रमन सिंह पर फूल और पत्थर की बारिश, 6 हिरासत में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 मई 2013

रमन सिंह पर फूल और पत्थर की बारिश, 6 हिरासत में


छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मुख्यमंत्री रमन सिंह के रोड शो के दौरान शुक्रवार रात लगभग 11 बजे बसंतपुर चौक पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से ही जुड़े कुछ लोगों ने फूलमाला के साथ पत्थर भी फेंके, जिससे सनसनी फैल गई। यह मुख्यमंत्री का गृह विधानसभा क्षेत्र है और यहीं शनिवार शाम नरेंद्र मोदी की आमसभा भी होनेवाली है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। मुख्यमंत्री की विकास यात्रा के दूसरे चरण का समापन आज (शनिवार) को होने जा रहा है। 

मुख्यमंत्री की विकास यात्रा डोंगरगांव छुरिया होते हुए देर शाम राजनांदगांव पहुंची। जैसे ही काफिला बसंतपुर चौक पहुंचा, वहां पर उपस्थित कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। प्रभारी मंत्री राजेश मूणत ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और मूणत से भी उनकी तीखी झड़प हो गई। नाराज लोगों ने फूलमाला के साथ मुख्यमंत्री पर पत्थर फेंके। इस घटना के कारण मुख्यमंत्री अपना भाषण पूरा नहीं कर पाए। 

उधर, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पत्थर फेंकने के आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गए हैं। बसंतपुर थाना प्रभारी के मुताबिक, समाचार लिखे जाने तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। शेष की तलाश जारी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: