भारत और चीन के सीमा कर्मियों की बैठक नाथूला में होगी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 मई 2013

भारत और चीन के सीमा कर्मियों की बैठक नाथूला में होगी.


लद्दाख की देपसांग घाटी से भारत और चीन द्वारा सैनिकों को हटाने के बाद दोनों देशों की सेनाओं के सीमा कर्मियों की बैठक आज सिक्किम के नाथूला में होगी। सेना के अधिकारियों ने बताया कि इस बैठक के दौरान दोनों पक्ष सेक्टर में अपने बीच मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

 यह बैठक प्रत्येक वर्ष दोनों पक्षों के बीच 15 मई और 15 सितम्बर को नाथूला सीमा चौकी पर होती है जिसमें ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारी मिलते हैं।  15 मई को भारतीय सैनिक सीमा को पार करके चीन की ओर जाते हैं जबकि 15 सितम्बर को चीन के सैनिक भारतीय सीमा में आते हैं। 

दोनों देशों के सैनिकों के बीच हाल में उस समय गतिरोध उत्पन्न हो गया था जब चीनी सैनिकों ने 15 अप्रैल को देपसांग घाटी के दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में घुसपैठ करके भारतीय क्षेत्र में 19 किलोमीटर भीतर अपने टेंट गाड़ लिए थे। दोनों पक्षों के बीच व्यस्त कूटनीतिक और सैन्य वार्ताओं के बाद दोनों देशों की सेनाएं वहां से हटने को सहमत हुई। भारत ने घुसपैठ की घटना के बाद अपने सैनिकों से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सभी सेक्टरों में अलर्ट रहने को कहा था।

कोई टिप्पणी नहीं: