स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण पर बीसीसीआई की आपात बैठक. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 मई 2013

स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण पर बीसीसीआई की आपात बैठक.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण से उपजी गंभीर स्थिति पर विचार विमर्श करने के लिए रविवार को चेन्नई में आपात बैठक बुलाई है और साथ ही इस मामले में एक जांच समिति गठित की है। स्पॉट फिक्सिंग में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाडिय़ों शांतकुमारन श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण की गिरफ्तारी के बाद बीसीसीआई ने इन तीनों को मामले में जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है। बीसीसीआई ने रविवार को चेन्नई में एक आपात बैठक बुलाई है। 

बीसीसीआई इन तीनों खिलाडिय़ों के साथ आपराधिक कार्यवाही शुरू कर सकती है जिस पर फैसला चेन्नई की बैठक में लिया जाएगा। इस बीच बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल्स के पूर्व क्रिकेटर अमित सिंह को सभी तरह की घरेलू क्रिकेट से निलंबित कर दिया है। अमित सिंह पर सट्टेबाजों और खिलाडिय़ों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने का आरोप है। अमित को अगली जांच तक के लिए निलंबित किया गया है और वह जांच पूरी होने तक बोर्ड से किसी तरह का भुगतान नहीं ले  पाएगा।  बीसीसीआई ने इस मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की है जो एक महीने में अपनी रिपोर्ट देगा।

कोई टिप्पणी नहीं: