डीजल के दाम में प्रति लीटर 90 पैसे की बढ़ोतरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 मई 2013

डीजल के दाम में प्रति लीटर 90 पैसे की बढ़ोतरी


इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शुक्रवार की मध्यरात्रि से डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 90 पैसे की बढ़ोतरी करेगी। यह जानकारी कंपनी ने शुक्रवार को दी। इस राशि में कर शामिल नहीं है।  आईओसी ने दो महीने के अंतराल के बाद डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है।

आईओसी ने कहा कि कीमत में प्रति लीटर 0.90 रुपये की बढ़ोतरी में अप्रैल और मई की बढ़ोतरी को शामिल किया जाएगा। कंपनी ने बयान में कहा, "आईओसी ने डीजल की खुदरा बिक्री की कीमतों में 10 मई की मध्यरात्रि से प्रति लीटर 0.90 रुपये बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसमें वैट शामिल नहीं है। इसमें अप्रैल और मई 2013 की बढ़ोतरी शामिल है।"

कोई टिप्पणी नहीं: