स्पॉट फिक्सिंग मामले पर BCCI की आपात बैठक रविवार को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 मई 2013

स्पॉट फिक्सिंग मामले पर BCCI की आपात बैठक रविवार को


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में स्पॉट फिक्सिंग के सनसनीखेज मामले पर रविवार को एक आपात बैठक करेगा। बीसीसीआई सचिव संजय जगदाले के मुताबिक इस आपात बैठक में कार्यकारिणी के सभी अहम सदस्य शामिल होंगे। इस बैठक का मुख्य मुद्दा स्पॉट फिक्सिंग के कारण गिरफ्तार किए तीन खिलाड़ियों का भविष्य और फिक्सिंग के कारणों पर विचार करने से सम्बंधित होगा।

बीसीसीआई ने स्वीकार किया है कि इस मामले में अहमदाबाद से गिरफ्तार अमित कुमार नाम का सटोरिया और कोई नहीं बल्कि गुजरात का पूर्व प्रथम श्रेणी खिलाड़ी अमित सिंह है। बीसीसीआई ने अमित सिंह की गिरफ्तारी के एक दिन बाद पहली बार आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है। अमित को जांच पूरी होने तक सभी प्रकार के क्रिकेट से निलम्बित किया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: