सासाराम स्थित जिला समाहरणालय के समीप मंगलवार को स्टोन केशर उद्योग समिति के सदस्यों ने मीरा कुमार का घेराव कर बंद पडे क्रशर को चालू कराने की मांग की.
समिति के अध्यक्ष बलराम सिंह ने मीरा कुमार को मांग पत्र सौंपते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा जबरन 400 स्टोन क्रशरों को बंद करा दिये जाने से करोडों रुपये की क्षति के साथ हजारों लोग बेरोजगार हो गये हैं. उन्होंने दावा किया कि इन स्टोन क्रशर को चलाने के लिए 20 वर्षो का लाइसेंस दिया गया था.
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन से वह उनकी मांगों पर विचार करने का अनुरोध करेंगी. स्थानीय सांसाद मीरा कुमार चार दिवसीय दौरे पर रोहतास आई हैं और आज जिला निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में भाग लेने समाहरणालय पहुंची थीं.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें