विशेष राज्य के मानकों के अध्ययन के लिए बनेगी समिति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 मई 2013

विशेष राज्य के मानकों के अध्ययन के लिए बनेगी समिति


केंद्रीय वित्त मंत्री पी़ चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि विशेष राज्य का दर्जा देने के निर्धारित मानकों में परिवर्तन की जा रही है। इस संबंध में अध्ययन के लिए मुख्य आर्थिक सलाहकार की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाएगा। बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आए चिदंबरम ने पटना में पत्रकारों से कहा कि विशेष राज्य का दर्जा देने के मानकों के अध्ययन के लिए अगले दो-तीन दिनों में एक समिति का गठन किया जाएगा, जो एक महीने के अंदर केंद्र सरकार को रिपोर्ट देगी। 

उन्होंने कहा कि समिति को पहले मानकों के अलावे उन बिंदुओं पर भी विचार करना होगा, जो पिछड़ेपन के कारणों को भी पुष्ट करता है। उन्होंने संभावना जताई कि ये मानक बिहार के पक्ष में जा सकते हैं। पत्रकारों द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि जब तक समिति की रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक कुछ कहना जल्दबाजी होगी। 

इसके पूर्व, चिदंबरम के पटना हवाईअड्डे पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के साथ सीधे नालंदा के लिए रवाना हो गए। प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहरों और अवशेषों के अवलोकन के दौरान उन्होंने कई जानकारियां लीं। मंत्री प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के प्रगति की समीक्षा की। चिदंबरम राजगीर के अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में भी भाग लिया। इसके बाद वे पटना लाट आए, जहां से वे दिल्ली वापस लौट गए। 

कोई टिप्पणी नहीं: