलावा छपरा-सोनपुर रेलखंड के बड़ा गोपाल रेलवे स्टेशन के पास 24 हजार वोल्ट का तार गिर जाने से इस रेलखंड पर दो घंटे तक रेलों का परिचालन ठप रहा। कई जिलों में चली तेज हवा के कारण झोपड़ियां उजड़ गईं।

कोई टिप्पणी नहीं: