पाकिस्तान चुनाव में इमरान खान ने हार स्वीकार की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 12 मई 2013

पाकिस्तान चुनाव में इमरान खान ने हार स्वीकार की


पूर्व क्रिकेटर से राजनीति में आए इमरान खान ने आम चुनाव में अपनी हार रविवार को स्वीकार कर ली, लेकिन उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश में लोकतांत्रिक प्रणाली की एक जीत है। डान न्यूज के अनुसार, इमरान ने कहा कि उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी नेशनल असेम्बली में विपक्ष में बैठेगी। रेडियो पाकिस्तान ने एक रपट में कहा कि लाहौर में अस्पताल से एक वीडियो संदेश में इमरान ने उन युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गो को धन्यवाद दिया, जिन्होंने बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलकर मतदान किया। 

इमरान ने हालांकि आरोप लगाया कि पंजाब प्रांत में चुनाव निष्पक्ष तरीके से नहीं हुआ और वहां स्पष्ट रूप से धांधली हुई। उन्होंने कहा कि कराची में पुनर्मतदान की घोषणा वहां धांधली का सबूत है। ज्ञात हो कि रविवार को जैसे ही चुनाव परिणाम आने शुरू हुए, नवाज शरीफ की 14 वर्षो बाद सत्ता में वापसी का रास्ता लगभग साफ होता गया। 

अबतक विभिन्न दलों द्वारा हासिल 152 सीटों में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को 86, इमरान की पार्टी को 21 पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) को 15 सीटें हासिल हुई हैं। इसके अलावा नौ सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों, आठ एमक्यूएम, चार जुल-एफ, दो जमात-ए-इस्लामी, दो पख्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी और पांच अन्य के खाते में गई हैं। नेशनल असेम्बली में कुल 342 सीटें हैं। चुनाव 268 सीटों के लिए हुआ। छह सीटें महिलाओं के लिए और 10 गैर मुस्लिमों के लिए आरक्षित हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: