बिहार दौरे पर पटना पहुंचे पी चिदम्बरम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 मई 2013

बिहार दौरे पर पटना पहुंचे पी चिदम्बरम


केन्द्रीय वित्त मंत्री पी़ चिदम्बरम शनिवार सुबह बिहार के एक दिवसीय दौरे पर राजधानी पटना पहुंचे। यहां से वह नालंदा के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहरों का अवलोकन किया। इसके पूर्व पटना हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने चिदम्बरम का स्वागत किया। इसके बाद दोनों नालंदा के लिए रवाना हुए। विश्वविद्यालय के खंडहरों और अवशेषों के अवलोकन के दौरान उन्होंने कई जानकारियां भी लीं। चिदम्बरम प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे तथा निर्माण स्थल का दौरा करेंगे।

नालंदा के बाद चिदम्बरम राजगीर जाएंगे जहां वह इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में राज्यस्तरीय बैंकर्स कमिटि की बैठक में भाग लेंगे। नालंदा के प्राचीन विश्वविद्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर राजगीर में विश्वविद्यालय के भवन निर्माण के लिए बिहार सरकार ने 450 एकड़ भूमि आवंटित की है। यह प्राचीन विश्वविद्यालय की तरह पूरी तरह आवासीय होगा। इस विश्वविद्यालय की परिकल्पना तत्कालीन राष्ट्रपति ए़ पी़ ज़े अब्दुल कलाम ने की थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: