राजद की रैला के लिए रेलगाड़ियां, नौकाएं बुक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 मई 2013

राजद की रैला के लिए रेलगाड़ियां, नौकाएं बुक


राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की 15 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाली 'परिवर्तन रैली' के लिए 13 विशेष रेलगाड़ियां चलेंगी। दियारा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को लाने के लिए 60 नौकाएं सुरक्षित कर ली गई हैं। राजद के एक नेता ने बताया कि पार्टी के सांसदों-विधायकों ने विभिन्न क्षेत्रों से अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को रैली में लाने के लिए 13 रेलगाड़ियां बुक करवाई हैं। ये सभी रैली स्पेशल रेलगाड़ियां होंगी।

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, पूर्व-मध्य रेलवे से आठ, पूर्व रेलवे से दो और पूवरेत्तर सीमांत रेलवे से तीन रेलगाड़ियां कुछ समय के अंतराल पर नियत रेलवे स्टेशनों के लिए चलेंगी। पूर्व-मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रेल प्रशासन ने पटना जंक्शन पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। सामान्य यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए पटना जंक्शन पर विशेष अधिकारियों एवं पुलिस बलों की तैनाती की गई है। सामान्य दिनों में चलने वाली रेलगाड़ियां यथावत चलती रहेंगी।

उधर, युवा राजद के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार ने कहा कि दियारा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में 60 नौकाएं बुक की गई हैं। रैली में भाग लेने वाले लोग 14 मई की रात से ही पटना पहुंचने लगेंगे। उनके रहने के लिए पटना में राजद विधायकों एवं नेताओं के आवासों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर व्यवस्था की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: