भोजपुर में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 मई 2013

भोजपुर में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या


बिहार के भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात भूमि विवाद में एक पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि केसरी गांव निवासी युगेश्वर चौधरी का गांव के ही कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा था। इसी को लेकर रात को हथियारबंद अपराधियों ने उनके घर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में युगेश्वर चौधरी और उनके पुत्र सुनील चौधरी की गोली लगने से मौत हो गई। शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सुबह में धनगाई थाने के सामने प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-30 को जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इसे भूमि विवाद का मामला मान कर जांच प्रारंभ कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: