शकीरा ने मातृत्व को दी तरजीह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 मई 2013

शकीरा ने मातृत्व को दी तरजीह


गायिका शकीरा ने तय किया है कि वह अमेरिकी गायन प्रतिस्पर्धा शो 'द वॉइस' में बतौर जज वापसी नहीं करेंगी। वह अपने नवजात बच्चे की देखभाल पर ध्यान देना चाहती हैं। फुटबाल खिलाड़ी गेरार्ड पिक के साथ डेटिंग कर रहीं शकीरा ने जनवरी में बेटे मिलान को जन्म दिया था। बच्चा उनकी प्राथमिकता है और अब वह अपने गायन के करियर पर भी ध्यान देना चाहती हैं।

'यूएस मैग्जीन डॉट कॉम' के मुताबिक शकीरा ने कहा, "मैं 'द वॉइस' के अगले संस्करण में शामिल नहीं हो सकूंगी क्योंकि मैं मातृत्व पर ध्यान देना चाहती हूं और मुझे स्टूडियो वापस लौटना है। मुझे बच्चे को जन्म देने से पहले शुरू की अपनी एलबम पूरी करना है।" वैसे उन्होंने भविष्य में शो में लौटने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: